देश में सट्टा किसकी शह पर चल रहा है ?
.
😥 जब से भाजपा की सरकार आयी है तब से #ONLINE_GAMBLING से देश के युवाओं को लूटा जा रहा है। करीब 250 से ज्यादा वेबसाइटों के जरिये देश में सट्टेबाजी खुलकर चल रही है, गांव-गांव में बच्चे इस दलदल में फंस गए है। फ्यूचर इंडिया लॉटरी वाली कंपनी 2,150 करोड़ का भाजपा को इलेक्ट्रोल बॉन्ड चंदा दे रही है।
देश में खुलेआम सट्टेबाजी ने करोड़ो युवाओं के साथ ठगी की है व चल रही है।
.
#stop #stopgambling
"राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो!"
रालोपा सांसद श्री @hanumanbeniwal जी जब राजस्थान की सरकार के मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री के मूर्ख होने के लिए बोले तो पूरी भाजपा आक्रामक एक स्वर में बयान देने लगी लेकिन जब प्रदेश में नकली सिरप से मासूम बच्चे मरें,किडनियां फेल हुई, प्रसुताओं की क्रमवार मौत हुई,उनकी किडनियां फेल हुई, नकली दवाओं के भंडार पकड़े गए एवं नकली दवाओं का खुलासा हुआ,आएदिन चिकित्सा विभाग की पोल खुल रही है एवं जनता अस्पतालों में जीवन से लड़ रही है तब किसी का कोई बयान नही आ रहा जो बेहद असंवेदनशील व शर्मनाक है।
माननीय @GajendraKhimsar जी एवं उनके पुत्र @DS_Khimsar मुछों के ताव देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है लेकिन प्रसुता माताएं, बहन-बेटियां,मासूम बच्चे,नोजवान व बुजुर्ग तड़प तड़प के मर रहे है - जनता बदहाल चिकित्सा व्यवस्था से दुःखी है तब कोई नैतिक जिम्मेदारी दिख नही रही जो इनके सामंती चेहरों को जनता के सामने ला रही है।
#jayant #jayantmoond #marupradesh #marusena #जयन्त
श्री @narendramodi@AmitShah जी देश की सीमाएं सुरक्षित हों या न हों, पहले बताइए क्या देश का आम नागरिक सुरक्षित है?
सरेआम गोली मारो, सरेआम धमकाओ और फिर जोरदार नारे लगाओ। उसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दो फिर देश का मीडिया आपको बताएगा कि विदेश में बैठे गैंगस्टरों ने धमकी दी है, करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी है।
ऐसा प्रतीत होता है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में कुछ गैंगस्टरों को सरेआम गोली चलाने, रंगदारी मांगने और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग करवाने का जैसे मौलिक अधिकार मिल गया हो।
सवाल यह है कि क्या आज आम आदमी सुरक्षित है?
देश की राजधानी दिल्ली अपराध का गढ़ बनती जा रही है। पंजाब हत्या और अपहरण जैसी घटनाओं को लेकर चर्चा में है। ड्रग्स का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। राजस्थान दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर सवालों के घेरे में है। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में अपराध दर्ज होते हैं। हरियाणा, गुरुग्राम, नोएडा और राजस्थान के कई इलाकों में रंगदारी, गैंगवार और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की घटनाएं लगातार सुर्खियों में हैं।
आम नागरिक के मन में सवाल है कि जब अपराधी खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं तब उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
मोदी जी, देश की सीमाओं की सुरक्षा निस्संदेह आवश्यक है। पाकिस्तान और चीन जैसे बाहरी खतरों से मुकाबला भी जरूरी है लेकिन क्या देश की आंतरिक सुरक्षा भी उतनी ही मजबूत है?
क्या आम नागरिक अपने घर, बाजार और सड़कों पर सुरक्षित महसूस कर रहा है?
