कमर दर्द,
साइटिका
डिस्क की समस्या
और नस दबने की वजह से लाखों लोग रातभर करवटें बदलते रहते हैं… लेकिन यह आसान तरीका आपकी नींद और दर्द में आराम दिलाने में मदद कर सकता है।
बस बिस्तर पर एक तकिया रखें और 5 मिनट के लिए एक खास पोज़िशन में लेटें।
बस इतना ही।
इसमें किसी एक्सरसाइज या मेहनत की जरूरत नहीं—सिर्फ सही पोज़िशन में आराम से लेटना और धीरे-धीरे लंबी साँस छोड़ना है।
यह शरीर को रिलैक्स करने और कमर पर पड़ने वाले तनाव को कम करता है।
न एक्सरसाइज, न कोई मेहनत… सिर्फ 5 मिनट।
अगर कमर दर्द की वजह से आपकी नींद खराब होती है, तो इसे अपनी सोने से पहले की रूटीन में शामिल करके देख सकते हैं।
NOTE- अगर दर्द पैर में फैलता है, सुन्नपन/कमजोरी है या पेशाब-पाखाने पर नियंत्रण प्रभावित हो रहा है, तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं।
Look into the matter and take necessary action
This incident is said to be of Sawai Madhopur railway station.
https://t.co/BMZIqEuZhH
@RailMinIndia@RailwaySeva@railcomplaint
अब न दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत, न लाइनों का झंझट और न ही बिचौलियों की कोई चिंता। बस WhatsApp नंबर 94610 62705 पर संदेश भेजिए और निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे, कुछ ही क्लिक में उठाइए।
डिजिटल राजस्थान के माध्यम से हमारी सरकार सुशासन को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाते हुए सरकारी सेवाओं को हर नागरिक तक सहजता से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
भारत की पहली डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है। यह हमारे देश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
मैंने भी स्व-गणना (Self-Enumeration) के माध्यम से अपना फॉर्म भरा है। यह प्रक्रिया बहुत ही सरल और पूरी तरह सुरक्षित है।
सटीक आंकड़ों के आधार पर ही सही नीतियां बनाई जाती हैं। जब डेटा सही होता है, तभी सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाता है। चाहे वह बेहतर स्कूल हों, आधुनिक अस्पताल हों या दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर इन सभी की बेहतर योजना के लिए आपकी सही जानकारी बेहद आवश्यक है।
आप सभी से मेरी विनम्र अपील है कि इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
याद रखिए, आपकी भागीदारी ही दिल्ली और देश का भविष्य तय करेगी।
जय हिन्द
-मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता
#Census2027
बहुत ही ज्ञानवर्धक वीडियो…
इस वीडियो में भारतीय कागजी मुद्रा के पूर्व और वर्तमान स्वरूप को बड़े ही दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो समय के साथ हुए बदलावों को समझने का एक बेहतरीन माध्यम है।
आप भी इस वीडियो को जरूर देखें और अपने बच्चों को दिखाएं, ताकि वे हमारी मुद्रा के इतिहास और विकास को सरलता से जान सकें।
#indianruppes
आज से आरंभ हो रही जनगणना की पहली प्रक्रिया ‘आवास गणना’ के तहत अपने दिल्ली स्थित आवास पर स्व-गणना (Self-Enumeration) का फॉर्म भरा। भारत की विकास यात्रा को गति देने और प्रत्येक देशवासी तक सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ पहुँचाने में इस प्रक्रिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी।
