भारतीय स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी के साथ महिलाओं की राजनीति में भागीदारी, नेतृत्व को लेकर बेहद सार्थक बातचीत हुई।
जिसमें प्रतिनिधित्व, महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और राजनीतिक क्षेत्र में समान अवसर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार साझा किए।
राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सिर्फ़ संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समान आवाज़, समान अधिकार और निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता सुनिश्चित करना भी ज़रूरी है।
#WomenInPolitics #WomenInLeadership #InclusivePolitics
सूर्य कुमार यादव का कैच देखा ?
कहा था ना, सूर्या टीम इंडिया का हीरो है !
क्या गजब का कैच पकड़ा है, बाउंड्री के अंदर जाती गेंद को बाहर निकाल लाया
वाह सूर्या वाह...Gazab
#SuryakumarYadav
हमको मिलकर लानी है सच की
एक आज़ादी हम सबके हक़ की
सजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें और पूरी तरह चौकन्ने रहें। जनता को जितना वोट देने का अधिकार है, उतना ही अपने वोट की रक्षा का भी।
आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ायेगा और किसी भी प्रकार की धांधली की आशंका को निर्मूल करते हुए जनता के मन में अपने सम्मान को निरंतर रखेगा। आज के दिन का ‘पंच परमेश्वर’ वही है।
लोकतंत्र ज़िंदाबाद!