BJP को 214 से 240 सीट से ज्यादा नहीं मिलने जा रही है.
वाट्सएप यूनिवर्सिटी में परसेप्शन बनाने के लिए मोदी जी ने 400 पार का नारा दिया है.
BJP को 400 सीट लाना है तो पाकिस्तान में जीतना होगा, हिंदुस्तान में ये नहीं होगा.
: तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री @revanth_anumula
जो लोग संविधान में प्रगतिशील संशोधन करने और मूलभूत बदलाव करने के बीच का अंतर नहीं समझते उन्हें टिकट देकर भाजपा ने भारी भूल की है, लेकिन फिर भी इससे ज़्यादा फ़र्क़ नहीं पड़ेगा क्योंकि जनता ने हर भाजपा प्रत्याशी को हराने का फ़ैसला पहले ही कर लिया है।
दरअसल भाजपा संविधान को पलटकर ग़रीबों, वचितों, शोषितों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हक़-अधिकार व आरक्षण मारकर और पूंजीपतियों के हक़ में नीति-योजना बनाकर, सारा फ़ायदा-मुनाफ़ा अपने खेमे के कुछ गिने-चुने खरबपतियों को दे देना चाहती है। जो चुनावी-चंदे के नाम पर अपने बेशुमार फ़ायदे का हिस्सा भाजपाइयों को दे देते हैं। सही मायनों में ये जनता से वसूली का तरीक़ा है क्योंकि कोई भी पूंजीपति अपनी जेब से नहीं देता है, वो तो जनता से ही वसूलकर भाजपाइयों के दल और उनका व्यक्तिगत ख़ज़ाना भरता है।
इसीलिए अपने वर्तमान और भविष्य को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश और देश की जनता, इस बार बहकावे में नहीं आनेवाली और भाजपा को हराकर और हटाकर ही दम लेगी।
भाजपा हराओ, संविधान बचाओ!
#नहीं_चाहिए_भाजपा
हमारे संघर्ष के साथी और हर-दिल-अज़ीज़ कन्हैया कुमार को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी चुने जाने पर ढेरों शुभकामनाएं।
हमे पूरा यकीन है आप एक मज़बूत लड़ाई पेश कर देश की संसद में एक शक्तिशाली आवाज़ की तौर पर उभरेंगे। साथ ही देश के दलित, आदिवासी, बहुजन और अन्य पिछड़े वर्गो के लिए भी अपनी आवाज़ हमेशा की तरह बुलंद करते रहोगे यह भी विश्वास करते हैं।
#कन्हैया_कुमार
इंडियन एक्सप्रेस में पारुल कुलश्रेष्ठ ने राजस्थान से रिपोर्ट की है। अग्निपथ योजना के बाद से कूचामन क़स्बा में कोचिंग और ट्रेनिंग संस्थान बंद हो गए। पहले यहाँ प्रदेश भर से नौजवान कोचिंग और ट्रेनिंग के लिए आते थे। पारुल की रिपोर्ट बताती है कि बड़ी संख्या में नौजवानों ने सेना में जीवन बनाने का सपना छोड़ दिया है। यह ख़बर पहले पन्ने पर छपी है । तो नौजवान कर क्या रहे हैं? जहां एक हॉस्टल में पंद्रह सौ लड़के तैयारी करते थे वहाँ अब 150 रह गए हैं। चार साल की नौकरी का यह फ़ार्मूला वाक़ई ग़ज़ब का है। पूर्व सेनाध्यक्ष की जो किताब आ रही थी, जिसमें अग्निवीर के बारे में काफ़ी कुछ कहा गया था, उस किताब का क्या हुआ? पूर्व सेनाध्यक्ष को भी अपनी किताब की फ़िक्र नहीं? नवंबर से अप्रैल आ गया। उन्हें तो बोलना चाहिए।
https://t.co/p2BQwzC6vc
भाजपा के मेनिफेस्टो और नरेंद्र मोदी के भाषण से दो शब्द गायब हैं - महंगाई और बेरोज़गारी।
लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती।
INDIA का प्लान बिलकुल स्पष्ट है - 30 लाख पदों पर भर्ती और हर शिक्षित युवा को 1 लाख की पक्की नौकरी।
युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाला, अब वो कांग्रेस का हाथ मज़बूत कर देश में ‘रोज़गार क्रांति’ लाएगा।
"मंदिर जाने वाले लोगों की लंबी कतारें, जिस दिन पुस्तकालय की ओर बढ़ेगी, उस दिन मेरे इस देश को महाशक्ति बनने से कोई रोक नहीं सकता है"
- बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर
#AmbedkarJayanti#DalitHistoryMonth
सामाजिक समरसता एवं समानता का मूलमंत्र देने वाले विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र 'भारत' के संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के योद्धा डॉ. भीम राव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन।
लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उनका साहस, उनका ज्ञान और योगदान उनकी विरासत हैं जो हमें देश के लिए हर संघर्ष में प्रेरणा देती रहेंगी।
जलियांवाला बाग हत्याकांड एक अन्यायी शासन की क्रूरता का प्रतीक है जो इतिहास के काले पन्नों में हमेशा दर्ज रहेगा।
वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका सर्वोच्च बलिदान पीढ़ियों को अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।