गुरुं प्रच्छ सुशास्त्रज्ञं रावणं परमं द्विजम्।
नान्यः पण्डिततामेति यथा रावणपुंगवः॥
अरे लक्ष्मण! परम द्विज रावण से पूछो (जानो, ज्ञान लो ), क्योंकि वैसा पांडित्य कोई प्राप्त नहीं कर सका, जितना श्रेष्ठ (पुंगव) रावण ने किया है।
नाभि मे तीर लिए मरणासन्न रावण के पास, लक्ष्मण को भेजते हुए राम कहते हैँ- यदि ज्ञान लेने जा रहे हो तो उसे शत्रु न मानकर, गुरु मानो।
चरणों के पास बैठकर विनम्रता से याचना करो।
•••
अक्टूबर 1978 में चीन के नेता डेंग शियाओ पिंग ने जापान की ऐतिहासिक यात्रा की। कहा - वे आधुनिकीकरण का जादुई नुस्खा सीखने आए हैं।
वही जापान, जिससे औसत चीनी, बेतरह नफ़रत करता है। इसके लिए उनके पास वैध कारण है।
एक हौलनाक इतिहास है।
जापान ने 1931 मे चीन के मंचूरिया पर कब्जा कर लिया। चीनी जनता को दबाया, दमन औऱ अत्याचार तो इस हद तक की खुद टोक्यो मे शर्मिंदा मंत्रियों के इस्तीफे हुए।
•••
लेकिन अभी सबसे शर्मनाक चीज बची थी।
दूसरे विश्व युद्ध में नानजिंग नाम की जगह पर, विश्व इतिहास का सबसे बड़ा नरसंहार हुआ। जापानी सैनिकों ने इतने चीनी मारे, कि उनकी संख्या हिरोशिमा और नागासाकी में मरे लोगों से ज्यादा थी।
उनकी औरतों को पकड़ कर कंफर्ट वूमेन बनाया। बच्चों को मारा, घर जलाये। कैदियों पर जैविक हथियारों के एक्सपेरिमेंट किए। प्लेग, हैजा, एंथ्रेक्स जैसी बीमारियों के कीटाणु इंजेक्ट किए गए। बिना एनेस्थीसिया शरीर चीरे। जापानी अटैक से 20 साल मे मरे लोगो की संख्या एक करोड़ से अधिक है।
जबकि हिटलर के यहूदी शिकार मात्र 60 लाख माने जाते हैँ।
•••
और महज 40 बाद, डेंग ये सब भूल गए।
वे निप्पॉन स्टील गए। निसान और पैनासोनिक के कारखाने देखे। बुलेट ट्रेन का अनुभव किया और जब लौटे तो वही मॉडल अपनाना शुरू किया। औऱ तो औऱ, सबुरो ओकिता जैसे जापानी विशेषज्ञ बुलाये।
सलाहकार बनाकर सिर पे बिठाया। बड़ी परियोजनाएँ, जॉइंट वेंचर, और तकनीक हस्तांतरण मे जापान को साथ लिया। असलियत तो यह यह कि जापान के स्पेशलिस्ट और कंपनियों ने चीन के शुरुआती औद्योगिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चीन का मैन्युफैक्चरिंग मॉडल, असल मे 70 के दशक के जापान का मॉडल है।
गुरुं प्रच्छ सुशास्त्रज्ञं रावणं परमं द्विजम्।
नान्यः पण्डिततामेति यथा रावणपुंगवः॥
••••
मैं चीन का फैन नहीं, फॉलोवर नहीं, समर्थक नहीं।डेंग जैसे नेता का जरूर हूँ।
जो राम के दिए उपदेश की अनुपालना करता है।जो नेहरू के विजन को बड़े पैमाने पर अपने देश में लागू करता है।
बेहद बड़ी कंपनियां, जिसमें सरकार का एब्सलूट मगर साइलेंट कंट्रोल है, निवेश है। अलीबाबा, हुवावेई, शाओंमी, ZTE - आपको लगता है कि कोई जैक मा जैसा शख्स चला रहा है?
हाँ, उसे चलाते निजी उद्यमी है। ठीक वैसे जैसे एयर इंडिया JRD टाटा चलाते थे। लेकिन पर्दे के पीछे असली मालिक, भारत सरकार थी।
•••
डेंग ने पूरे देश में शिक्षा औऱ वैज्ञानिक चेतना जगाई। 30 साल की योजनाएं बनाई । उसे 5-5 साल में तोड़ा। किस-किस उद्योग में, आज से 10 साल बाद कितने श्रमिक लगेंगे, किस स्किल के लगेंगे - उस हिसाब से कॉलेज खोले।
कोर्स शुरू किया। बच्चे पढ़कर निकल।
तो सीधे फैक्ट्री गए।
हमने कल की हेडलाइन पर निगाह रखी।
स्किल, स्केल,स्पीड,
उठो इंडिया, जागो इंडिया, भागो इंडिया।
एक नारा दिया,
अगले नारे की ओर भाग गए।
इसलिए विकास की दौड़ मे चीन को शानदार शुरुआती टक्कर देने के बाद, अंततः 80 करोड़ भारतीयो को, दाना पानी बाटने की हालत मे आ गये।
क्यों???
