जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहें करण सिंह उचियारड़ा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो।
@ks_uchiyarda
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गुलाम अहमद मीर जी को तमिलनाडु एवं पुडुचेरी का प्रभारी महासचिव और प्रकाश जोशी जी को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घट चुकी हैं तो फिर जनता को राहत कब मिलेगी?
पेट्रोल-डीजल के दामों ने आसमान छू लिया है और आम आदमी की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। जनता को राहत देने की बजाय सरकार टैक्स से अपनी कमाई करने में लगी हुई है, जबकि तेल कंपनियां लगातार मुनाफा कमा रही है।
आखिर तेल के सस्ते दामों का फायदा जनता तक क्यों नहीं पहुंच रहा है?
राजस्थान में हर 44 मिनट में एक व्यक्ति सड़क हादसे में अपनी जान गंवा रहा है। सबसे अधिक सड़क हादसे राजधानी जयपुर में हो रहे हैं। ये आंकड़ें बेहद भयावह और चिंताजनक हैं।
हर साल सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जाते है, लेकिन गुणवत्ता और सुरक्षा के अभाव में गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। जगह-जगह खस्ताहाल सड़कें और अधूरी व्यवस्थाएँ दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं। यह केवल अनियमितताओं, धन और संसाधनों की बर्बादी का मामला नहीं, बल्कि लोगों की जान से खिलवाड़ भी है।
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के दावों को धरातल पर उतारने के लिए सरकार को सड़क सुरक्षा को भी उतनी ही अहमियत देनी होगी।
@RajCMO@nitin_gadkari
My thoughts are with everyone affected by the devastating landslide in Wayanad. Heartfelt condolences to the families who lost their loved ones in this tragedy. Praying for the safety of all during this difficult time.
@priyankagandhi@vdsatheesan@INCIndia@INCKerala
भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष स्व. डॉ. गिरिजा व्यास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
संगठन एवं जनसेवा के प्रति उनकी समर्पित कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
अस्पताल, स्कूल भवन, सड़क … सब जर्जर!
प्रदेश में आधारभूत ढांचे की स्थिति बहुत खराब और बदहाल है। हर दिन एक नया हादसा सामने आ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क — ये सभी ही विकास में पीछे छूट रहे हैं।
थोड़ी ही बारिश में ही शहर की सड़कों पर इतने बड़े गढ्ढे बन जाएं कि उनमें वाहन ही समा जाए तो समझ लेना चाहिए कि समस्या विकराल रूप ले चुकी है।
आखिर भाजपा के विकास का मॉडल क्या है?
सरकारी अस्पताल हो या विद्यालय — अधिकांश भवन जर्जर अवस्था में हैं। आए दिन हादसे होने के बावजूद भी ना तो सरकार चेत रही है और ना ही प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है। हाल ही में — काला कुआं सैटेलाइट अस्पताल, अलवर में छत का प्लास्टर एवं पंखा गिरने से एक चिकित्सक और मरीज गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति लापरवाही का एक और उदाहरण है।
जयपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मृत्यु एवं एक महिला के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है।
मैं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ और घायल महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
राज्य में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन को सख्त कदम और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
पिपलोदी, झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में कई मासूम छात्रों की जान चली गई थी। इस दर्दनाक हादसे की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए राज्य की भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों की मरम्मत और जर्जर स्कूल भवनों को सुरक्षित बनाने के लिए पूरे प्रदेश में फंड आवंटित किया था। परंतु, 1 साल बीत जाने के बावजूद भी जर्जर भवनों और स्कूलों के भवनों की मरम्मत और हालत में खासा सुधार नहीं हुआ।
मीडिया द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में यदि यह दावा किया जा रहा है कि कई सरकारी स्कूलों में मरम्मत कार्य पूरे हुए बिना ही भुगतान जारी कर दिया गया, तो यह बेहद गंभीर और चिंताजनक विषय है। यह वित्तीय अनियमितता तक सीमित मामला नहीं रहा, बल्कि हजारों बच्चों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा से जुड़ा हुआ प्रश्न है।
स्कूलों का बुनियादी ढांचा ही यदि कमजोर और असुरक्षित होगा, तो स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर अभिभावकों का विश्वास कैसे बढ़ेगा?
बच्चों की सुरक्षा और उनके भविष्य पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए इसके लिए ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए। यदि 503 करोड़ रुपये के फंड में कहीं भ्रष्टाचार, लापरवाही या फर्जीवाड़ा हुआ है, तो इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
https://t.co/T1rjpK3xPv
राजस्थान में LDC परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई शिकायतें और परीक्षा की शुचिता भंग होने के लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं।
यह सिस्टम की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। यदि कोई संशय है तो उसे समय रहते दूर किया जाना चाहिए। नकल और पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं में निराशा और हताशा पैदा करती हैं। यदि परीक्षा व्यवस्था में खामियों की वजह से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है, तो परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर प्रश्न उठने स्वाभाविक हैं।
मैं इस मामले में निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग करता हूँ।
https://t.co/tPaO8DQ24o
हमेशा क्रेडिट लेने और ग़लत प्रोपेगेंडा में भाजपा का कोई सानी नहीं। पचपदरा रिफाइनरी, जिसे भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है, वो UPA की अध्यक्षा सोनिया गांधी जी की दूरदृष्टि और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की सोच का नतीजा है। इस रिफाइनरी का 85 प्रतिशत काम कांग्रेस सरकार के दौरान ही पूरा हो चुका था।
फिर भी क्रेडिट लेने के चक्कर में भाजपा ने इस रिफाइनरी का दो बार शिलान्यास करवा दिया और लागत को 39,000 करोड़ रूपये से 90,000 करोड़ रूपये से ज्यादा तक पहुंचा दिया।
खैर और कुछ नहीं बता पा रहे, तो ये ही बता दें की मोदी जी से खेजड़ी बोलकर पीपल का पौधा किसने लगवा दिया??!
और नौबत क्यों आई कि प्रधानमंत्री जी को सोशल मीडिया से वो पोस्ट डिलीट करनी पड़ी?
तारानगर विधायक श्री नरेंद्र बुडानिया जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@NBudania_INC
नीट परीक्षा के कारण बगरू निवासी छात्रा ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इस दुःखद और कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
समूचे देश में नीट पेपरलीक के मामले को लेकर भारी रोष है। यह चिंताजनक है कि किस प्रकार से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि तमाम दावों के बावजूद परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं या उनमें अनियमितताएँ सामने आती हैं, जिसका ख़ामियाज़ा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ता है।
कोटा से उठी छात्रों की गूँज को मिले अपार समर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि Gen Z शिक्षा व्यवस्था, पेपर प्रणाली में सुधार, कैरियर और तमाम विषयों पर खुलकर चर्चा कर रही है और इस अन्याय को नहीं सहन करेगी। इसने देशव्यापी माहौल तैयार किया है। भाजपा को समझना चाहिए कि छात्र अब पीछे हटने वाले नहीं है।
डीडवाना-कुचामन कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मकराना विधायक श्री जाकिर हुसैन गैसावत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ZakirHussainINC
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां एवं अपार सफलता लेकर आए।
@Pbmla126