रेजांगला शौर्य दिवस पर 1962 के युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देने वाले हमारे वीर जवानों को सादर नमन।
मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में रेजांगला के रणबांकुरों ने अपनी आखिरी सांस तक देश की आन-बान-शान की रक्षा की।
उनके अमर बलिदान को देश सदैव श्रद्धापूर्वक याद रखेगा।
कैथल जिले के पुंडरी विधानसभा क्षेत्र के ढांड ब्लॉक में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @raonarenderinc एवं विधायक श्री @adityasurjewala के साथ संबोधित किया।
मैंने अपने संबोधन में कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई केवल वोट के अधिकार की लड़ाई नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतंत्र और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा की लड़ाई है। भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और जनता के जनादेश को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी किसी को भी जनता के वोट की चोरी करने और हमारी चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता एवं पवित्रता से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं देगी। इस जनआंदोलन को हर गांव, हर घर और हर बूथ तक पहुंचाया जाएगा।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करें तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करें। उन्होंने कहा कि मताधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है और इस संघर्ष में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को सजग प्रहरी की भूमिका निभानी होगी।
विधायक श्री आदित्य सुरजेवाला ने विशेष रूप से युवाओं, किसानों और कमजोर वर्गों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने जनता से भाजपा की छल-कपट और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ एकजुट होकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रामचंद्र गुर्जर एवं श्री सुरेश रोर तथा पूर्व विधायक श्री सुल्तान सिंह जडौला एवं श्री रणधीर सिंह गोलन ने भी अपने विचार रखे और इस जनआंदोलन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
हम सब मिलकर संविधान की रक्षा करेंगे, हर वोट की सुरक्षा करेंगे और अपने लोकतंत्र को बचाएंगे!
@kharge@SoniaGandhi@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@INCHaryana
ढाँड-पुंडरी/कैथल, 17 नवंबर 2026
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे व्यापक जनसंपर्क अभियान “वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल अभियान” के अंतर्गत पुंडरी विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव ढाँड की गुर्जर चौपाल में एक भव्य और जोरदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। #pundri#kaithal
हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था का इससे शर्मनाक हाल क्या होगा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पीने का साफ पानी तक मुहैया नहीं हो रहा। सरकार हजारों करोड़ के शिक्षा बजट का ढोल पीटती है, लेकिन स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं गायब हैं।
I sincerely appeal to the younger generation to read Smt. @SoniaGandhi ji’s book, ‘Belonging: A Journey of Love’.
Sometimes, we form opinions about people without really knowing their journey. I believe this book offers an opportunity to understand Sonia ji behind the public life- her experiences, her struggles, her sacrifices, her strength and the many challenges she has faced along the way.
There is so much that our younger generation can learn from her life.
The courage to face difficult circumstances, the grace to stand strong in challenging times, the importance of relationships, and the strength of conviction.
I would genuinely encourage everyone, especially our young people, to read this book with an open mind. You may discover a side of Sonia ji that you have never known and gain a deeper appreciation of the remarkable woman she is.
Some life stories are not just meant to be read, they are meant to be understood and learnt from. This is one such story.
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@SanjaySDutt@INCHaryana
हरियाणा में धान की खरीद पिछले 10 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। 58 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य था, लेकिन छह दिन शेष रहते सिर्फ 44.93 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
प्रकाशोत्सव के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
सुख, समृद्धि, खुशहाली का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में ढेरों खुशियां लेकर आए, ऐसी भगवान् से हमारी प्रार्थना है।
श्रद्धेय चौधरी ईश्वर सिंह जी की जन्मशताब्दी वर्ष (1926–2026) पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏
उनके आदर्श, संघर्ष, सादगी और समाजसेवा के प्रति समर्पण सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। #pundri#kaithal#haryana#kaul#dhand
आज श्री @RahulGandhi जी ने INDIA गठबंधन के सभी सांसदों के लिए अपने निवास स्थान पर जलपान का आयोजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से कल के कार्यक्रम की सफलता और उसमें हरियाणा की भागीदारी के लिए हौसला बढ़ाया, इसके लिए उनका विशेष आभार।
@INCHaryana@SanjaySDutt
कल दिल्ली में लोकतंत्र को बचाने, देश में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और निष्पक्ष चुनाव आयोग की मांग को लेकर @RahulGandhi जी के नेतृत्व में जो ऐतिहासिक मार्च हुआ उसमें आप सभी की अभूतपूर्व भागीदारी की देश भर में चर्चा हो रही है।
आपने छोटी कॉल पर हरियाणा से इतनी बड़ी संख्या में आकर कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी जी को और हमें इतनी मजबूती दी उसके लिए मैं हरियाणा की जनता का, हरियाणा कांग्रेस परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी है। जल्दी ही फिर मिलते हैं!
@INCHaryana@SanjaySDutt
भाजपा, ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए चाहे जितनी भी ताकत ले, कांग्रेस के बब्बर शेर अपने संकल्प से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। न झुकेंगे, न रुकेंगे।
📍दिल्ली
@INCHaryana@SanjaySDutt