लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य आज प्रमंडलीय आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल दुमका, श्री लालचन्द्र डाडेल (भा0 प्र0 से0) के आगमन पर नया परिसदन भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया ।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने दुमका समाहरणालय में लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्वाचन से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल भी उपस्थित थे। @ceojharkhand#LokSabhaElections2024
संथाल परगना क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने आज दुमका जिले के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।
#FieldVisit#LokSabhaElection2024@ECISVEEP
आयुक्त श्री लालचन्द डाडेल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर संताल परगना प्रमंडल अंतर्गत सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों व मोटरयान निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की।वाहन कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।@ceojharkhand
आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर अंतरराज्यीय बार्डर सीलिंग एवं विधि व्यवस्था संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संथाल परगना आयुक्त श्री लालचन्द डाडेल द्वारा की गयी।@ceojharkhand@ECISVEEP
देवघर परिसदन में आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर अंतरराज्यीय बार्डर सीलिंग एवं विधि व्यवस्था संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संथाल परगना आयुक्त श्री लालचन्द डाडेल व भागलपुर सह मुंगेर आयुक्त श्री संजय कुमार सिंह द्वारा की गयी।
सिदो कान्हु इंडोर स्टेडियम, दुमका में एक दिवसीय प्रमंडल स्तरीय सहकारिता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लालचन्द डाडेल, प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
आज आयुक्त कार्यालय,संताल परगना प्रमंडल,दुमका में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण किया गया। यह कार्यक्रम आयुक्त श्री लालचंद डाडेल के नेतृत्व में किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह 2024 की तैयारियों को श्री लालचन्द डाडेल, प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस लाईन, दुमका का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका में श्री लालचन्द डाडेल, प्रमंडलीय आयुक्त के नेतृत्व में मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जुगनू मिंज, उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव,अमित कुमार, आयुक्त के सचिव एवं अन्य उपस्थित थे। @ECISVEEP
किसान भवन,गोड्डा में संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल द्वारा SSR 2024 अंतर्गत प्रमंडल के सभी 6 जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। @ceojharkhand@dcgodda
संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा गोड्डा ,पोड़ैयाहाट महागामा विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न बूथों पर बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा गोड्डा, महागामा एवं पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का किया गया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश।* @ceojharkhand@GoddaDc
श्री लालचंद डाडेल आयुक्त,संथाल परगना प्रमंडल, दुमका की अध्यक्षता में गोड्डा जिला में अनियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों की सेवा नियमितीकरण से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में नियमितीकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 हेतु संथाल परगना प्रमंडल अंतर्गत सभी जिले देवघर जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा एवं दुमका के बालक बालिकाओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन।
समाहरणालय सभागार, साहेबगंज प्रमंडलीय आयुक्त श्री लालचंद डाडेल ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर पदाधिकारीयों के साथ की बैठक....*
@ceojharkhand
*दुमका परिसदन में प्रमंडलीय आयुक्त श्री लालचंद डाडेल ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेके पदाधिकारीयों के साथ की बैठक....*
@ceojharkhand
मतदाता सूची प्रेक्षक सह प्रमण्डलीय आयुक्त संथाल परगना प्रमण्डल, दुमका श्री लालचंद डाडेल (भा०प्र०से०) ने प्रथम विजिट कार्यक्रम के तहत देवघर विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर व देवघर प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।