आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी!! कुछ वर्षों बाद वाराणसी जाने का अवसर प्राप्त हुआ। शहर की साफ़ सुथरी अवस्था देख कर मन ख़ुश हो गया। आपका देश के प्रति प्रगति का संकल्प ना केवल सराहनीय है, प्रेरणात्मक भी है। आपके नेतृत्व में देश सुरक्षित है और समृद्धि की और भी बढ़ रहा है।🙏🇮🇳
झारखण्ड के सभी भाइयों-बहनों एवं मा० मुख्यमंत्री श्री @dasraghubar जी को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री रघुवर दास जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर जनता का सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।
#Jharkhand
भगवान बिरसा मुंडा जी एक ऐसे जननायक थे जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और क्रांतिकारी विचारों से आदिवासी समाज के उत्थान व उनके सशक्तिकरण के लिए भगीरथ प्रयास भी किये। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ 'उलगुलान' जैसे एक ऐतिहासिक आंदोलन की शुरुआत की। आज उनकी जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन् |