जब डबल इंजन सरकार वाले राज्यों में भी जनता अपराध, नशे, गैंगवार और असुरक्षा की चिंता कर रही हो तब केवल बड़े दावों से काम नहीं चलेगा। जनता को आंकड़े नहीं, सुरक्षा चाहिए।
भाषण नहीं, कानून का खौफ चाहिए और सबसे बढ़कर, अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई चाहिए जिससे आम आदमी निडर होकर जी सके।
जयपुर में CNG टैंकर हादसे में 18 लोगों की मौत हुई थी।
उस हादसे के बाद उम्मीद थी कि सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे प्रदेश में ज्वलनशील पदार्थों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करेंगे लेकिन उसके बाद भी एक के बाद एक हादसे होते रहे।
आज फिर अवैध पटाखा फैक्ट्री में 8 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले भी गैस रिसाव, आगजनी और विस्फोट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
सवाल यह है कि आखिर इन मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा?
आज भी आबादी क्षेत्रों के बीच CNG और LPG पंप संचालित हो रहे हैं। रिहायशी इलाकों में गैस से भरे ट्रक खड़े रहते हैं, सड़कों पर ज्वलनशील पदार्थों का माल दोहन होता है। यदि सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है तो फिर बार-बार ऐसे हादसे क्यों हो रहे हैं?
राजस्थान की जनता जानना चाहती है—
▪️ CNG टैंकर हादसे के बाद कौन-कौन सी नई सुरक्षा गाइडलाइन लागू हुई?
▪️ कितने पंपों, गोदामों और इकाइयों का सुरक्षा ऑडिट हुआ?
▪️ कितने अवैध संचालन बंद किए गए?
▪️ कितने अधिकारियों की जवाबदेही तय हुई?
दुर्भाग्य यह है कि हर हादसे के बाद कुछ दिनों तक चर्चा होती है, जांच बैठती है, मुआवजे की घोषणा होती है ,कोई अधिकारी सस्पेंड होता है और फिर सब कुछ सामान्य मान लिया जाता है, जब तक अगला हादसा न हो जाए।
राजस्थान को हादसों के बाद मुआवजा नहीं, हादसों से पहले सुरक्षा चाहिए।
अगर 18 मौतों वाला CNG टैंकर हादसा भी व्यवस्था को नहीं जगा सका तो आखिर कितनी और जानें जाने के बाद सुरक्षा को प्राथमिकता मिलेगी?
#jayant #jayantmoond #highcourt #rajasthanhighcourt #Jaipur
@AGehlotPhirSe@sharatjpr सुना है इनके बारे में कि दुसरे राज्य से आकर यहां बीसलपुर बांध की बजरी का बंटवारा काम भी इन्ही के संरक्षण में है। कौन गैंग किधर से बजरी लेंगे, कौन चौकी का क्या सिस्टम रहेगा, किसमे कितना बंटेगा ये सब लेखाजोखा इन्ही के हवाले है।
बाबा @DrKirodilalBJP जी, आप कुछ तो बोलिए! भाजपा के लोग ही आपको कठघरे में खड़ा कर रहे है।
किसानों को आपसे एक उम्मीद जगी थी,लगा था कि अब हमें खाद,बीज एवं अन्य कृषि उत्पादन सामग्रीयां शुद्ध मिलेगी लेकिन आपके चारों ओर वाले लोग ही चोर निकले!
जिस व्यवस्था को किसानों की सुरक्षा करनी थी, वहीं अगर “सेटिंग” और “दलाली” का अड्डा बन जाए तो किसान आखिर न्याय की उम्मीद किससे करे?
किसानों को नकली बीज और भ्रष्ट अफसरों को करोड़ों की मलाई !
