> Captain Pawan Kumar, SC, 10 Para (SF)
> Captain Tushar Mahajan,SC, 9 Para (SF)
> Lance Naik Om Prakash, SC, 9 Para (SF)
We lost all three legends during the EDI Pampore operation in 2016
🙇♂️
उसका नाम रुचिका गिरहोत्रा था।
वह 14 साल की थी। हरियाणा के पंचकूला की एक टेनिस खिलाड़ी।
12 अगस्त 1990 को वह S.P.S. राठौड़ से मिलने उनके ऑफिस गई। वह हरियाणा लॉन टेनिस एसोसिएशन के प्रमुख और आईजीपी थे। उन्होंने उसके पिता से वादा किया था कि वह उसे खास कोचिंग दिलवाएंगे।
जैसे ही उसकी दोस्त कमरे से बाहर गई, उसने रुचिका के साथ छेड़छाड़ की।
तीन दिन बाद परिवार ने शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद प्रताड़ना शुरू हुई।
राठौड़ ने उसे स्कूल से निकलवा दिया। उसके पिता को बैंक की नौकरी से सस्पेंड करवा दिया गया। उसके भाई आशु पर छह झूठे केस दर्ज किए गए। परिवार का घर बिकवा दिया गया।
परिवार को शिमला के बाहरी इलाके में जाकर मिट्टी भराई का काम करके गुज़ारा करना पड़ा।
28 दिसंबर 1993 को, जब आशु को हथकड़ी लगाकर मोहल्ले में घुमाया गया, कुछ ही दिनों बाद रुचिका ने ज़हर खा लिया।
अगले दिन उसकी मौत हो गई। वह सिर्फ 17 साल की थी।
उसी रात राठौड़ ने पार्टी की।
उसने रुचिका के पिता को उसकी लाश देने से मना कर दिया, जब तक कि वे खाली कागज़ों पर साइन न करें। बाद में उन्हीं कागज़ों से झूठी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गई।
पुलिस जांच में FIR की सिफारिश हुई, फिर भी राठौड़ को प्रमोशन मिलते रहे।
1999 में वह हरियाणा का डीजीपी बन गया।
यह केस 19 साल चला।
40 से ज्यादा स्थगन और 400 से ज्यादा सुनवाई।
दिसंबर 2009 में उसे छेड़छाड़ का दोषी ठहराया गया।
सिर्फ 6 महीने की सजा और ₹1000 का जुर्माना।
बाद में सजा 18 महीने की हुई।
2016 में सुप्रीम कोर्ट ने दोष कायम रखा, लेकिन सजा पहले ही काटी हुई मानकर उसे छोड़ दिया गया।
जिस जज ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप जोड़ने की कोशिश की, उसे समय से पहले रिटायर कर दिया गया।
जिस जज ने ये आरोप खारिज किए, वह रुचिका के परिवार का पड़ोसी था और संपत्ति विवाद में शामिल था।
बाद में S.P.S. राठौड़ को पंचकूला के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में VIP गेस्ट के रूप में बुलाया गया।
रुचिका 14 साल की थी जब उसके साथ छेड़छाड़ हुई।
17 साल की थी जब उसने दम तोड़ा।
ऐसी कहानियां जिन्हें भारत को याद रखना चाहिए।
•बंगाल की SGDP अब दुनिया में अब दुनिया में सबसे ज्यादा होगी,
•दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां बंगाल में फैक्ट्री खोलने के लिए बंगाल की खाड़ी में लाइन लगाए खड़ी हैं,
•अब बंगाल के लोगों को पलायन नहीं करना पड़ेगा
•अब बंगाल का क्राइम रेट भूजल के स्तर के नीचे चला जायेगा
•अब बंगाल में हिंसा मिस्टर इंडिया की तरह गायब हो जाएगी
•अब बंगाल में सबके पास घर और रोजगार होगा
•TMC की वजह से पहले गंगा साफ नहीं हो पा रही थी अब गंगा दुनिया की सबसे स्वच्छ नदी बन जाएगी
1-कांग्रेस का टारगेट कभी बीजेपी नहीं रही
कांग्रेस का टारगेट हमेशा RSS रहा
2- TMC का टारगेट बीजेपी नहीं रही,
TMC का टारगेट हिन्दू था, RSS था
3- हर एक विपक्षी पार्टी द्वारा , संघी, चड्डीधारी कहकर चिढाना
4- हिंदुओं को ढोंगी बताना
5- हिंदुओं की भावनाओं का मजाक उड़ाना
अभी भी समय सुधर जाओ, निपट जाओगे।
बीजेपी के भ्रष्टाचार से लडो
बीजेपी के अन्याय से लड़ो
अपराधियों से लड़ो
हिन्दुओं से मत लड़ो.......
