26वाँ दिन — धरना अभी भी जारी है! ✊
आखिर कब तक हमारी आवाज़ को अनसुना किया जाएगा? हम अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं और ��मारा संकल्प साफ है—जब तक हमारी समस्या नहीं सुनी जाती और रातों-रात मनमाने तरीके से बढ़ाए गए 40% CAM charges वापस नहीं लिए जाते, तब तक यह धरना जारी रहेगा।
इको विलेज-1 सोसाइटी के निवासी आज 19वें दिन भी धरने पर बैठे हैं और शासन, प्रशासन एवं सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं।
YG फैसिलिटी प्रबंधन द्वारा सुविधाएं पहले से ही नाम मात्र की दी जा रही हैं, इसके बावजूद CAM में लगभग 40% की वृद्धि ने 7000 परिवारों में गहरा असंतोष पैदा कर दिया है।
यहां सवाल सिर्फ CAM वृद्धि का नहीं, बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता का है।
❌ प्रबंधन की कोई स्पष्ट जवाबदेही नहीं
❌ आय-व्यय की पारदर्शी व्यवस्था नहीं
❌ प्रभावी कार्यप्रणाली का अभाव
❌ बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं में भी लगातार समस्याएं
बताया जा रहा है कि पानी का बकाया करीब ₹8 करोड़ तक पहुंच चुका है। वहीं निवासियों से हर महीने लगभग ₹3 करोड़ की राशि वसूलने वाली YG एजेंसी इस धनराशि का उपयोग कहां और किस व्यवस्था के तहत ��र रही है, इसका स्पष्ट एवं पारदर्शी विवरण निवासियों के सामने आना चाहिए।
माननीया @dmgbnagar एवं @CP_Noida मैडम, निवासियों की मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि वित्तीय अनियमितता, लापरवाही या आर्थिक शोषण के कोई तथ्य सामने आते हैं तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
माननीय @tejpalnagarMLA जी, @dr_maheshsharma जी एवं माननीय @myogiadityanath जी से सादर प्रार्थना है कि 7000 परिवारों की इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर जल्द न्याय सुनिश्चित कराने की कृपा करें।
🙏 हमारी मांग स्पष्ट है — CAM वृद्धि वापस हो, आय-व्यय सार्वजनिक हो, जवाबदेही तय हो और निवासियों को न्याय मिले #EcoVillage1 #GreaterNoidaWest #CAMHike #YGFacility #JusticeForResidents #ResidentsVoice
@OfficialGNIDA
@IAS_SAUMYA
@DCPCentralNoida
@Uppolice
@NandiGuptaBJP
@UPGovt
@yadavakhilesh
@manveerbhatiBSP
@brajeshpathakup
@ChiefSecyUP
@BJP4UP
@iabhishek4bjp
@PMOIndia
@narendramodi