फिर तो @ramlalsharmabjp जी, राजस्थान में नश्लों को बर्बाद करने वाला MD राजस्थान सरकार एवं उनके नेताओं की सरपरस्ती में ही बिक रहा है। गांव-गांव तक नश्लों को बर्बाद करने वाला सिंथेटिक ड्रग्स ने लाखों परिवार बर्बाद कर दिए है और आप जैसे प्रवक्ता इस तरीके के बयान दे रहे है। शर्म करो।
"जातिवाद पर उतर आई राजस्थान भाजपा सरकार"
जयपुर में गत महीनों पहले वीर तेजाजी की मूर्ति खंडित कर दी गयी जिसके आक्रोश में हुए प्रदर्शन में गिरफ्तार युवाओं को सरकार के मंत्रियों के बीच अशोक नगर थाने में समझौते के तहत छोड़ दिया गया था अब सरकार उस समझौते से मुकर गयी है और उसके इशारों पर पुलिस लगातार आंदोलनकारियों को उठा रही है।
जब सरकार के केबिनेट मंत्री झाबरमल जी खर्रा,PHED मंत्री कन्हैया लाल जी चौधरी, पूर्व केबिनेट मंत्री लालचंद जी कटारिया, सुभाष जी महरिया एवं विधायक कुलदीप जी धनखड़ समेत अनेकों जाट समाज के नेता समझौते के वक़्त मौजूद थे फिर अब किसके इशारों पर समाज के युवाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है ?
@officialkharra@OnlineKanhaiya@subhashmahariaa@iKuldeepdhankad@KatariaLalchand
किसान नेता सांसद श्री @hanumanbeniwal जी की सुरक्षा हटाए जाने एवं प्रदेश में व्याप्त समस्याओं को लेकर "प्रदेश व्यापी आंदोलन" हर तहसील स्तर पर करना चाहिए।
मेरी नजर में हमारे मुद्दे होने चाहिए!
● माननीय सांसद हनुमान बेनिवालजी की सुरक्षा बहाल की जावे।
●NEET पेपर लीक की वजह से होनहार प्रदीप मेघवाल फांसी झूल गया उसको न्याय दो!
●स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो- कोटा में प्रसूताओं की अकाल मौत ,133 से ज्यादा ब्रांडेड नकली दवाओं का वितरण एवं नकली सिरप से मरने वाले मासूम बच्चों को न्याय दो!
●बाजार में बढ़ती मिलावटखोरी एवं नकली खाद्य सामग्री पर कड़ा कानून बने।
●रोजगार-पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार दो एवं नई भर्तियां निकालो!
●किसान- बिजली कटौती बंद करो,नहरों में पानी दो,नई नहरों का निर्माण करो एवं फसलों का उचित मुआवजा दो।
●लॉ एंड ऑर्डर - NCRB रिपोर्ट में दुष्कर्म में राजस्थान भारत मे प्रथम स्थान,देशभर में राजधानी जयपुर असुरक्षित। भयमुक्त प्रदेश बने।
●जंगलराज-बढ़ता अपराध,ड्रोन से नशे व हथियार का कारोबार, रंगदारी, वसूली,अपहरण एव गोलाबारी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगे । एनकाउंटर शुरु किये जायें।
● जैसलमेर में सैकड़ो गौमाताओं की मौत की जांच की जाए।
● प्रदेश में तेल के उत्पादन के बावजूद बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतें एवं बेतहाशा महंगाई पर अंकुश लगे।
#जयन्तमूण्ड #jayantmoond #HanumanBeniwal #जयन्त #jayant #marusena #RLP #मूर्खाधिराज
🙄 राजस्थान के मुख्यमंत्री जी की जातिवाद की पराकाष्ठा ?
क्षेत्रीय दल रालोपा कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष @madanrrathore का रास्ता रोकने पर रातोंरात पुलिस अधिक्षक ज्ञानचंद यादव को हटा दिया और तहसीलदार को सैकड़ो किमी. बांसवाड़ा की गागड़तलाई भेज दिया
लेकिन कैबिनेट मंत्री @DrKirodilalBJP जी को ऑन कैमरा बेज्जत करने वाली राजधानी जयपुर के महेश नगर SHO कविता शर्मा का मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी ने बाल बांका नहीं होने दिया था जबकि कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीणा जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके SHO कविता शर्मा के फर्जीवाड़े से नौकरी लगने तक के सबूत भी दिए थे! आज भी जयपुर में मौज काट रही है।
एक मुख्यमंत्री जैसे पद पर बैठे व्यक्ति को ये सब शोभा नहीं देता है!
