ये लड़का हमारे नेताओं का बार बार अपमान कर रहा है भीम आर्मी चीफ व आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा बड़े भाई @bhimarmychief जी के ऊपर गंदे आरोप लगा रहा है और दामोदर यादव जी को साला साला कर रहा है @mahobapolice प्रशासन जल्द से जल्द कार्यवाही करके जेल भेजे
@DMmahoba
जिला हमीरपुर में स्कूल जाने की सड़क की मांग को लेकर स्कूली बच्चों और बच्चियों का 5 किलोमीटर तिरंगा मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचना और 4 घंटे धरने पर बैठना बेहद चिंताजनक है।
करीब 1.5 KM सड़क दलदल बनने से लगभग 3,000 लोगों और बच्चों की आवाजाही प्रभावित है। समस्या का समाधान करने के बजाय पुलिस का इस्तेमाल बच्चों को धकियाने के लिए किया जा रहा है। बच्चियों को बार-बार “हट-हट” कहकर संबोधित किया गया।
भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार में उत्तर प्रदेश के दो चेहरे हैं। एक तरफ पुलिस और पूरा शासन-प्रशासन खुद मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी पर फूल बरसा रहा है, वहीं दूसरी तरफ हमीरपुर में स्कूल जाने के लिए सड़क की मांग कर रहे छोटे-छोटे बच्चों और बच्चियों को पुलिस अपमानित कर धकिया रही है।
सत्ता की देखरेख में स्वागत के लिए फूल और अपने अधिकार की मांग कर रहे बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार।यह कैसा शासन और कैसी संवेदनशीलता है?
7 अगस्त, मंडल दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित मान्यवर कांशीराम इको गार्डन से ‘मंडल चेतना जन आंदोलन’ का आगाज़।
मंडल आयोग की सभी सिफारिशों को लागू कराने, पिछड़े वर्गों को राजनीतिक आरक्षण दिलाने तथा सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन।
मंडल आयोग की शेष सभी सिफारिशें लागू करो,
वरना कुर्सी खाली करो।।
जय भीम, जय भारत, जय मंडल, जय जोहार।
स्थान: मान्यवर कांशीराम इको गार्डन, लखनऊ
तिथि: 7 अगस्त 2026 (मंडल दिवस)
23 जुलाई को दिल्ली के कृष्णा नगर क्षेत्र में 40 वर्षीय दलित कैब चालक विजय कुमार वाल्मीकि की निर्मम हत्या अत्यंत दुखद और दण्डनीय है।
हम शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। प्रकृति से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
हम @DelhiGovDigital से मांग करते हैं कि इस मामले के सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। साथ ही परिवार को सुरक्षा और समुचित मुआवजा भी प्रदान किया जाए।
भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की दिल्ली टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिया।
@gupta_rekha@DelhiPolice
एक के बाद एक, गाँव-गाँव... संगठन विस्तार का कारवाँ आगे बढ़ रहा है।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के "हर गाँव संगठन, हर हाथ जिम्मेदारी" अभियान के अंतर्गत आज का दूसरा कार्यक्रम महोली तहसील के ग्राम चपती में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
गोरखपुर में छेड़खानी की शिकार छात्रा को न्याय देने के बजाय स्कूल से बाहर करना और उसे प्रायोगिक व लिखित परीक्षाओं से वंचित करना बेहद शर्मनाक और अन्यायपूर्ण है। अपराधी पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता के भविष्य से खिलवाड़ करना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, जब एक बेटी अपराध का दर्द झेलने के बाद भी अपनी शिक्षा से वंचित कर दी जाती है, तो यह शिक्षा व्यवस्था और प्रशासन दोनों की गंभीर विफलता को दर्शाता है। सरकार तत्काल हस्तक्षेप कर छात्रा का शैक्षणिक अधिकार बहाल करे और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।
साथियों 04 अगस्त को पीड़ित परिवार से मुलाकात करूंगा। और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करूंगा।आस पास के सभी साथी तैयार रहें।
@DMmahoba@mahobapolice
कल सोनीपत के बहालगढ़ में मान्यवर भूप सिंह जी की शहादत व सफाई कर्मचारी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए
समाज को शिक्षा की तरफ बढ़ाने का संदेश दिया
और कहा कि आज भीम आर्मी देश के पीड़ित,शोषित,वंचित, मजदूर,किसान वर्ग का सबसे बड़ा संगठन है सभी साथियों को मिलकर इसे मजबूत करना चाहिए
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्र शेखर आजाद जी के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की जाती है।
नवनियुक्त सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
आप सभी से अपेक्षा है कि पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा सामाजिक न्याय, संविधान और बहुजन हितों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाएंगे।
#ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad
@news24tvchannel@TimesNow
प्रशासक के रूप में कार्यरत निर्वाचित ग्राम प्रधानों के अधिकार, मानदेय एवं कल्याणकारी सुविधाएं तत्काल बहाल किए जाने तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@CMOfficeUP
सीतापुर से संगठन विस्तार की नई शुरुआत
लहरपुर तहसील प्रवास एवं संगठन विस्तार अभियान (प्रथम चरण)
राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश एवं संगठन की कार्ययोजना के क्रम में, भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद सीतापुर में "तहसील प्रवास एवं संगठन विस्तार अभियान" का प्रथम चरण 02 अगस्त 2026 (रविवार) से प्रारंभ किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य संगठन को बूथ, गाँव एवं तहसील स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाना, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना, नए साथियों को संगठन से जोड़ना तथा बहुजन समाज की आवाज़ को गाँव-गाँव तक पहुँचाना है।
हमारा संकल्प है - हर गाँव संगठन, हर हाथ जिम्मेदारी।
लहरपुर तहसील के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बहुजन समाज के सम्मानित साथियों से विनम्र आग्रह है कि निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस अभियान को सफल बनाएं।
संगठन मजबूत होगा, तभी समाज सशक्त होगा।
🙏 जय भीम | 📖 जय संविधान | 🇮🇳 जय भारत | 🦁 जय भीम आर्मी
ऐतिहासिक लांडोर बंगला, ललिंग किला (धुले) में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी को अभिवादन एवं शिक्षा अधिकार परिषद
महाराष्ट्र के धुले जिले स्थित ऐतिहासिक लांडोर बंगला, ललिंग किला वह पावन स्थल है, जहाँ 31 जुलाई 1938 को भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एक न्यायालयीन प्रकरण के सिलसिले में धुले आए थे और कुछ समय के लिए यहाँ ठहरे थे। यह स्थान आंबेडकरवादी समाज के लिए ऐतिहासिक, प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण धरोहर है।
आज भी देशभर से लाखों आंबेडकरवादी अनुयायी इस ऐतिहासिक स्थल पर पहुँचकर बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। इसी ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन करते हुए आज भी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी को विनम्र अभिवादन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके उपरांत भीम आर्मी धुले जिला द्वारा आयोजित "शिक्षा अधिकार परिषद" का सफल आयोजन किया गया। परिषद में शिक्षा को प्रत्येक बच्चे का संवैधानिक अधिकार बताते हुए सामाजिक न्याय, समानता और भारतीय संविधान के मूल्यों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक अधिकारों एवं संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया।
जय भीम!
जय संविधान!