लहू में भीगे तमाम मौसम गवाही देंगे
कि तुम खडे थे!
वफ़ा के रस्ते का हर मुसाफिर गवाही देगा
कि तुम खडे थे!
तुम्हारी मिट्टी का ज़र्रा-ज़र्रा गवाही देगा
कि तुम खडे थे…
Voice of @ShayarImran जी
पलाश दीदी सिर्फ एक फूड कार्ट नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई पहचान है। झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के सपनों को स्वरोज़गार से जोड़ते हुए यह पहल उन्हें सम्मान, आय और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।
हर पलाश दीदी फूड कार्ट एक ऐसे बदलाव की कहानी है, जहाँ मेहनत अवसर बनती है और महिलाएँ अपने परिवार के साथ पूरे समाज को सशक्त बनाती हैं।
#PalashDidi #WomenEmpowerment #RuralDevelopment #Jharkhand #SelfReliance
रांची स्थित आवास पर राजमहल सांसद श्री विजय हांसदा जी से मुलाक़ात हुई। इस अवसर पर उन्होंने अपने विवाह समारोह का निमंत्रण पत्र भेंट कर स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया।
उनके इस आत्मीय आमंत्रण के लिए हार्दिक आभार। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका वैवाहिक जीवन प्रेम, सुख, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य से परिपूर्ण हो।
@HansdakVijay
झारखंड राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो चुका है। आज मैंने भी SIR के तहत अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर जमा किया।
मजबूत लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता है इसलिए झारखंड राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से अपील है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म अवश्य भरें।
आइए, हम सभी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अपने परिवार, पड़ोस एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
जोहार!
आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व तथा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता देश और कांग्रेस पार्टी को निरंतर नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती प्रदान करती रहे।
नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन के दौरान एक बार फिर झारखंड की ओर से मनरेगा की बकाया राशि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
इस पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने आश्वस्त किया कि झारखंड की लंबित मनरेगा राशि शीघ्र जारी की जाएगी, ताकि राज्य के विकास कार्यों की गति बनी रहे और ग्रामीण विकास की योजनाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए।
झारखंड के अधिकारों और ग्रामीण विकास के हितों के लिए हमारी आवाज़ निरंतर बुलंद रहेगी।
@HemantSorenJMM
नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित भारतीय युवा कांग्रेस के अर्बन ट्रेनिंग प्रोग्राम में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल कुमारी जी ने सहभागिता की।
यह प्रशिक्षण शिविर संगठन सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#IndianYouthCongress #JharkhandYouthCongress
#WATCH दिल्ली: ग्रामीण विकास सम्मेलन पर झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा, "इस तरह के आयोजन का मैं स्वागत करती हूं। आज VB-GRAM-G के लागू होने के पहले आयोजन किया गया है। हमारे सामने जो परेशानियां हैं उसे हमने मंत्री जी के सामने रखा है। 40% वित्तिय बोझ राज्य सरकारों पर पड़ेगा वो हमारे जैसे राज्य के लिए बड़ा बोझ है। हमने इस मुद्दे को उठाया है।"
आज नेता प्रतिपक्ष के रूप में दो वर्ष पूरे हुए।
इन दो वर्षों में मेरी हर आवाज़ का उद्देश्य एक ही रहा देश के हर नागरिक की बात संसद तक पहुँचाना और सत्ता से जवाब मांगना।
चाहे युवाओं का भविष्य हो, किसानों का अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा, संविधान की गरिमा या लोकतंत्र की रक्षा—हर मुद्दे पर पूरे विश्वास और प्रतिबद्धता के साथ आपकी लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ता रहूँगा।
यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास की ज़िम्मेदारी है।
आपका साथ, आपका विश्वास और आपका साहस ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
संघर्ष जारी है। संकल्प अडिग है।
जय हिंद। जय संविधान। 🇮🇳
@RahulGandhi
The Kerala state government has decided to start a university here, especially for tribal people.
We are all very excited about this and hope that we will be able to make it an institute of excellence that the whole country will look up to.
I believe very strongly that your culture, traditions, languages, and festivals need to be preserved and protected. So with these efforts, we hope to put as much energy into protecting and preserving your traditions and cultures as is possible.
: Congress General Secretary & Wayanad MP Smt. @priyankagandhi ji
📍Wayanad, Kerala
राशिदा नाज़ ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरे राज्य में टॉप करके इतिहास रच दिया है।
कल रॉंची में प्रेस कॉंफ्रेंस के बाद इस बिटिया को सम्मानित करते हुए 51000 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी और उनके वालिदैन को भरोसा दिलाया कि आगे भी इस टॉपर बेटी को पढ़ाई में किसी मदद की दरकार रहेगी को हम लोग सहयोग करेंगे।
पेपर लीक की घटनाएँ केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि लाखों छात्रों की मेहनत और विश्वास पर गंभीर आघात हैं।
कल 📍अहमदाबाद में MLC @satejp जी प्रेस वार्ता के माध्यम से छात्रों के सामने खड़ी चुनौतियों और उनके समाधान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे।
नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी द्वारा प्रारंभ किए गए #ChhatronKiGoonj अभियान के तहत देशभर के छात्र अपने अधिकारों, अवसरों और न्याय की मांग को संगठित रूप से उठा रहे हैं। 🇮🇳
जन्मदिन के अवसर पर आपने जो स्नेह, शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आपका आभार व्यक्त करती हूँ।
आपका यह प्रेम और विश्वास मेरे लिए अमूल्य है।
भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्री विपिन बिहारी यादव जी के पूज्य पिता श्री जनार्दन प्रसाद यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। आज सबौर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाक़ात की।
पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है और हर कदम पर उनके दुःख में सहभागी है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।
महागामा अंतर्गत मेहरमा प्रखंड के गझंडा पंचायत स्थित अमडीहा में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
यह योजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि स्वच्छता, बेहतर जल निकासी, जनसुविधाओं के विस्तार और ग्रामीणों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
हमारा संकल्प है कि विकास की बुनियादी सुविधाएँ हर गाँव और हर घर तक पहुँचें, ताकि लोगों का जीवन अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर बन सके।
महागामा प्रखंड अंतर्गत सिनपुर ग्राम पंचायत में अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास एवं मदरसा जामिया इस्लामिया, सिनपुर के मरम्मति एवं जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया।
यह पहल विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण, सुरक्षित आवासीय सुविधाएँ और आधुनिक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
शिक्षा को सशक्त बनाकर समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना हमारी प्राथमिकता है।
महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसा स्थित अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास, मिल्लत कॉलेज के मरम्मति एवं जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया।
यह पहल विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना को मजबूत करेगी।
शिक्षा केवल भविष्य निर्माण का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण की सबसे बड़ी शक्ति है। हमारा संकल्प है कि छात्र छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ, सुरक्षित वातावरण और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।