जनता की आवाज़ उठाने वाले सांसद @hanumanbeniwal को उचित सुरक्षा मिले।
जनहित के मुद्दे उठाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है ताकि वे निर्भीक होकर जनता की आवाज़ बुलंद कर सकें। ✊
🙏 जवाब दीजिए गृहमंत्री @jawaharbedam जी ,आखिर डर के साये में क्यों जी रहा है प्रदेश ?
राज्य गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढम जी लोकप्रिय सांसद हनुमान बेनीवाल जी को नशेड़ी बताते हैं लेकिन सवाल यह है कि प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के लिए जवाबदेह कौन है?
• NCRB रिपोर्ट में दुष्कर्म मामलों में राजस्थान शीर्ष राज्यों में
• राजधानी जयपुर असुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में
• ड्रग्स, रंगदारी, गैंगस्टर और अवैध हथियारों की बढ़ती घटनाएं
• बॉर्डर से ड्रोन द्वारा हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी
• व्यापारियों को धमकियां, जेलों से धमकी भरे संदेश
• पुलिस व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर लगातार उठते सवाल
• श्रीगंगानगर में मरते युवा,बढ़ता ड्रग्स प्रवृत्ति एवं माफियां
जब प्रदेश अपराध, नशे और माफियाओं की चुनौतियों से जूझ रहा है, तब जनता जवाब मांग रही है।
#hanumanbeniwal #jayant #jayantmoond #marusena
माननीय @AmitShah@AmitShahOffice
गृहमंत्री, भारत सरकार नई दिल्ली
विषय: सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी को केंद्रीय सुरक्षा बल की सुरक्षा प्रदान किए जाने बाबत।
निवेदन है कि आपके संज्ञान में एक महत्वपूर्ण विषय लाना चाहता हूँ। लोकप्रिय सांसद @hanumanbeniwal जी राजस्थान सहित देशभर में किसानों, युवाओं एवं आमजन के मुद्दों को मुखरता से उठाने वाले जनप्रतिनिधि हैं। वे जनहित के विषयों पर सड़क से लेकर संसद तक निरंतर संघर्ष करते रहे हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़ाव और विश्वास रखते हैं।
हाल ही में राजस्थान में संत समाज द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय तक आंदोलन एवं अग्नितप किया गया। इस संदर्भ में श्री बेनीवाल द्वारा राज्य सरकार और मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर की गई राजनीतिक टिप्पणियों के उपरांत उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे प्रश्न जनचर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसी परिस्थितियों में उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतना आवश्यक है। वर्तमान समय में राजस्थान सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध तथा विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। ऐसे में एक सक्रिय एवं जनाधार वाले सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी की सुरक्षा स्थिति का निष्पक्ष मूल्यांकन करवाकर उन्हें आवश्यकतानुसार केंद्रीय सुरक्षा बल (CRPF/CAPF) अथवा उपयुक्त केंद्रीय सुरक्षा कवर प्रदान करने की कृपा करें, जिससे वे निर्भय होकर जनसेवा एवं लोकतांत्रिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
आपकी सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा के साथ।
🤬 "भूल तो नही गए.." जैसी सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो डालने वाले स्वास्थ्य मंत्रीपुत्र @DS_Khimsar जी कोई पुरखों की शर्म लिहाज बची हुई है या उसको भी बेच खाई!
खींवसर चुनाव जीतने के बाद आपके पापाजी के राज में नकली सिरप पीने से बच्चों की मौत,नकली दवाओं से कोटा में प्रसूताओं की मौत,वेंटिलेटर नही मिलने से मरीजों की मौत,जीवनदायिनी 133 दवाओं के सेम्पल फेल हो गए,दूध से लेकर दही,सब्जी से लेकर फल,बिस्किट से लेकर नमकीन,गोली से लेकर सिरप सब मिलावटी आ रही है एवं विभाग में आये दिन करोड़ो के घोटाले हो रहे है उनकी भी कोई जिम्मेदारी लेंगे या नही !
