#कंप्यूटर_अनुदेशक_संघ_राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक उदयपुर में संपन्न, संगठन विस्तार एवं सेवा हितों पर बनी व्यापक रणनीति
#उदयपुर, 25 जून 2026
कंप्यूटर अनुदेशक संघ राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक सत्र 2026-27 का आयोजन आज उदयपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। बैठक में प्रदेश के लगभग सभी जिलों से आए कंप्यूटर अनुदेशक प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना, कंप्यूटर अनुदेशकों की लंबित समस्याओं के समाधान हेतु साझा रणनीति तैयार करना तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा निर्धारित करना रहा।
बैठक का शुभारंभ संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए किया गया। प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने जिलों की स्थिति, शिक्षण व्यवस्था, कार्य परिस्थितियों तथा कंप्यूटर अनुदेशकों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से अपने विचार रखे। इस दौरान सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में "कैडर निर्माण, पदोन्नति, सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगतियों के निराकरण, वरिष्ठता निर्धारण, विभागीय समन्वय तथा कंप्यूटर शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने" जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी बिंदुओं पर सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर आगामी कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि कंप्यूटर अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी जिला इकाइयों से प्रत्येक कंप्यूटर अनुदेशक को संगठन से जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन, जिला स्तर पर नियमित बैठकों के आयोजन, सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा समय-समय पर सरकार एवं विभाग के समक्ष कंप्यूटर अनुदेशकों की मांगों को प्रभावी ढंग से रखने पर भी सहमति बनी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से कंप्यूटर अनुदेशकों के हितों की रक्षा हेतु निरंतर प्रयास करता रहेगा।
प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने संगठन के प्रति अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के सामूहिक प्रयासों से कंप्यूटर अनुदेशकों की लंबित समस्याओं का सकारात्मक समाधान संभव होगा।
इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमे
प्रदेश अध्यक्ष - श्री कैलाश सैनी
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री विकास पाराशर
प्रदेश कार्यकारिणी संयोजक - श्री सुरेश सैनी एवं अवधेश शर्मा
प्रदेश महिला उपाध्यक्ष - तरुछाया शर्मा
प्रदेश संगठन मंत्री - श्री श्रवणराम पटेल
प्रदेश प्रवक्ता - श्री सुनील कुमार यादव
महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष - श्री वीरेंद्र चौधरी
प्रदेश सचिव - श्री कर्मवीर सिंह
प्रदेश मीडिया प्रभारी - श्री कोमल शर्मा
बैठक व्यवस्थापक - श्री सुनील कुमार यादव एवं श्री परमेश्वर लाल
एवं सभी संभाग उपाध्यक्षो का मनोनयन भी किया गया।
जयपुर - देवेंद्र निर्वाण
उदयपुर - विकाश शियाल
जोधपुर - सतीश गहलोत
भरतपुर - तेज शर्मा
अजमेर - सुयश दशानी
अलवर - दिनेश सुवालकीय
कोटा - विनोद
बीकानेर - डॉ हुक्म चन्द कुमावत
कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा जिला उदयपुर के जिला संगठन मंत्री हेमंत जी मेनारिया एवं जिला कोषाधिकारी मंगल जी जैन का आतिथ्य प्राप्त हुआ। आप दोनों ने अपने उद्बोधन में संगठन सर्वोपरी बताते हुए संगठन को तन, मन एवं धन से सिंचित करने एवं शिक्षक हित में सदैव कार्य करने पर जोर दिया, साथ ही ABRSM सदैव अनुदेशकों के हितार्थ प्रयत्नशील रहेगा ऐसा आश्वासन दिया।
बैठक का समापन संगठन की "एकता, अनुशासन, पारदर्शिता एवं सहयोग" की भावना के साथ हुआ। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने प्रदेश के प्रत्येक कंप्यूटर अनुदेशक तक संगठन की बात पहुँचाने तथा सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कंप्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान ✊
कंप्यूटर अनुदेशक नई भर्ती भीड़ हजारों में दिखेगी, पद न होते हुए भी फॉर्म 50k+ भरे जाएंगे पर पद वृद्धि के लिए संघर्ष करने वालों कि संख्या धरातल पर सेंकड़ो में होगी पर इनका संघर्ष लाखों कि भीड़ से भी तगड़ा होगा ✍️
यह आईटी वालों का इतिहास रहा है ✍️
#कंप्यूटर_अनुदेशक_तिथि_बढ़ाओ
राजस्थान के किसी भी विभाग में कोई भी ऐसा पद नहीं है जहां 3600 ग्रेड पे के लिए योग्यता मास्टर्स ( Ma,MCom, MSc,MCa,Mtech) मांगी जाती हो
लेकिन शिक्षा विभाग में #कंप्यूटर_अनुदेशक के लिए 3600 ग्रेड पे के प्रमोशन के लिए मास्टर्स मांगी जा रही है,क्या ये अन्याय नहीं है?