जल्द ही जनगणना की टीम आपके घर भी आएगी। आप भी इस राष्ट्रीय दायित्व में पूर्ण सहयोग करते हुए माँगी गई आवश्यक जानकारियाँ प्रदान करें।
आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से स्वयं भी फॉर्म भर सकते हैं - https://t.co/dQfjjJGvWs
1 अप्रैल 2026 से जनगणना 2027 की शुरूआत हो रही है, जो दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना प्रक्रिया होगी।
जानिए आपके राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में कब होगी प्रक्रिया शुरू।
और पढ़ें : https://t.co/v0QJq57VPy
#Census2027
#SawaiMadhopur: #बामनवास में 6 महीने से बंद पड़ा हुआ चांदनहोली-रमजानीपुरा मार्ग
2.5 किमी डामरीकरण सड़क निर्माण हेतु लगभग 92 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की गई थी जारी, अक्टूबर 2024 में शुरू करवाया गया था निर्माण कार्य, जून 2025 में दोबारा शुरू किए गए कार्य में भी ग्रेवल डालकर अधूरा छोड़ा काम, ग्रामीणों ने संवेदक पर लगाया लापरवाही का आरोप, तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर की कार्य शुरू करवाने की मांग
@MittalAshish123@arvindswm #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग तेल विपणन कंपनियों द्वारा उपलब्ध कई सुविधाजनक माध्यमों से आसानी से की जा सकती है।
घरेलू एलपीजी उपभोक्ता घर बैठे इन माध्यमों से एलपीजी रिफिल बुक कर सकते हैं:
• WhatsApp के माध्यम से
• SMS / IVRS के माध्यम से
• संबंधित OMC के मोबाइल ऐप के माध्यम से
इसके लिए उपभोक्ताओं को वितरक के पास जाने या कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है।
@IndianOilcl@BPCLimited@HPCL
*रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में नए अवसरों, खुशियों और समृद्धि की प्रेरणा बने।आपके जीवन को आनंद, शांति और समृद्धि से भर दे।*
*आपको एवं आपके परिवार को होली के इस पावन पर्व की अनेकानेक शुभकामनाएँ ।*
*अशोक जारेड़ा चांदनहोली*
सावधान : 8वें वेतन आयोग के नाम पर खाली हो सकता है आपका बैंक खाता; साइबर पुलिस की बड़ी चेतावनी
• महानिदेशक साइबर क्राइम की सरकारी कर्मचारियों को सलाह: सैलरी कैलकुलेटर के झांसे में न आएं
जयपुर, 19 फरवरी। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाने के लिए साइबर ठगों ने अब 8वें वेतन आयोग का सहारा लेना शुरू कर दिया है। महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में राज्य साइबर पुलिस ने एक विशेष एडवाइजरी जारी कर आमजन और विशेषकर सरकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा है। ठग व्हाट्सएप के जरिए सैलरी कैलकुलेटर का लालच देकर लोगों की जमापूंजी पर डाका डाल रहे हैं।
कैसे बुना जाता है ठगी का जाल:
डीजीपी अग्रवाल ने बताया कि साइबर अपराधी सरकारी कर्मचारियों के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर दावा करते हैं कि नए वेतन आयोग के तहत उनकी सैलरी में भारी बढ़ोतरी होने वाली है। मैसेज में बढ़ी हुई सैलरी चेक करने के लिए एक सैलरी कैलकुलेटर का लिंक दिया जाता है।
इस लिंक के जरिए एक एपीके फाइल डाउनलोड करने का दबाव बनाया जाता है। जैसे ही कोई कर्मचारी इस फाइल को इंस्टॉल करता है, उसके मोबाइल का पूरा कंट्रोल गुप्त रूप से ठगों के पास चला जाता है। इसके बाद ठग मोबाइल से ओटीपी, नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल्स और निजी जानकारी चुराकर बैंक खाते से पैसे उड़ा देते हैं।
