पूर्व मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 ने 25 सितंबर घटना पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अगर मैं पार्टी हाई कमान से बगावत करता तो मुख्यमंत्री नहीं रह पाता, लेकिन कुछ लोगों ने इस घटना को तोड़ मरोड़ कर पेश किया कि मैं पार्टी हाई कमान से बगावत की थी.
किशनगढ़ एयरपोर्ट पर @RahulGandhi ने @GovindDotasra और @TikaRamJullyINC की तारीफ की. कहा, दोनों अच्छा काम कर रहे हैं..एक तरफ जहां प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की बात चल रही थी, वहीं राहुल गांधी के इस बयान से अब बदलाव पर ब्रेक लगता दिख रहा है..
कांग्रेस जिलाध्यक्षों के पुष्कर में चल रहे दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज आखिरी दिन है.आज @RahulGandhi ने शिविर में पहुंचकर जिलाध्यक्षों से संवाद किया...
राजधानी जयपुर में बकरीद की नमाज के बाद गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन, गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग
प्रदर्शनकारी बोले अब इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए.
आखिरकार कर्नाटक में @RahulGandhi की कोशिशें काम आईं, दिल्ली में चली मैराथन बैठकों के बाद आखिकार सिद्धरमैया मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए राजी हो गए बताते हैं.. चर्चा है कि उन्हें कर्नाटक से राज्यसभा भेजकर नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है..
कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा खेला होने का रहा है, सिद्धारमैया की जगह डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, दिल्ली दरबार अब दूसरे राउंड की बैठक चल रही है....
अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में @RahulGandhi ने पार्टी के नेताओं को नसीहत दी कि मुसलमानों के खिलाफ होने वाले अन्याय पर खुलकर बोले और इसे अल्पसंख्यक के दायरे में ना समेटे बल्कि खुलकर मुस्लिम शब्द का इस्तेमाल करके इंसाफ़ मांगे..
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख @hanumanbeniwal ने दूदू कस्बे के भैराणा धाम को बचाने की लड़ाई में उतरने की घोषणा की, 27 मई को आरएलपी कार्यकर्ताओं के साथ भैराणा में महापड़ाव करेंगे.
दस दिन में चौथी बार पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा किया गया है, आज सुबह उठते ही पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की खबर सुनी, लेकिन मजाल जरा भी कहीं विरोध के सुर सुनाई दिए.. धन्य है देश की जनता...
संगठन सृजन अभियान के जरिए चुनकर आए @INCRajasthan के पचास जिलाध्यक्षों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से पुष्कर में शुरू हुआ. एक जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi संगठन का पाठ पढ़ाएंगे.
राजस्थान हाईकोर्ट ने भजनलाल सरकार को 31 जुलाई तक निकाय और पंचायत चुनाव कराने के आदेश दिए थे हैं, साथ ही ओबीसी आयोग को भी 20 जून तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये हैं,