••••
अजी, आरक्षण चीन में भी है।
वहां समाज जातियों में नहीं बंटा, एथेनिक ग्रुप, भाषायी और इलाकाई संस्कृतियों में बंटा हुआ है। तो रिजर्वेशन उस आधार पर लागू है।
उसके 8 प्रान्त में धारा 370 लागू है। यानी स्थानीय प्रशासन स्थानीय झंडा, स्थानीय नीतियां।
चीन की जनसंख्या हमसे ज्यादा रही है। चीन के मुसलमान, अरब वर्ल्ड में उसके व्यापार का दूत बन गए हैं।
तो इसका मतलब यह, कि ऐसी समस्याएं बहाने विकास की राह में रोड़ा नहीं बनते।
•••
लोकतंत्र भी नहीं बनता। दुनिया के 40 से ऊपर सबसे समृद्ध देश, लोकतांत्रिक है। तानाशाही देश में शायद अकेला चीन ही है, जो उसे स्तर तक पहुंच पाया है।
इसका मतलब, चीन का विकास- थेन ऑन मन चौक पर दौड़ते टैंको, और कुचले जाते युवाओं की लाशों से नहीं निकला।
इसकी वजह कुछ और है।
याने ज्ञान, योजना, प्रतिबद्धता, युवाओं को सही दिशा दर्शन - करने के लिए प्रोडक्टिव काम देना।
•••
औऱ उन्हें, खुद को- बेकार की नफरत और मुफ्त गर्व से बचाना। हर उसे शख्स, कौम या देश से सीखना- जो भले ही मित्र हो या शत्रु..
मगर जीवन के दूसरे मायनो में आपसे बेहतर हो।
गुरुं प्रच्छ सुशास्त्रज्ञं रावणं परमं द्विजम्।
नान्यः पण्डिततामेति यथा रावणपुंगवः॥
❤️🙏
🔥 "ये गाना नहीं, आग है…!" 🔥
सारी पोल खोलता गीत…
संगीत की ताकत का ऐसा इस्तेमाल कि हर तानाशाह की नींद हराम!
इन कलाकारों ने साबित कर दिया
संगीत कला का सबसे शक्तिशाली हथियार तानाशाह को हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये गीत नहीं, 'आग' है जो चारों तरफ तेजी से फैलेगी!
हर देशभक्त के अंदर जोश सुलगाती है ये धुन…
"New Anthem for Protesters" क्या कहूँ? बहुत खूब!!
एक तानाशाह का पूरा कठ्ठा चित्ता एक ही गीत में! एक दिन ज़रूर आएगा जब 'साहब' जेल के अंदर होगा!
हर तानाशाह डरता है… और यही इस गीत की सबसे बड़ी जीत है!
यह गाना डिलीट होने से पहले सुनो, सुनाओ, रिपोस्ट कर के फैलाओ क्योंकि ये सिर्फ़ गाना नहीं, आंदोलन है!
बीजेपी का एक और सेल्फ गोल:
दशहरे में रावण और कुंभकरण के साथ 'जेन ज़ी' का पुतला फूंकना शर्मनाक हरकत है.
जो रामलीला कमेटी ये अनर्थ करने जा रही है उसके अध्यक्ष बीजेपी के नेता और विधायक अशोक गोयल हैं.
अपने ही देश के युवाओं को दानव बताना और उसका पुतला रावण के बगल में खड़ा करके फूंकना मूर्खतापूर्ण राजनीतिक फैसला है.
इस तरह की हरकत करके सोच रहे हैं कि युवा इनसे जुड़ जायेगा.
बनाते रहिये हेलो फ्रांड्स की रील्स.
सिक्किम लग रहे हैं- दुष्यंत कुमार गो बैक और दुष्यंत हटाओ, सिक्किम बचाओ- के नारे
अंकिता भंडारी के इंसाफ के लिए आवाज़ उठाने वाले सिक्किम के साथियों को इंकलाबी सलाम✊✊
#JusticeForAnkitaBhandari
सूत्र-
सरेंडर करवाने का प्रेशर बहुत बढ़ गया है!
एजेंसी को दिलवाए गए इंटरव्यू के बाद अपना खुद का सिस्टम हिल गया है।
दांव बहुत बहुत उल्टा पड़ गया है!!
ग्लैमर क्वीन को लेकर बड़ी खबर कभी भी!!
मोदी सरकार के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं।
जगन मोहन रेड्डी जो हमेशा भाजपा के समर्थन में रहे वो अब पलट चुके हैं। अब विपक्ष के समर्थन में आ रहे है।
मोदी सरकार की बड़ी मुश्किले।
मुझे बार-बार इन उपद्रवियों ने परेशान किया. कई बार नाम और सरनेम बताने के बाद भी मेरा पूरा नाम पूछते रहे. इनका मकसद सिर्फ मेरी जाति जानना था. इस दौरान अगर साथी पत्रकार @TanushreePande ने बीच में आकर हिम्मत नहीं दिखाई होती, तो मुझ पर हमला हो जाता. यह वीडियो तनुश्री ने ही रिकॉर्ड किया.
