12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह(15–21 जून)का @dmfatehpur ने फीता काटकर शुभारंभ किया और सामूहिक योगाभ्यास किया।इस मौके पर समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं योग प्रशिक्षक व जनपद के सम्भ्रांत व्यक्तियों ने भी सामूहिक योगाभ्यास किया।@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता(पुरुष/महिला)राजकीय इंटर कालेज(प्रा0 परीक्षा–2025) परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक अधीक्षक के साथ राजकीय महिला डिग्री कॉलेज,मुस्लिम इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम,कंट्रोल रूम,सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं देखीं व संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर “समेकित जन–कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान” के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत गम्हरी में मा0 प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की गरिमामयी उपस्थिति हुआ।
@CommissionerPrg@InfoDeptUP@dmfatehpur
उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट -2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत प्रशिक्षण कार्यक्रम महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ सम्पन्न हुआ। परीक्षा को सकुशल शुचितापूर्ण ढंग से नकलविहीन पारदर्शिता के साथ व भर्ती बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों का भलीभांति अध्ययन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करते हुए बोर्ड द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी को निर्देशित किया।@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर प्रशिक्षण कार्यक्रम को समयबद्ध तरीके से नियमानुसार कराने के निर्देश दिए।@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
होमगार्ड परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के साथ महात्मा गांधी स्कतनोत्तर महाविद्यालय व ए०एस० इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया,के दौरान स्ट्रांग रूम,कंट्रोल रूम,सीसीटीवी की क्रियाशीलता व अन्य व्यवस्थाएं देखी तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आए जनसामान्य के प्रार्थना पत्रों को सुना एवं प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण,पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया।@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता तिथि 01.01.2026 के आधार पर जनपद फतेहपुर के सभी 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 10.04.2026 को अंतिम प्रकाशन किया गया। कलेक्ट्रेट फतेहपुर के गांधी सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय दलों के प्रतिनिधियों को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति प्रदान की गई।@ceoup@eci@CommissionerPrg
अहर्ता तिथि 01.01.2026 के आधार पर जनपद के सभी 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 10.04.2026 को अंतिम प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी संपन्न हुई।@ceoup@eci@CommissionerPrg
HPV वैक्सीनेशन अभियान का @dmfatehpur श्री रविन्द्र सिंह ने फीता काटकर शुभारम्भ किया,आम जनमानस से अपील की,कि सर्वाइकल कैंसर एक गम्भीर बीमारी है,जो महिलाओं में होती है। इससे बचाव हेतु 14वाँ जन्मदिन मना लिया हो और 15वाँ नही मनाया है,बालिकाएं पात्र होगीं। @CMOfficeUP@InfoDeptUP
प्रदेश सरकार के विकास एवं समृद्धि के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आईटीआई परिसर फतेहपुर में नौ दिवसीय दिव्य एवं भव्य मेले में लगे स्टालों का @dmfatehpur रविन्द्र सिंह ने जायजा लिया। सांस्कृतिक दलों ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का किया बखान। @CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
@CommissionerPrg सौम्या अग्रवाल ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अहर्ता तिथि 01.01.2026 के आधार पर चल रहे विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(SIR) के संबंध में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। @CMOfficeUP@ceoup
दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी के वितरण का सजीव प्रसारण महात्मा गाँधी सभागार में मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया एवं जनपद में पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक एलपीजी सिलेण्डर व सब्सिडी चेक वितरित किया गया।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति(शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य से सम्बंधित संचालित योजनाओ व कार्यक्रमों के प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए व पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन आख्या की पुष्टि की।@CMOfficeUPP @ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए "मिशन शक्ति-5.0" विशेष अभियान के अन्तर्गत माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं लैंगिक समानता पर लघु फिल्मी का प्रदर्शन कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं शक्ति मंच की बैठक का आयोजन सम्पादित कराया गया।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg