हम देखेंगे
लाज़िम है कि हम भी देखेंगे
वो दिन की जिसका वादा है
जो लौंह-ऐ- अज़ल में लिखा है
हम देखेंगे....
जब जुल्म-ओ-सितम के कोह-ए-गरां
रुई की तरह उड़ जाएंगे
100 बार से ज्यादा ट्राई कर चुका हूं 3 दिन में फॉर्म अप्लाई नहीं हो रहा है यूजीसी नेट का ईमेल कर चुका हूं कोई रिप्लाई नहीं मिल रहा है मदद कीजिए। @UgcNetJrfExam@ugc_india
Jagat kumar Maurya
झारखंड पुलिस में DIG श्री चंदन झा और उनके शिक्षाविद मित्र श्री अजीत जी ने JEE/NEET अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन शिक्षा की शुरुआत की है ।
उन्होंने “EDUCOP” नाम से एक YouTube चैनल की शुरुआत की है जहाँ पर बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं ।
कृपया इस पोस्ट को साझा करें ताकि ज़्यादा से ज़्यादा बच्चे इस सुविधा का लाभ ले सकें ।
चैनल का लिंक कमेंट बॉक्स में है ।
हेयर ट्रांसप्लांट
हेयर ट्रांसप्लांट कराने से पहले ज़रूर जान लें ये बातें 👇
बालों का झड़ना आज आम समस्या बन चुका है, और हेयर ट्रांसप्लांट इसके स्थायी समाधान के रूप में सामने आया है। लेकिन इसे कराने से पहले कुछ सावधानियाँ ज़रूर बरतें:
🔍 किन डॉक्टरों से कराना चाहिए?
हेयर ट्रांसप्लांट एक सर्जिकल प्रोसीजर है, इसलिए इसे केवल MCI/DCI रजिस्टर्ड सर्जन से ही कराना चाहिए।
मौजूदा नियमों के अनुसार, केवल तीन विशेषज्ञ शाखाओं के डॉक्टरों को ही यह प्रक्रिया करने की अनुमति है:
• Plastic Surgeons
(MBBS, MS, MCh/DNB - Plastic Surgery)
• Oral and Maxillofacial Surgeons
(BDS, MDS - OMFS)
• Dermatologists
(MBBS, MD/DNB - Dermatology)
👉 इन्हीं विशेषज्ञों से यह प्रक्रिया कराएं।
⚠️ संभावित कॉम्प्लिकेशन:
• संक्रमण (Infection)
• स्कैपिंग या दाग़ (Scarring)
• अनइवन हेयर ग्रोथ
• शॉक लॉस (पुराने बाल भी कुछ समय के लिए गिर सकते हैं)
• नंबनेस या अस्थायी सुन्नपन
✅ सही डॉक्टर का चयन कैसे करें?
• डॉक्टर की योग्यता और अनुभव जांचें
• पहले के मरीजों के Before-After Results देखें
• क्लिनिक की स्टरलाइज़ेशन प्रक्रिया और ऑपरेटिंग सेटअप की जानकारी लें
• सिर्फ गूगल रिव्यू या मार्केटिंग वीडियोज़ देखकर निर्णय न लें|
डॉक्टर से मिलकर यह जरूर देखें कि क्या वह आपके सभी सवालों का स्पष्ट जवाब दे पा रहे हैं या नहीं।
📝 हेयर ट्रांसप्लांट से पहले और बाद में ध्यान देने योग्य बातें:
• ट्रांसप्लांट से पहले ब्लड टेस्ट और मेडिकल फिटनेस आवश्यक है
• डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाओं और फॉलोअप को बिल्कुल नज़रअंदाज़ न करें
⚠️ यदि आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं, किसी दवा से एलर्जी है या नियमित रूप से कोई दवा लेते हैं — तो इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को अवश्य दें।
⚠️ अगर आपने पहले कभी Local Anesthesia नहीं लिया है, तो इसकी जानकारी भी दें ताकि डॉक्टर एलर्जी की जांच कर सकें।
याद रखें – यह आपके सिर की सर्जरी है, इसे केवल एक सामान्य Cosmetic Procedure समझकर हल्के में न लें।
मार्क्स जयंती विशेष: एक लंबी पोस्ट
पढ़ा जाए और साझा किया जाए
द कम्युनिस्ट मैनिफ़ेस्टो: एक यात्रा
मैनिफ़ेस्टो के लेखक- कार्ल मार्क्स एवं फ़्रेडरिक एंगेल्स
1) मूल रूप से जर्मन में फ़रवरी, 1848 में लंदन से प्रकाशित. तब उसका शीर्षक होता था- कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र. उसी साल अप्रैल-मई में इसका संशोधन कर फिर छापा गया. तीस पन्ने का यही पर्चा बाद के संस्करणों का आधार बना.
2) वर्ष 1848 में ही इसका अनुवाद पोलिश, डैनिश, फ़्रेंच और स्वीडिश भाषाओं में हुआ.
3) वर्ष 1850 में मैनिफ़ेस्टो का हेलेन मैकफ़ारलेन द्वारा किया गया अंग्रेज़ी अनुवाद ‘द रेड रिपब्लिकन’ पत्रिका में छपा.
4) साल 1866 में इसका जर्मनी (बर्लिन) में इसका पहला प्रकाशन हुआ.
वर्ष 1869 में घोषणापत्र का रूसी अनुवाद छपा, जिसे मिखाइल बाकुनिन ने अनूदित किया था.
5) साल 1872 में मार्क्स एवं एंगेल्स ने एक भूमिका के साथ इसका नया संस्करण छापा. इसी में पहली बार इसका नाम कम्युनिस्ट मैनिफ़ेस्टो रखा गया. आज विभिन्न भाषाओं में जो संस्करण हैं, उनका आधार यही संस्करण है.
6) दिसंबर, 1871 में अमेरिका में इसका पहला प्रकाशन हुआ.
7) साल 1882 में जॉर्जी प्लेखानोव ने इसका नया रूसी अनुवाद छापा, जिसकी भूमिका मार्क्स और एंगेल्स ने लिखी थी.
8 ) वर्ष 1883 में मार्क्स के देहांत के बाद एंगेल्स ने अनेक संस्करणों की भूमिका लिखी तथा उनकी स्वीकृति से 1888 में नया अंग्रेज़ी अनुवाद प्रकाशित हुआ. इसे सैमुअल मूर ने अनूदित किया था.
9) वर्ष 1905 में झू झिक्सीन ने चीनी भाषा में मैनिफ़ेस्टो को अनूदित किया, जो एक अख़बार में छापा गया.
10) साल 1927 में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने अपने रिसाले ‘अल-हिलाल’ में कलकत्ता में पहली बार ‘कम्यूनिस्ट मैनिफ़ेस्टो’ को उर्दू में छापा था. संभवत: यह अनुवाद अब्दुल रज़ाक़ मलीहाबादी ने किया था. अब्दुल बारी का अनुवाद लाहौर में तीस के दशक के शुरू में छपा. बिहार में कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े नेता अली अशरफ़ का अनुवाद पार्टी ने लाहौर में 1946 में छापा.
11) पहला बांग्ला अनुवाद सौम्येन्द्रनाथ टैगोर ने किया था, जिसे कम्युनिस्ट ग्रुप के अख़बार गणवाणी में 1926-27 में छह भागों में प्रकाशित किया गया. दूसरा बांग्ला अनुवाद डॉ चारू सान्याल ने किया, जो 1933 में छपा. साल 1944 में प्रो सुशोभन सरकार के नेतृत्व में विद्वानों के एक समूह द्वारा अनूदित तीसरा बांग्ला अनुवाद छपा.
12) भारत में अंग्रेज़ी में मैनिफ़ेस्टो पहली बार 1922 में रणछोड़दास भुवन लोटवाला ने छापा.
13) मेरठ जेल में बंद क्रांतिकारी गंगाधर मोरेश्वर अधिकारी ने 1930-31 में मैनिफ़ेस्टो का मराठी अनुवाद किया, जिसे जगन्नाथ अधिकारी और आरएम जांभेकर ने संपादित किया और इसे कम्युनिस्ट पार्टी ने 1931 में बंबई में छापा गया. एक मराठी संस्करण पार्टी ने 1948 में भी छापा.
14) 1931 वाले मराठी संस्करण के पहले भाग का तमिल अनुवाद पेरियार ने अपने अख़बार में अनेक भागों में उसी साल छापा. अनुवादक की जानकारी नहीं है, पहले भाग की भूमिका पेरियार ने लिखी थी. पहला पूर्ण तमिल अनुवाद एम इशरत बाशा ने किया, जो 1948 में छपा.
15) मलयालम में पहला अनुवाद 1932 में आया. बाद में एक अनुवाद चालीस के दशक में आया.
16) तेलुगू में मेनिफ़ेस्टो का पी सुंदरैया द्वारा 1933 में किया गया अनुवाद साइक्लोस्टाइल से छाप कर बाँटा जाता था.
17) गुजराती में मैनिफ़ेस्टो 1934 में अहमदाबाद में छपा, जिसका अनुवाद चन्द्रभाई भट्ट ने किया था.
18) मेरठ षड्यंत्र कांड में जेल में बंद क्रांतिकारी अयोध्या प्रसाद ने जेल में ही कम्युनिस्ट मैनिफ़ेस्टो का पहला हिंदी अनुवाद किया. कुछ शेष काम उन्होंने 1933 में जेल से छूटने के बाद किया और यह अनुवाद 1934 में छप कर आया. यह झाँसी में छपा था और अंग्रेज़ों ने इस संस्करण को प्रतिबंधित कर दिया था.
19) उड़िया में भगवती पाणिग्रही का अनुवाद कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी ने 1936 में छापा.
20) पंजाबी में 1944 में मैनिफ़ेस्टो छपा. साल 1950 में रणधीर सिंह का पंजाबी अनुवाद दिल्ली में छपा. प्रो रणधीर सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र विभाग स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है.
21) माना जाता है कि कम्युनिस्ट मैनिफ़ेस्टो की पचास करोड़ से अधिक प्रतियाँ बिकी हैं और यह दुनिया के इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाली चार किताबों में है. यह सबसे अधिक अनूदित होने वाली किताबों में भी है.
वर्ष 2013 में कम्युनिस्ट मैनिफ़ेस्टो को मार्क्स के कैपिटल के साथ यूनेस्को के मेमोरी ऑफ़ द वर्ल्ड प्रोग्राम में शामिल किया गया है.
इस अद्भुत काव्यात्मक गद्य और विरासती दस्तावेज़ की एक प्रति सभी के पास होनी चाहिए.
@pkray11 एक मज़दूर ने
लोहा खोद कर निकाला।
एक मजदूर ने
उसे पिघलाया।
एक मज़दूर ने साँचे में
डाल लोहे को-
बंदूक की गोली बनाई।
गोली पे पहला हक़
मजदूरों का था-
हक़ मांगते
एक मज़दूर ने
वो गोली खाई।।
- किताबगंज 🌷
@Kitabganj1
मज़दूर दिवस पर कुछ फुटकर टिप्पणियाँ:
------------------
There is no honor in work.
There is no glory in labour.
काम में कोई सम्मान नहीं है.
श्रम में कोई महिमा नहीं है.
फॉकनर ने कहा था, 'आराम हराम है ...!' पूँजीवाद का सबसे शातिर नारा है.
बाबा मार्क्स ने कहा है कि एक स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में मज़दूर अपनी श्रम शक्ति को अपनी वस्तु के रूप में बेच सकता है, पर उसके पास बेचने के लिए इसके अलावा कोई और चीज़ नहीं है. उन्होंने यह भी रेखांकित किया है कि उसके पास हर उस क्षमता का भी अभाव है, जिससे वह अपनी श्रम शक्ति को समझ सके. हम चाहे जितनी मेहनत कर लें, उसका हासिल कुछ नहीं. इस संबंध में यहाँ कुछ लिखा है- https://t.co/0FZ3jf3Pq2
ऐसी स्थिति में वह हाड़-माँस गलाते हुए चंद लोगों की तिजोरी भरता जाता है और ख़ुद इस-उस दर ‘भर दे झोली मेरी’ की गुहार लगाता फिरता है. रही बात लड़ने-भिड़ने की, तो उसे ‘चाइनागेट’ फ़िल्म में डाकू जगीरा ने सरल शब्दों में समझा दिया है- ‘हमसे लड़ने की हिम्मत तो जुटा लोगे, पर कमीनापन कहाँ से लाओगे!’ वह राज्य से या किसी और एजेंसी से भी उम्मीद नहीं कर सकता. कोरोना काल तो हमें याद ही है. इस संबंध में यहाँ कुछ लिखा है- https://t.co/lQztYByrmx
काम, नौकरी और रोज़गार के नाम पर उद्देश्यविहीन काम बेतहाशा बढ़े हैं. ऐसे कामों को ‘बुलशिट जॉब्स’ की संज्ञा देते हुए प्रोफ़ेसर डेविड ग्रैबर ने लिखा है कि अगर युवाओं को ‘बुलशिट जॉब्स’ से आज़ाद कर दिया जाए, तो सोचिए, कला, विज्ञान और विचार के क्षेत्र में कितना कुछ हो सकता है. ये नौकरियों की वह कैटेगरी होती है, जिसमें उन नौकरियों को करने वालों को भी लगता है कि इन कामों की ज़रूरत नहीं है या इन्हें होना नहीं चाहिए. ये ऐसी नौकरियाँ हैं, जो ख़त्म भी हो जाएँ या ऐसे कामों से भरी पूरी इंडस्ट्री भी ख़त्म हो जाए, तो भी किसी को फ़र्क़ नहीं पड़ेगा, और ऐसे में यह भी संभव है कि यह दुनिया तब कुछ बेहतर ही होगी. इस संबंध में यहाँ कुछ लिखा है- https://t.co/1qzwmkQ6Ggबुलशिट-जॉब्स-से-मुक्त/
किसी दौर में 'कलेक्टिव बार्गेनिंग' औद्योगिक गतिविधियों में एक पवित्र शब्द हुआ करता था. इसका मतलब है- संगठित कामगारों और मालिक/प्रबंधन के बीच वेतन-भत्तों और अन्य अधिकारों के लिए बातचीत/समझौता.
इस शब्द युग्म का प्रयोग पहली दफ़ा बियत्रिस वेब ने 1891 में किया था, पर यह प्रक्रिया पहले से चली आ रही थी, जिसका इतिहास हमें 19वीं सदी के मज़दूर आंदोलनों में मिलता है. वेब ब्रिटिश विदुषी और कार्यकर्ता थीं. उनका एक परिचय यह भी है कि वे लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के संस्थापकों में एक थीं.
मज़दूर आंदोलनों के इतिहास बारे में एक क्लासिक किताब अमेरिकी लेखक और कार्यकर्ता विलियम फ़ॉस्टर ने 1956 में लिखी थी- 'आउटलाइन हिस्ट्री ऑफ़ द वर्ल्ड ट्रेड मूवमेंट'. वे अमेरिका में कम्यूनिस्ट आंदोलन के शुरुआती लोगों में से थे.
मज़दूर दिवस पर दो नाम याद किये जाने चाहिए- मार्गरेट शुत-लिहोतज़्की और एलिस ऑस्टिन.
पहली ने आधुनिक किचेन की डिज़ाइन बनायी, ताकि औरतों को बेहतर जगह मिले और उन्हें ख़राब हालत में रसोई में ज़्यादा मुश्किल न हो. ऑस्टिन ने तो कीचेन को सामुदायिक स्थान में ही बदलने का डिज़ाइन बनाया, जहाँ अनेक परिवार साथ खा-पी सकें और समय बीता सकें. लिहोतज़्की नाज़ियों के ख़िलाफ़ लड़ाई में भी थीं और औरतों के सम्मान व अधिकार के आंदोलनों में भी. ऑस्टिन कामकाजी परिवारों के लिए बेहतरी के प्रयासों से जुड़ी हुई थीं. दोनों अपने को गर्व से फ़ेमिनिस्ट कहती थीं.
एक कविता-
इतिहास पढ़ता हुआ मज़दूर
- बर्तोल्त ब्रेष्ट
------------------------------
किसने बनाये थिब्स के सातों दरवाज़े?
किताबें राजाओं के नाम से भरी पड़ी हैं.
क्या उन्हीं राजाओं ने चट्टानी पत्थरों के बड़े-बड़े टुकड़ों को ढोया था?
और बेबीलोन, कई दफ़ा तबाह किया गया.
शहर को हर बार किसने बनाया?
सोने से दमकते शहर लीमा के किन घरों में
रहते थे वे जिन्होंने इसकी तामीर की थी?
जिस शाम चीन की दीवार बनाने का काम पूरा हुआ
कहां गये संगतराश?
शाही रोम में जीत के स्मारक भरे पड़े हैं.
किसने खड़ा किया इन्हें?
सीज़रों ने किन्हें पराजित किया था?
बैंज़ेंटिअम गीतों में ज़िंदा है.
क्या उसके सारे बाशिंदें महलों में रहते थे?
और क़िस्सों के शहर अटलांटिस को
जिस रात समंदर ने लील लिया था
डूबनेवाले अपने ग़ुलामों को पुकार रहे थे.
जवान सिंकदर ने भारत को जीता था.
क्या वह अकेला था?
सीज़र ने गौल को हराया.
क्या उसके लश्कर में एक भी रसोईया नहीं था?
स्पेन के फिलिप रोये थे जब उनका बेड़ा तबाह होकर गर्क़ हुआ.
क्या आँसू बहाती और आँखें नहीं थीं?
महान फ़्रेडरिक को सात साला जंग में फ़तह हासिल हुई.
उनके साथ जीतनेवाले और कौन थे?
हर पन्ने पर जीत की इबारत है.
जीत के जश्न का भोज किसने तैयार किया था?
हर दस साल पर एक महान शख़्स उठ खड़ा होता है.
उसका ख़र्च किसने उठाया?
ढेर सारी बातें है.
ढेरों सवाल हैं.
(आंग्ल भाषा से प्रकाश के रे द्वारा अनुदित)
[Let's be frugal freaks, even with our emotions and energies.]
🇸🇬 सिंगापुर चुनाव 🇸🇬
सिंगापुर में तीन मई को संसदीय चुनाव हैं. मुख्य मुक़ाबला स्वतंत्रता (1965) के बाद से सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी और विपक्षी वर्कर्स पार्टी के बीच में है. कुछ अन्य दल भी मैदान में हैं. सत्तारूढ़ पार्टी का नेतृत्व प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और वर्कर्स पार्टी का नेतृत्व संसद में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह कर रहे हैं.
कुल 97 सीटें जीतने के लिए हैं, इनमें पाँच सीटें निर्विरोध हैं. विपक्ष की कोशिश है कि कुछ सीटें जीते और पीपुल्स एक्शन पार्टी का वोट शेयर 60 प्रतिशत से नीचे लाये, जो पहले कभी नहीं हुआ है. साल 2020 में पार्टी को 61 प्रतिशत वोट मिला था, भले वह 89 प्रतिशत सीटें जीत गई थी. वहाँ मतदान करना अनिवार्य है.
विभिन्न लोकतंत्रों में संसदीय सीटों का हिसाब अलग-अलग होता है. सिंगापुर में दिलचस्प व्यवस्था है. संसद सदस्यों की तीन श्रेणियाँ हैं: निर्वाचित, बिना निर्वाचन क्षेत्र के और नामित. निर्वाचित सदस्य या तो एकल सीटों से चुने जाते हैं या समूह की सीटों से. समूह वाले क्षेत्र में एक पार्टी तीन से छह उम्मीदवार खड़े कर सकती है, जिसमें एक अनिवार्य रूप से अल्पसंख्यक होना चाहिए. इस बार 15 एकल और 18 समूह क्षेत्र हैं.
बिना निर्वाचन क्षेत्र वाले सदस्यों की संख्या 12 तक हो सकती है और ये उन विपक्षी प्रत्याशियों में से चुने जाते हैं, जिन्हें चुनाव में हार के बावजूद सबसे अधिक वोट मिले हों. यह व्यवस्था यह सुनिश्चित करने के लिए है कि संसद में हमेशा विपक्ष की अच्छी मौजूदगी होनी चाहिए.
साल 1990 में नामित सदस्यों की व्यवस्था हुई, जिनकी संख्या नौ तक हो सकती है. संसद के सभापति के नेतृत्व में बनी चयन समिति के सुझाव पर राष्ट्रपति इन सदस्यों को नामित करते हैं. ये सदस्य निष्पक्ष और स्वतंत्र विचार रखते हैं.
@ravishndtv सम्राट अशोक के जन्म जयंती पर भी आप बधाई दे देते तो क्या हो जाता यही दोगलापन आपका अच्छा नहीं लगता है! लोग आपसे जुड़े हुए हैं आपको अच्छा पत्रकार मानते हैं आपको पूरी जनता के आस्था का ख्याल रखना चाहिए और अशोक तो स्वयं में महान है।