सरकार व्हाट्सएप पर फाइल नहीं भेजती:
डीजीपी अग्रवाल ने बताया कि सरकार या कोई भी आधिकारिक विभाग वेतन संबंधी गणना के लिए कभी भी व्हाट्सएप पर एपीके फाइल या सॉफ्टवेयर नहीं भेजता है। अनवेरिफाइड सोर्स से ऐप डाउनलोड करना अपने बैंक की चाबी चोरों को देने जैसा है। वेतन या पेंशन की कोई भी जानकारी केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल पर ही उपलब्ध होती है।
सुरक्षा के गोल्डन रूल्स:
★ किसी भी अनजान नंबर से आए लुभावने मैसेज या फाइल पर क्लिक न करें।
★ ऐसे मैसेज मिलने पर फाइल डाउनलोड करने के बजाय मैसेज को तुरंत डिलीट करें और उस नंबर को रिपोर्ट व ब्लॉक करें।
★ केवल सरकारी वेबसाइटों पर ही अपनी सर्विस डिटेल्स चेक करें।
★ कभी भी गूगल प्ले स्टोर के बाहर से कोई थर्ड-पार्टी ऐप इंस्टॉल न करें।
शिकार होने पर करें संपर्क:
यदि आप या आपके आसपास कोई इस तरह की ठगी का शिकार होता है, तो घबराएं नहीं और तत्काल इन माध्यमों से सूचना दें। तत्काल रिपोर्टिंग के लिए नेशनल हेल्पलाइन नम्बर 1930, ऑनलाइन पोर्टल https://t.co/y8cYaY5jBI पर शिकायत दर्ज करें। अथवा साइबर हेल्पडेस्क 9256001930 या 9257510100 पर संपर्क करें।
@RajCMO@svoruganti1466@Rajeev_ips
#CyberAlert
#RajasthanPolice
#CyberCrime
#8thPayCommissionScam
#SalaryCalculatorFraud
#StayCyberSafe
#DigitalSafety
#CyberSecurityAwareness
#StopCyberFraud
क्या आप भी किसी नई ऐप या वेबसाइट को ट्राई करने के लिए फटाफट अपने Google Account से साइन-अप कर लेते हैं?
और काम खत्म होने के बाद ऐप डिलीट कर देते हैं?
अगर हाँ तो सावधान हो जाइए!
ऐप डिलीट करने से आपका डेटा और एक्सेस अपने आप डिलीट नहीं होता। वह ऐप अब भी आपके Google Account से जुड़ी रहती है जो आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा है।
इसे अभी कैसे ठीक करें? (आसान Step-by-Step Guide) ✅
सबसे आसान तरीका (फोन या कंप्यूटर दोनों पर):
1. ब्राउज़र में https://t.co/PBFvkaF37z खोलें और अपने Google Account में लॉगिन करें।
2. बाएं साइडबार में Security पर क्लिक करें।
3. नीचे स्क्रॉल करके Third-party apps with account access या Your connections to third-party apps & services सर्च करें।
4. Manage third-party access या See all connections पर क्लिक करें।
5. यहां आपको सभी कनेक्टेड ऐप्स और वेबसाइट्स की लिस्ट दिखेगी (वे भी जिन्हें आप डिलीट कर चुके हैं!)।
6. जिस ऐप का एक्सेस हटाना है, उस पर क्लिक करें → Remove access या Delete all connections चुनें → कन्फर्म करें।
Android फोन पर भी यही तरीका:
1. फोन की Settings खोलें।
2. नीचे स्क्रॉल करके Google पर टैप करें।
3. Manage your Google Account पर टैप करें।
4. ऊपर स्वाइप करके Security टैब चुनें।
5. नीचे स्क्रॉल करके Third-party apps with account access ढूंढें।
6. Manage third-party access या See all connections पर टैप करें।
7. लिस्ट से ऐप चुनें और एक्सेस हटाएं।
प्रो-टिप:
हर महीने एक बार इस लिस्ट को जरूर चेक करें। जितने पुराने और अनचाहे ऐप्स हटाएंगे, उतना ही आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा!
आपकी डिजिटल सुरक्षा आपके हाथ में है।
अगर यह जानकारी उपयोगी लगी तो दोस्तों-परिवार के साथ जरूर शेयर करें ताकि सब सुरक्षित रहें 👇