इस देश में बहुसंख्यक की इज्जत होनी चाहिए।
Admiral Devendar Kumar Joshi, owning Indian Ocean like it should be at 71 years! while Rahul baba is vacationing in Muscat.
Governor of Andaman & Nicobar.
#NicobarProject
बस इतनी ही थी कहानी चुनावी मेरी..
एक कुर्सी थी जो बगल मे पड़ी थी, एक कुछ विधायक थे जो अभी भी इस उम्मीद मे थे कि शायद ये पार्टी जीत जाए..
एक गृहमंत्री था, जो पागल था.. एक और भाजपा समर्थकों की भीड़ थी जिसने अपना सब कुछ हार दिया था मुझपे..
मेरी ED थी, ज्ञानेश था, सीबीआई की ताकत थी ,
और ये एक हमारा शरीर था जो लड़ने की इच्छा छोड चुका था.
ये मेरा सीना जिसमे अभी भी चुनावी आग बाकी थी..
हम लड़ सकते थे, पर किसके लिये? हम विधायक खरीद सकते थे, पर किसके लिये?
मेरा प्यार कुर्सी, चेन्नई कि गलियां, डबल इंजन की सरकार, सब मुझसे छूट रहा था.
मेरे सीने कि ये चुनावी आग या तो मुझे जितवा सकती थी या मुझसे राष्ट्रपति शासन लगवा सकती थी.
पर साला अब लड़े कौन? कौन फिरसे मेहनत करे उम्मीदवार उतारने को.. उम्मीदवार हरवाने को..
अबे कोई तो आवाज दे के रोक लो!
ये जो कुर्सी मुर्दा सी आखे लिये पड़ी है बगल मे,
आज भी हां बोल दे तो मोदी जी की कसम वापस आ जाएं।
पर नही, अब साला मूड नही.
तमिलनाडु से आंखे मुंद लेने में ही सुख है, विपक्ष में बैठने जाने में ही भलाई है.
पर उठेंगे किसी दिन.. उसी कावेरी किनारे कमल खिलाने को...उन्हीं डीएमके विधायकों को तोड़ लाने को, किसी कुर्सी के इश्क मे फिर से पड जाने को..!
बीजेपी चुनाव सिर्फ चुनाव के समय नहीं, पूरे साल लड़ती है।
कैंपेन , बूथ मैनेजमेंट , सोशल मीडिया, प्रवक्ता, डिबेट , जातीय समीकरण और ग्राउंड नेटवर्क सबकी पहले से तैयारी होती है।
दूसरी तरफ कांग्रेस और कई विपक्षी पार्टियां तैयारी से ज्यादा बहाने बनाती दिखती हैं ,
कभी वोट चोरी, कभी EVM हैक, कभी मीडिया पक्षपात।
सवाल साफ है कि
>अगर EVM मुद्दा है , तो बूथ कमजोर क्यों है?
अगर मीडिया biased है, तो अपना नैरेटिव सिस्टम क्यों नहीं है?
>अगर चुनाव चोरी हो रहा है, तो संगठन जमीन पर क्यों नहीं दिखता?
