तूने खोया है उसे जो तुझे अपनी
दुनिया मान बैठा था
तेरे लिए अपनी ख़ुशियों को पीछे
छोड बैठा था,
तुझे लगता है तेरी दुनिया में
कोई कमी न होगी
मगर मेरी जगह भरने की
हर कोशिश तेरी अधूरी होगी,
आज तुझे नया आसमान मुबारक
कल मेरा प्यार समझ आए तो
वो एहसास भी तुझे मुबारक..
#रूह
तू जहां भी रहे
तेरे सर पर इल्ज़ाम होगा ,
मुझे छोड़कर जाना , तेरा सबसे बड़ा गुनाह होगा ...
मेरी वफ़ा के क़िस्सों से
तेरा ज़िक्र सरेआम होगा ,
तेरे हर नए रिश्ते पर मेरे इश्क़ का सवाल होगा..!!
पूरे शहर में
तू मेरे नाम से बदनाम होगा..!! ✍🏻🦋
मन की पीड़ा जब मौन होकर
भीतर ही भीतर बहती है,
तो हर सांस जीवन और विरक्ति के बीच
ठहरती है,
शिव,...
इस नश्वर देह का अंतिम पड़ाव तो
श्मशान ही है फिर क्यों मन
इस क्षणभंगुर संसार में इतना दर्द सहता है।
हर हर महादेव 🙏
हवाओं में तेरा क़िस्सा
आज भी अक्सर सुना है
मगर अब तेरी यादों से उलझना
छोड़ बैठे हैं
तेरे लौटने की चाहत आंखों में ठहरी थी
अब उस बुझते हुए दर पर
दिया रखना छोड़ बैठे हैं
तू कभी मेरी कमी में ख़ुद को
तन्हा पाए तो समझना,
हम वो थे जो तेरे होकर भी
आज तक खुद को भुलाए बैठे हैं....
#रूह
पत्तियों में सरसराहट, आज कैसी बेख़ुदी है,
क्या कभी तुम शब-ए-हिज्राँ ख़त के सफ़्हे पलटते हो।
आज फिर लब पर हवा के इक नया क़िस्सा चला है,
क्या कभी तुम मेरी यादों की तपिश में सुलगते हो।
शबनमी सिसकी की सदा है, चाँद का मुखड़ा बुझा है,
मेरी मानिंद ग़म में डूबे अश्क पीकर मचलते हो।
हर क़दम की आहटों में लौट आने की निदा है,
क्या कभी तुम बंद दर पर लम्हा भर को ठहरते हो।
रूह तक में अब तुम्हारी इक कमी का ग़म बपा है
मेरी फ़ुर्क़त में कभी तुम ख़ुद से अपने बिछड़ते हो
॥ परमार्थ की ओर ॥
चाह सभी की परमार्थ की,
तीन तलों के संसार में,
स्वप्न सुहाने परम के,
व्यवहार जगत् के विस्तार में।
सत्य-तथ्य का द्वार है,
प्रवेश-द्वार पर पहरेदार है।
प्रश्नों की बौछार से
सत्य की परख हर बार है।
सत्य-असत्य की जाँच हो,
तथ्यों के आधार पर आँच हो।
सत्य-पथिक का मान हो,
असत्य का प्रतिकार हो।
व्यवहार-जगत् में सत्य-संघर्ष को
जिसने भी सहर्ष स्वीकार किया,
उसने ही अपने जीवन को
सत्य की दिशा में साकार किया।
जब अहम् आत्मस्थ हुआ,
स्वयं के सत्य से साक्षात्कार हुआ,
तभी परमार्थ के जगत् में
प्रवेश का अधिकार हुआ।
@Olive_0333 जिस ज़ख़्म से रूह तक घायल हुई
दिल आज भी उसी मरहम को ढूँढता है
अजीब फ़ितरत है इस दिल की भी
जो उसका न हो सका
उसी में अपना सुकून ढूँढता है...✨️