उस दिन कनॉट प्लेस में पुलिस की मौजूदगी में लाठियां चलीं. ‘स्वघोषित राष्ट्रवादी’ प्रदर्शनकारियों पर हमला करने के लिए पत्थर उठाते, उन्हें पीटते और पुलिस के हवाले करते दिखे. पत्रकार भी निशाने पर थे. पुलिस ने अपना सारा काम इन उपद्रवियों पर छोड़ दिया था. ये पुलिस के फ्रंट के तौर पर काम कर रहे थे. इनके तालमेल की हर तस्वीर हमारे कैमरे में कैद है.
यही नहीं पुलिस ने भी हमें काफी परेशान किया. पुलिस का पूरा जोर हमें वहां से खदेड़ने पर लगा रहा. जब अति हो गई और हालात हिंसक होने लगे, तब हम सामने आए.
पुलिस के बीच खड़ी एक कार में डंडे थे. मैं लगातार चिल्लाकर पुलिस से गाड़ी की जांच करने को कहता रहा, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और भीड़ के बीच से कार को घेरा बनाकर सुरक्षित निकाल दिया. बाद में पुलिस ने दावा किया कि गाड़ी की जांच में कुछ नहीं मिला. लेकिन न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट में कार से डंडे निकाले जाने के दृश्य और सबूत मौजूद हैं.
अब जब सारे सबूत सामने हैं, तो दिल्ली पुलिस बताए कि प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों पर हमला करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?
जब मौके पर पुलिस मौजूद थी, तो इन लोगों को हिंसा करने और पत्रकारों को घेरने की छूट कैसे मिली?
पुलिस बल और इन उपद्रवियों के बीच दिखे तालमेल की जांच होगी या नहीं? जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी?
दिल्ली पुलिस को @newslaundry की यह रिपोर्ट देखनी चाहिए और इन सवालों के जवाब सार्वजनिक करने चाहिए. वर्दी की मौजूदगी में कानून हाथ में लेने वालों को खुली छूट क्यों मिली? जवाबदेही तय होनी चाहिए.
पूरी रिपोर्ट- https://t.co/wuG8tppQRL
डियर @smritiirani जी,
हमारी विचारधारा अलग हो सकती है लेकिन क्या मैं इस देश की बेटी नहीं हूँ? क्या किसी भी बेटी के ख़िलाफ़ फेक न्यूज़ चलाकर उसे वेश्या कहना छोटी बात है? आप ख़ुद महिला हैं और आपके परिवार में भी बेटियाँ होंगी!
अगर @ABPNews जैसा चैनल एक महिला के ख़िलाफ़ बेबुनियाद और झूठी पत्रकारिता करके उसका मान-मर्दन कर रहा है तो क्या आपको इस पर कुछ भी नहीं कहना है?
एक गिरोह का सरगना जेल में बंद है।
खुले आम देश की हस्तियों पर गोली चलाते हैं,फिर ज़िम्मेदारी लेते हैं और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।यहाँ तक कि,दूसरे राज्यों की पुलिस तो उन्हें अपनी हिरासत में भी नहीं ले सकती !
यूरोप का एक और देश भीषण विरोध प्रदर्शनों की चपेट में।
दक्षिण-पूर्वी यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप पर बसा एक छोटा-सा देश अल्बानिया भी अब सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों से जूझ रहा है।
राजधानी तिराना का दृश्य!
अगर आपका Bank Account आपके smart phone से लिंक है,
तो यह जानकारी आप सभी को होना चाहिए,
परसों मेट्रो स्टेशन की भीड़ में मेरा ₹60,000 का फोन चोरी हो गया,
मुझे लगा Face ID और मजबूत PIN Lock की वजह से मेरा Bank Account पूरी तरह सेफ है,
सिर्फ फोन reset करके ही मार्केट में बेच पाएगा,
लेकिन ठीक 45 मिनट बाद जब मैंने लैपटॉप पर अपनी Net Banking चेक की,
तो मे हैरान हो गया किसी ने बिना screen lock खोले और बिना किसी OTP के मेरे acount से ₹57,000 साफ कर दिए थे,
मे सोच मे पड़ गया जो फोन पूरी तरह lock था,
उसके Apps का पासवर्ड सिर्फ मुझे पता था,
तो मेरे साथ यह froud कैसे हुआ ?
शाम को Cyber expert ने जो नया Scam समझाया,
उसने मेरी सोच बदल दी hacker ने आपके स्मार्टफोन को हाथ भी नहीं लगाया था,
उन्होंने एक ऐसी Setting का फायदा उठाया जो आपके फोन में बंद हे,
अपना Bank Account खाली होने से बचाना है तो तुरंत अपने फोन में यह सीक्रेट Setting चालू कर लो.. 2/1👇
थ्रेड