जिंदगी एक पहेली लगती है,
कभी हँसाती है, कभी रुलाती है।
कभी अपनों के बीच भी तन्हा कर देती है,
तो कभी अजनबियों से रिश्ते बनाती है।
कभी ख्वाबों के पीछे दौड़ाती है,
कभी हकीकत से रूबरू कराती है।
जिसे समझने में उम्र गुजर जाती है,
वो हर मोड़ पर नया सवाल बन जाती है।
कभी सब कुछ होकर भी खालीपन रहता है,
कभी छोटी-सी खुशी में सुकून मिलता है।
न जाने कैसी किताब है ये जिंदगी,
हर पन्ने पर एक नया किस्सा मिलता है।
अब न शिकायत है, न कोई सवाल है,
जैसा भी है, जिंदगी का अपना कमाल है।
इसे समझना शायद मुमकिन नहीं,
बस जीते रहना ही इसका जवाब है...✍️Ritu Priya
क्या आप जानते हैं, कर्ण ने अपने जिंदगी की आखिरी पल में श्री कृष्ण से क्या मांगा था।
कर्ण का अंतिम संस्कार कहाँ हुआ था,आप जानकर चौंक जाएंगे..
जय श्री कृष्णा 🙏