शराबबंदी वाले गुजरात में BJP के एक स्थानीय नेता के घर से पुलिस ने शराब की 645 बोतलें जब्त की हैं. सूरत में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने BJP के वार्ड महा सचिव विजय मोदी और उनके सहयोगी को गिरफ्तार किया. पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 2.65 लाख रुपये बताई गई है. मामले में BJP ने भी विजय मोदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.