#मुर्खाधिराज
#मुर्खाधिराज बयान से तिलमिलाए भाजपा के सभी बयानवीर श्री हनुमान बेनीवाल जी को नशेड़ी बता रहे है तो...
अगर सरकार से सवाल पूछना,
साधु-संतो के लिए लड़ना,
भ्रष्टाचार उजागर करना,
न्याय के किये सदन तक लड़ना,
प्रदेश के माफ़ियायों को चुनोती देना,
हक के लिए सड़क पर लड़ना,
बेरोजगारों के लिए बोलना...
"नशा" है तो हम सब राजस्थानी उनके साथ है।
#Hanumanbeniwal #Rlp
#मूर्खाधिराज की उपाधि 💐
जब प्रदेश में NEET पेपर लीक में बिक जाए एवं होनहार प्रदीप मेघवाल फाँसी झूल जाए …
जब कोटा में प्रसूताओं की अकाल मौत हो जाए…
जब जैसलमेर में हजारों गौमाताएं भूख से तड़पकर मर जाएं…
जब सरकारी दुकानों पर नकली दवाएं बिकें…
जब खाने-पीने की चीजों में जहरीली मिलावट आम हो जाए…
जब बेरोजगार युवा नियुक्तियों और भत्तों के लिए दर-दर भटकें…
जब बजरी माफिया, भू-माफिया, नशा तस्कर और अपराधी सिस्टम पर हावी हो जाएं…
जब संतों को खेजड़ी बचाने और धर्मस्थलों के सम्मान के लिए आंदोलन व अग्निताप करना पड़े…
तो फिर जनता सवाल भी नहीं पूछे?
फिर ऐसे निकम्मे और असंवेदनशील तंत्र को “मूर्खों का मंत्रिमंडल” कह दिया जाए और सरदार को #मूर्खाधिराज तो आखिर इतना दर्द क्यों हो रहा है?
#मूर्खाधिराज की उपाधि 💐
जब प्रदेश में NEET पेपर लीक में बिक जाए एवं होनहार प्रदीप मेघवाल फाँसी झूल जाए …
जब कोटा में प्रसूताओं की अकाल मौत हो जाए…
जब जैसलमेर में हजारों गौमाताएं भूख से तड़पकर मर जाएं…
जब सरकारी दुकानों पर नकली दवाएं बिकें…
जब खाने-पीने की चीजों में जहरीली मिलावट आम हो जाए…
जब बेरोजगार युवा नियुक्तियों और भत्तों के लिए दर-दर भटकें…
जब बजरी माफिया, भू-माफिया, नशा तस्कर और अपराधी सिस्टम पर हावी हो जाएं…
जब संतों को खेजड़ी बचाने और धर्मस्थलों के सम्मान के लिए आंदोलन व अग्निताप करना पड़े…
तो फिर जनता सवाल भी नहीं पूछे?
फिर ऐसे निकम्मे और असंवेदनशील तंत्र को “मूर्खों का मंत्रिमंडल” कह दिया जाए और सरदार को #मूर्खाधिराज तो आखिर इतना दर्द क्यों हो रहा है?
@JATbera1 माननीय गुरुदेव! महंगाई से कैलकुलेशन नही होता वहां की मुद्रा से भी होता है। भारत मे 01 युआन की कीमत 14/15 ₹ के करीब है और वहां की प्रति व्यक्ति आय देखो आप लोग...GDP देखो..फिर तुलनात्मक अध्ययन करना...
चीन की मुद्रा डॉलर के सामने पिछले तीन साल में आज सबसे मज़बूत स्थिति में है।
भारत की मुद्रा डॉलर के सामने पिछले अस्सी साल में सबसे ख़राब स्थिति में है।
तो भारत में जो आर्थिक संकट दिख रहा है, वह किसी ग्लोबल फिनामिना के चलते नहीं, ख़राब इकोनॉमिक मैनेजमेंट और दिशाहीन विदेश नीति के चलते है।