@madandilawar
📢 कम्प्यूटर अनुदेशकों के हित में एक और महत्वपूर्ण पहल 📢
साथियों,
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान द्वारा उठाई गई मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता उपेन यादव जी @TheUpenYadav ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को पत्र प्रेषित कर कम्प्यूटर अनुदेशकों की प्रमुख लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है।
पत्र में विशेष रूप से वेतन विसंगति के निराकरण, कैडर विस्तार, राज्य सेवा तक स्पष्ट कैडर निर्माण तथा कम्प्यूटर विषय की अनिवार्यता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने का आग्रह किया गया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि इन विषयों के समाधान हेतु गठित कैडर रिव्यू कमेटी की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण कर आवश्यक निर्णय लिए जाएं।
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान उपेन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने हमारी जायज मांगों को मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंचाकर सकारात्मक पहल की है।
आइए, हम सभी एकजुट रहकर अपने अधिकारों और कम्प्यूटर शिक्षा के सशक्त भविष्य के लिए प्रयासरत रहें।
एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
✊ कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान ✊ "संघर्ष जारी है, समाधान निश्चित है।"
राजस्थान कम्प्यूटर टीचर एसोसिएशन के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर महोदय, ADM साहब एवं जिला शिक्षा अधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया।।
#टोंक
एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।🤝
टोंक में #RCTA टीम ने कंप्यूटर अनुदेशकों की विभिन्न मांगों को लेकर DEO माध्यमिक शिक्षा टोंक एवं जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा।
कंप्यूटर अनुदेशक की ज्वलंत मांगों एवं कैडर सुधार के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। @AmritaSing83030
कंप्यूटर अनुदेशकों की👇
🔺वरिष्ठता निर्धारण कर DPC प्रक्रिया अतिशीघ्र पूर्ण की जाए
🔺कंप्यूटर विषय की नियमित कक्षाएं
🔺गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए
🔺 कंप्यूटर विषय की मैपिंग एवं सभी विद्यालयों में ICT लैब स्थापित की जाए @BhajanlalBjp@rajeduofficial@madandilawar
आज RCTA प्रदेशाध्यक्ष अमृता जी के नेतृत्व में कंप्यूटर अनुदेशक कैडर में सुधार हेतु श्रीमती @alka_gurjar जी से विस्तृत चर्चा की।
आने वाला समय अत्यंत महत्वपूर्ण है।🙏✊
#विश्वास
आज RCTA प्रदेशाध्यक्ष अमृता जी के नेतृत्व में कंप्यूटर अनुदेशक कैडर में सुधार हेतु श्री @madanrrathore जी से विस्तृत चर्चा की।
आने वाला समय अत्यंत महत्वपूर्ण है।🙏✊
#विश्वास
आज RCTA प्रदेशाध्यक्ष अमृता जी के नेतृत्व में कंप्यूटर अनुदेशक कैडर में सुधार हेतु शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar जी से विस्तृत चर्चा की।
आने वाला समय अत्यंत महत्वपूर्ण है।🙏✊
#विश्वास
कुछ प्रधानाचार्य यह समझ लें कि नियम बनाना उनका कार्य नहीं है। विभाग द्वारा दिए गए कार्यों का सही संचालन करना उनकी जिम्मेदारी है।
कंप्यूटर अनुदेशकों को सिर्फ ऑनलाइन कार्यों के लिए नहीं लगाया गया था, बल्कि सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने के लिए नियुक्त किया गयाहै
कंप्यूटर अनुदेशक कैडर तथा वेतन विसंगति दूर करने हेतु RCTA टीम के सदस्य आज वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी से मिले तथा इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की, इसी क्रम में महत्वपूर्ण प्रगति हेतु आश्वासन प्राप्त हुआ है।
@KumariDiya@rajeduofficial
१/२
बीकानेर निदेशालय में #CAS के प्रतिनिधि मंडल की निदेशक महोदय से सार्थक मुलाकात हुई।
कमिटी के अध्यक्ष होने के नाते प्रतिनिधि मंडल ने कंप्यूटर शिक्षा एवं कैडर व ग्रेड पे सुधार के लिए ठोस सुझाव प्रस्तुत किए।
निदेशक महोदय के सकारात्मक रुख से शीघ्र ही समाधान की उम्मीद है।
धन्यवाद! 🙏
AI के शिक्षकों की विसंगति को निदेशक महोदय पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ऐसा राजस्थान के समस्त 7000 कंप्यूटर अनुदेशको का सीताराम जी सर पर अटूट विश्वास है क्योंकि पिछले एक साल में जितने काम शिक्षा निदेशालय स्तर से हुए हैं वैसे आज तक कभी नहीं हुए
#निदेशालय_मतलब_भरोसा@saten_08
जैसा नाम वैसा काम 🙏
जैसे भगवान श्री राम हर वर्ग , के दुख दर्द हर लेते है उसी राह पर चलते हुए हमारे निदेशक महोदय शिक्षा विभाग के हर वर्ग के केडर, पदोन्नति, स्थानांतरण, और सभी प्रकार के दुख दूर कर रहे है ।
सीताराम जी का कंप्यूटर अनुदेशक की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद 🙏
@saten_08