जनता के सवालों का जवाब थप्पड़ नहीं, जवाबदेही है!
दिल्ली सरकार के मंत्री @p_sahibsingh पर दौरे के दौरान एक युवा को थप्पड़ मारने का आरोप लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसंवाद पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
सत्ता का दायित्व जनता की आवाज़ सुनना है, उसे दबाना नहीं।
सवाल पूछना हर नागरिक का अधिकार है और जवाबदेही हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी।
#जनता_की_आवाज़ #PraveshVerma #DelhiPolitics #लोकतंत्र #जनता_का_अधिकार #Accountability
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा। NSUI ने केंद्रीय पैनल के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं:
6️⃣ विजय शंकर मीणा — अध्यक्ष
4️⃣ वीर चतरथ — उपाध्यक्ष
1️⃣ नम्रता चौधरी — सचिव
2️⃣ गोपाल चौधरी — संयुक्त सचिव
इंद्रजीत सिंह
अध्यक्ष, रोहिणी
80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आइए, हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें।
श्री इंद्रजीत सिंह शौकीन
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
हमारे साथ जो हुआ, वो महत्वपूर्ण नहीं है। हम छात्रों के साथ हैं, उनकी आवाज उठा रहे हैं। उनके साथ गलत हुआ है, वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। बच्चे वास्तविक समस्या पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अपने अधिकार मांग रहे हैं। बार-बार पेपर लीक करके उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। संसद में नेता विपक्ष को बोलने नहीं देते। प्रदर्शन करने नहीं देते। युवाओं पर क्रूरता बरती जा रही है। देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं है।
देश के युवा पूरी तरह निराश हैं और हमारा फर्ज है कि हम उनके साथ खड़े हों और हम ये करेंगे।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव जी के निर्देशानुसार रोहिणी जिला कांग्रेस की मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। संगठन सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। सभी सम्मानित साथियों का हार्दिक धन्यवाद।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव जी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जी की अध्यक्षता में रोहिणी जिले में स्टूडेंट्स की मीटिंग सम्पन्न हुए जिममें माननीय श्री राहुल गांधी जी का संदेश वीडियो के माध्यम से बताया गया एवं उनके भविष्य के बारे में अवगत कराया गया।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव जी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जी की अध्यक्षता में रोहिणी जिले में स्टूडेंट्स की मीटिंग सम्पन्न हुए जिममें माननीय श्री राहुल गांधी जी का संदेश वीडियो के माध्यम से बताया गया एवं उनके भविष्य के बारे में अवगत कराया गया।
#संगठन_सृजन_अभियान के तहत रोहिणी ज़िला कांग्रेस के तत्वावधान में BLA-2 SIR प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा की गई।
रोहिणी जिले के वार्ड 54 D पानी की किल्लत को लेकर सूरज पार्क झुग्गी बस्ती के बाहर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मटके फोड़कर प्रदर्शन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, के पी एस वर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष), अरविंद मल्होत्रा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी के निर्देशानुसार रोहिणी जिले में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष श्री इंद्रजीत जी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में कुल 5 BLA, 4 विधानसभा प्रभारी एवं 16 ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी के निर्देशानुसार रोहिणी जिले के ब्लॉक की मासिक मीटिंग और दिल्ली में गंदे पानी एवं पानी की किल्लत को लेकर ब्लॉक में मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया||
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री@devendrayadvinc जी द्वारा राजस्थान में संगठन_सृजन_अभियान के अंतर्गत आयोजित जिलाध्यक्षगणों का प्रशिक्षण शिविर सभी कांग्रेसजनों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं लाभकारी सिद्ध हो रहा है जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के सभी नव निर्वाचित जिला अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं! आपकी सफलता की कामना! सादर
@devendrayadvinc
श्री @devendrayadvinc जी के निर्देशानुसार आज रोहिणी जिले के सभी ब्लॉकों में मदर डेयरी बूथों एवं पेट्रोल पंपों पर दूध और पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठाती रहेगी।
जय हिंद! जय कांग्रेस!