आज जनपद पौड़ी के अंतर्गत सराफ धर्मशाला, श्रीनगर में विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राठ क्षेत्र के प्रसिद्ध जैविक आलुओं का वितरण किया। यह सिर्फ आलू वितरण नहीं, बल्कि अपनी माटी की पहचान, पहाड़ की संस्कृति और अपने पारंपरिक स्वाद को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। वक्त बदलता रहेगा, लेकिन अपनी माटी की खुशबू और अपनी जड़ों से जुड़ाव हमेशा कायम रहे। इसी संकल्प के साथ यह पहल निरंतर जारी रहेगी।
इस पहल में सहयोग एवं सहभागिता के लिए सभी माताओं-बहनों, युवा साथियों एवं वरिष्ठजनों का हृदय से आभार।
#INCUttarakhand #GaneshGodiyal
अंकिता के माता-पिता द्वारा नामजद VIP पर सरकार आज तक जवाब देने को तैयार नहीं, CBI जांच एक इंच आगे नहीं बढ़ी। सत्ता में आने पर कांग्रेस का संकल्प स्पष्ट है एक महीने के भीतर अंकिता मामले के आरोपियों और सबूत मिटाने के आरोपों में शामिल अधिकारियों व नेताओं को कानून के दायरे में लाया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बनियावाला-बड़ोवाला में भारी संख्या में आई मातृशक्ति से संवाद किया। माताओं-बहनों से क्षेत्र की समस्याओं, उनकी आवश्यकताओं और भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
माताओं-बहनों का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही हमारी असली शक्ति है। यह स्नेह और अपनापन मुझे हमेशा आगे बढ़ने की ताकत देता है।
मैं वादा करता हूँ कि हर सुख-दुख में अपनी बहनों के साथ खड़ा रहूँगा। उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाना और उनके सम्मान व अधिकारों के लिए हमेशा साथ देना मेरी जिम्मेदारी है।
नया गाँव में मातृशक्ति के साथ जनसंवाद किया। सहसपुर की मेहनतकश महिलाओं ने महंगाई और बढ़ती घरेलू समान के दाम को लेकर अपनी चिंताएँ साझा कीं।
बीजेपी द्वारा बढ़ाई गई महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। गैस सिलेंडर से लेकर खाने-पीने की जरूरी चीजों तक बढ़ती कीमतों का सीधा असर हर परिवार पर पड़ रहा है।
मातृशक्ति ने परिवर्तन का संकल्प लिया है और आगामी चुनाव में भाजपा को जवाब देने का मन बना लिया है।
आज डांडीपुर-तीपरपुर में स्थानीय जनता के बीच जनसंवाद किया। क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याओं, जरूरतों और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
जनता महंगाई से परेशान है, युवाओं के सामने रोजगार का संकट है और बढ़ती महंगाई के कारण परिवारों का घर चलाना मुश्किल हो गया है।
जनता की आवाज़ साफ है
अब बदलाव चाहिए।
सहसपुर परिवर्तन के लिए तैयार है।
टिकट पार्टी शीर्ष तय करता है। सहसपुर में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं।
हम सभी मिलकर इस बार सहसपुर से भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे।
मिशन-2027
जय कांग्रेस