पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय नेता श्री नीतीश कुमार जी एवं श्री आरसीपी सिंह जी की आज की आत्मीय मुलाकात समता, सामाजिक न्याय और बिहार के उज्ज्वल भविष्य के प्रति साझा प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करने वाली रही होगी।
प्रदेश व पार्टी के हित में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करती ये तस्वीर 🙏
माउंटेन मैन दशरथ मांझी के संघर्ष को सम्मान देने का वह ऐतिहासिक क्षण आज भी लोगों को प्रेरित करता है। जब तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने कहा, "इस कुर्सी पर बैठने का सबसे ज्यादा हक आपका है", तब यह केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं था, वरन संघर्ष, संकल्प और कर्म की शक्ति को सम्मान था।
ऐसे असाधारण व्यक्तित्व को सम्मान देने के लिए धन्यवाद नीतीश जी।
@NitishKumar
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
अखबारों में फोटो छापने से हमारा देश "नशा मुक्त" नहीं होगा। नशा मुक्ति के लिए आदरणीय सुशासन बाबू बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जैसा इच्छा शक्ति, भयमुक्त शासन एवं जनहित की इच्छा रखने वाले जैसा संकल्पित होना जरूरी है ।
A tight slap to those who mocked Nishant Kumar!!
Bihar's Health Minister Nishant Kumar is an educated and sensible leader, and his actions will speak louder than the noise around him.
Accountability and good governance matter more than propaganda.
Meet Nishant Kumar :
> Health Minister of Bihar
> He was trolled for his looks
> He was trolled for his walks
> Judged before he even spoke
> Never reacted to a single troll
> Went quiet
> And studied his department inside out
> Now when he speaks
> it actually makes sense
> Talks about health sector like someone who actually cares
Hasn't seen a Health Minister in Bihar speak this sensibly in 2 decades
Feels like he's not here for corruption
Bihar's medical system might actually see a real change
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सामने PMCH अस्पताल की खुली पोल, पहली बार PMCH के अंदर का वीडियो सामने आया
निशांत कुमार के सामने मैरिज बोले यहां पर पैसा लेता है सर निशांत ने कहा कौन पैसा लेता है सामने बुलाओ
निशांत कुमार काफी गुस्से में फटकार लगाया और खड़े होकर डांट
काफी दिनों बाद किसी मंत्री को अपने विभाग से संबंधित दौरा देखने को मिला है।
अगर ये दिखावा नहीं हुआ तो काफी कुछ बदलेगा।
निशांत कुमार ( हेल्थ मिनिस्टर बिहार)
कैसे है आप सब लोग, जब PMCH में मरीजों से मिलने पहुंचे स्वाथ्य मंत्री निशांत कुमार ..! अगर ऐसे ही लगे रहेंगे तो एक दिन ये सबकुछ बदलेगा ..! #Bihar#Nishantkumar
स्वस्थ बिहार की जिस मजबूत आधारशिला को माननीय नीतीश जी ने स्थापित किया था, वह आज निरंतर सशक्त रूप में साकार हो रही है।
राज्य के जिला अस्पतालों सहित सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी ने निर्देश दिया है कि मरीजों को पीएमसीएच या अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करने से पूर्व उनकी समुचित जांच की जाए तथा जहां संभव हो, उनका उपचार जिला स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने भ्रष्टाचार, बिचौलियों और किसी भी प्रकार की अनियमितता के प्रति जीरो टॉलरेन्स की नीति दोहराते हुए स्पष्ट किया है कि प्रत्येक बिहारवासी को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@Nishantjdu@NitishKumar
#Bihar #NitishKumar #NishantKumar
#JDU #JanataDalUnited
जो लोग आज निशांत कुमार को ट्रोल कर रहे हैं, शायद उन्होंने उनकी राजनीति को अभी समझा नहीं है। उन्होंने जल्दबाज़ी में बयान देने के बजाय पहले हर पहलू को समझा और फिर अपनी बात रखी। राजनीति में शोर नहीं, समझ और जिम्मेदारी मायने रखती है।#Nishantkumar
बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार मेरे निर्वाचन का आज राज्य परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। इस अपार स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए मैं राज्य परिषद के सभी माननीय सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
मैं आप सभी को पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ कि हमारे सर्वमान्य नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रद्धेय श्री @NitishKumar जी के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत मार्गदर्शन में पार्टी को नई सांगठनिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मैं पूरी तरह संकल्पित हूँ। श्रद्धेय नेता के 'न्याय के साथ विकास' के संकल्प और सुशासन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
संगठन की असली ताकत हमारे जमीनी कार्यकर्ता हैं। मुझ पर पुनः अटूट भरोसा जताने के लिए मैं बूथ स्तर के सजग प्रहरियों से लेकर प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर तक के पार्टी के सभी ऊर्जावान, कर्मठ पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सहृदय आभार प्रकट करता हूँ। आप सभी के अथक परिश्रम और सामूहिक प्रयास के बल पर ही हम जद (यू) परिवार को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @SanjayJhaBihar जी, केंद्रीय मंत्री श्री @LalanSingh_1 जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर जी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी, श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी, मंत्री श्री श्रवण कुमार जी, मंत्री श्री निशांत कुमार जी, मंत्री श्री अशोक चौधरी जी, मंत्री श्रीमती शीला मंडल जी, मंत्री श्री जमा खां, श्री अशोक कुमार मुन्ना सहित मंत्रीगण, सांसदगण, विधानमंडल के सदस्यगण तथा राज्य परिषद के सम्मानित सदस्यगण मौजूद रहे।
आज पटना स्थित जद (यू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हमारे अभिभावक माननीय श्री @NitishKumar जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन का राष्ट्रीय परिषद द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
वहीं बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचन का राज्य परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
आप दोनों माननीय नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके कुशल नेतृत्व एवं संगठन के प्रति समर्पण ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में जनता दल (यू) संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन एवं जनसेवा के संकल्प को नई गति मिलेगी।
#bihar #JDU