प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
उनके अतुल्य बलिदान ने देश की स्वतंत्रता की मजबूत नींव रखी। हम सभी उनके प्रति सदा श्रद्धापूर्वक कृतज्ञ रहेंगे।
#MangalPandey
शिक्षक अवकाश ,भत्तों व हाज़िरी की व्यवस्था में विभाग के अधिकारी व कर्मचारी से समानता की माँग कर रहे हैं,लेकिन एक योजना के तहत शिक्षकों को केवल डिजिटल हाज़िरी का विरोधी बताया जा रहा है !
#Boycottdigitalattendance#boycottOnlineAttendance@abhinav019
अध्यापकों से केवल अध्यापन का कार्य ही कराया जाना चाहिए --विद्यार्थियों के हित लिए और अध्यापकों की गरिमा के लिए यह निर्णय तत्काल लिया जाना चाहिए --अध्यापक को रसोईया ,चौकीदार , लिपिक , बीएलओ और तहसील का बाबू मत बनाइये ----
UP में शिक्षकों के लिए स्कूल जाकर बायोमेट्रिक लगाना अनिवार्य किया है,जिसका शिक्षक विरोध कर रहे है।
तर्क है सड़क,पुल जैसी सुविधाएं नहीं है।
शिक्षक किसी दुर्घटना का शिकार हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?
Yogi जी,विभाग या अधिकारी? #boycottऑनलाइनहाज़िरी
भाजपा वाले वेस्ट बंगाल ,तमिल नाडू पर माइक और लाउडस्पीकर लगा कर हो हल्ला करते हैं लेकिन मणिपुर ,उत्तराखंड जंगल आग , नीट और रेलवे पर बगलें झांकने लगते हैं ,
कांग्रेस वाले हर भाजपा शासित राज्य में करतब दिखाएंगे लेकिन कर्नाटक में चुप चाप पेट्रोल डीजल महंगा कर देंगे , मुस्लिम और ओबीसी नारा देकर चुनाव लडेंगे और मंत्री और मुख्यमंत्री किसी और को बनाएंगे , अंबानी और अडानी का विरोध करते करते खुद हैदराबाद में उनकी गोद में बैठ जाएंगे,कल्लाकुरीची पर सवाल करने पर तुमको भाजपा का एजेंट घोषित कर देंगे ,
TMC के नेता जैसे ही पश्चिम बंगाल की सीमा से बाहर निकलते हैं वो अंग्रेजी से लेकर बांग्ला और उर्दू में लोकतंत्र का गीत गाएंगे और जैसे ही राज्य वापस लौटेंगे तुरंत जंगल राज के अगुआ बन जाएंगे ,
दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली के अलावा हर राज्य की चिंता है , तुम उनसे प्रदूषण पर पूछोगे वो तुमको नीट पर भड़काएंगे , तुम उनसे जल भराव और जल अभाव पर पूछोगे तो वो खुद अनशन पर बैठ जाएंगे ,
DMK वाले तमिलनाडु की ब्रेकफास्ट स्कीम ,लिबर्टी ,मजदूर यूनियन और सेकुलरिज्म का ढोल पीटेंगे लेकिन अवैध शराब के मामले में हमेशा बिहार में ताका झांकी करेंगे,
पंजाब में नशा बढ़ रहा , कैंसर की समस्या , पलायन की समस्या , वाटर टेबल नीचे जा रहा, लेकिन साहब को दिल्ली वाले बड़े साहब की उंगली पकड़ घूमने से फुर्सत नहीं ,
JMM वाले खुद जमीन घोटाले में फंसे हैं लेकिन अक्साई चीन और अरुणाचल पे ज्ञान पेल रहे हैं।
RJD वाले बिहार को जंगलराज बना के शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चबा गए आज संविधान का तिरपाल ओढ़कर रंगा सियार बने घूम रहे हैं।
एनसीपी वाले खुद कांग्रेस की गोदी में बैठ के हजारों करोड़ डकार गए और भतीजे को NDA में सेट करके ED CBI के अधिकारियों के साथ चाय पी रहे हैं।
सपा वाले पूरे खानदान को जिला पंचायती और सांसदी दिला के डिग्री कॉलेज और रेलवे टेंडर दिला के समाजवाद जिंदा रखने का ढोंग करने पे आतुर हैं।
AIMIM पूरा पूरा दिन संविधान संविधान का शास्त्रीय गीत गाएगा और जैसे ही कोई सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा "सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम है लेकिन इनफेलेबल नहीं है" वाली बाइट 77 मीडिया चैनल को देने लगेंगे।
केरल वाले लेफ्ट को लेफ्ट ही कर दो वो अलग अमरीका बने घूम रहे हैं।
बस यही करके पिछले 77 साल से भारत के लोकतंत्र का हीमोग्लोबिन WHO की निर्धारित की गई सीमा रेखा से ऊपर है।
अब NEET PG भी स्थगित!
यह नरेंद्र मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है।
भाजपा राज में छात्र अपना करियर बनाने के लिए ‘पढ़ाई’ नहीं, अपना भविष्य बचाने के लिए सरकार से ‘लड़ाई’ लड़ने को मजबूर है।
अब यह स्पष्ट है - हर बार चुप-चाप तमाशा देखने वाले मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के आगे पूरी तरह से बेबस हैं।
नरेंद्र मोदी की अक्षम सरकार स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है - हमें देश के भविष्य को उससे बचाना ही होगा।