>बीजेपी नैरेटिव सेट करती है , विपक्ष सिर्फ प्रतिक्रिया देता है।
>चुनाव रोने से नहीं , संगठन और तैयारी से जीते जाते हैं।
जिस देश में, हिंदुत्ववादी पार्टी के राज्य और राज में, स्टेज पर कुछ बोलने के लिए कोई काजल घंटों में अरेस्ट हो जाती है, और मंदिर पर 10000 की हिंसक भीड़ भेजने वाले क्लिपकटुए या TCS में कन्वर्ज़न-रेप-ब्लैकमेल का रैकेट चलाने वाली निदा उसी हिदुत्ववादी पुलिस को मिलती नहीं है, यह उस देश की न्यायिक व्यवस्था, पुलिस और सत्तारूढ़ दल के बारे में बहुत कुछ कहती है।
बाक़ी त्रिशूल, त्रिपुंड आदि तो चलता ही रहेगा!
बंगाल में EVM हैक हुई ,
असम में EVM हैक हुई ,
तमिलनाडु में मोदी जी ने विजय को जिता दिया,
केरल जान बूझकर हार गए वरना लोगों को शक हो जाता,
किसी कांग्रेसी नेता के इस तरह के ट्वीट का इंतजार कर रहा हूं।
आपका नाम दुर्गा शक्ति नागपाल है।
आपने UPSC 2009 में AIR 20 हासिल की और 2010 बैच की IAS अधिकारी बनीं।
गौतम बुद्ध नगर में पोस्टिंग के दौरान आपने अवैध रेत खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
आपकी टीम ने कई FIR दर्ज कीं, गिरफ्तारियां कीं और वाहन/मशीनें जब्त कीं।
इसके बाद जुलाई 2013 में आपको सस्पेंड कर दिया गया।
सरकार ने कारण बताया एक निर्माणाधीन धार्मिक ढांचे की दीवार गिराने से सांप्रदायिक तनाव हो सकता था।
लेकिन सवाल उठा कि असली वजह अवैध खनन माफिया के खिलाफ आपकी कार्रवाई तो नहीं थी?
एक नेता ने दावा किया कि उन्होंने फोन कराकर 41 मिनट में सस्पेंशन करा दिया।
देशभर में आपके समर्थन में आवाज उठी।
करीब दो महीने बाद आपका सस्पेंशन वापस लिया गया।
दुर्गा शक्ति नागपाल की कहानी बताती है कि
UPSC पास करना मुश्किल है , लेकिन सत्ता और माफिया के दबाव में ईमानदार रहना उससे भी मुश्किल है।
आपका नाम संजुक्ता पराशर है।
आपने UPSC में Rank 85 हासिल की। आपके पास IAS बनने का विकल्प था, लेकिन आपने IPS चुना।
क्योंकि आपको कुर्सी के पीछे नहीं , जमीन पर काम करना था।
2006 में आप IPS में शामिल होने वाली पहली असमिया महिला बनीं।
2008 में आपकी पोस्टिंग असम के माकुम में हुई—पूर्वोत्तर के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक। उस दौर में बोडो उग्रवादी आम लोगों की हत्या कर रहे थे, गांव जला रहे थे और हथियारों का नेटवर्क चला रहे थे।
लेकिन आपने फाइलों से नहीं, मैदान से जवाब दिया।
सिर्फ 15 महीनों में आपने जंगलों में 16 counter-operations लीड किए।
64 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।
भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोला-बारूद जब्त किया।
आप कमांड सेंटर में बैठकर आदेश देने वाली अधिकारी नहीं थीं।
आप CRPF जवानों के साथ AK-47 लेकर जंगल में उतरने वाली अधिकारी थीं।
घर पर आपका चार साल का बच्चा था।
पति की पोस्टिंग अलग थी।
आप उनसे दो महीने में एक बार मिल पाती थीं।
JNU से International Relations में PhD करने वाली महिला कोई भी आरामदायक करियर चुन सकती थी।
लेकिन आपने सबसे कठिन रास्ता चुना।
आज आप National Investigation Agency में Inspector General हैं।
भारत के पास एक संजुक्ता पराशर है।
लेकिन इस देश को ऐसी हजारों संजुक्ता पराशर चाहिए।
सिंगरौली में आदिवासी समाज के साथ सिर्फ उनकी ज़मीन छीनकर ही अन्याय नहीं किया जा रहा है, बल्कि उनके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया जा रहा है।
आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि स्थानीय बैगा जनजाति के आदिवासी भाई के साथ किस तरह बर्बरतापूर्वक बर्ताव हो रहा।