ग्वालियर। देश में बेहतर सड़कों और एक्सप्रेस-वे के जरिए सफर को आस���न बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अक्सर कहते हैं कि आने वाले समय में देश का रोड नेटवर्क इतना बेहतर होगा कि दिल्ली जैसे शहरों तक का सफर कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा। लेकिन मध्यप्रदेश के ग्वालियर-मुरैना नेशनल हाईवे पर लगे भीषण ट्रैफिक जाम ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस जाम में घंटों तक फंसे एक मासूम बच्चे ने मोबाइल कैमरा उठाकर ऐसी ग्राउंड रिपोर्टिंग की, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का व��षय बन रही है। कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र विहान पाठक ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मौजूदा हालात का आईना दिखाया, बल्कि प्रधान���ंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई।
#gwalior #nationalhighways #traffic #nitingadkari #madhyapradesh
ग्वालियर में घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक गर्भवती महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि गर्भावस्था के दौरान उसके पेट और कमर पर हमला किया गया, जिससे अत्यधिक ब्लीडिंग हुई और गर्भपात हो गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। लंबे समय तक डर के कारण चुप रहने के बाद पीड़िता ने मायके पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद पति समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#gwalior #gwaliornews #domesticviolence #madhyapradesh #mpnews #womenrights #crime #lalluramnews
ग्वालियर में स्मार्ट मीटरों के विरोध में कांग्रेस ने बिजली कंपनी के रोशनी घर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। नदी गेट से निकली रैली में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मी���रों से उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल मिलने और मीटर लगाने में भेदभाव के आरोप लगाए। कांग्रेस का दावा है कि जिन क्षेत्रों में कांग्रेस विधायक हैं, वहां पहले स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों को इससे दूर रखा गया है। प्रदर्शन के बाद नेताओं ने बिजली अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।
#gwalior #smartmeter #congress #electricitybill #madhyapradesh #protest #lalluramnews
मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर अवैध रेत परिवहन को रोकने गई परिवहन और वन विभाग की टीमों के साथ खनन माफिया की कई हिंसक झड़पें और हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। माफिया ने सरकारी वाहनों को टक्कर मारी और रोकने का प्रयास करने पर कर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने तक का दुस्साहस किया है।
#muraina #madhyapradesh #mafia #sandmafia #crime #mpnews #hindinews #lalluramnews
@karnmishra9
देश में चीता प्रोजेक्ट को और विस्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से जल्द ही चीतों को गुजरात भेजा जा सकता है। प्रभारी ��ंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि श्योपुर में चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब उन्हें अन्य राज्यों में भी बसाने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि “यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि श्योपुर में चीते भी हैं और हम भी हैं।” कूनो में सफल ब्रीडिंग के बाद अब गुजरात के कच्छ स्थित बन्नी ग्रासलैंड में भी चीतों की बसाहट को लेकर तैयारी चल रही है।
#cheetahproject #kuno #sheopur #gujarat #wildlife #madhyapradesh #narendramodi #nationalpark #wildlifeconservation #lalluramnews
@karnmishra9
मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बेटी नंदिता शर्मा ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। नंदिता का चयन भारतीय महिला सॉफ्ट हॉकी टीम में हुआ है, जो नेपाल में आयोजित होने वाली पहली साउथ ए���ियन सॉफ्ट हॉकी चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेगी। यह मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली बार प्रदेश की किसी खिलाड़ी को भारतीय सॉफ्ट हॉकी टीम में जगह मिली है।
#NanditaSharma #IndianHockey #SoftHockey #MadhyaPradesh #Gwalior #WomenInSports #video #lalluramnews
PM मोदी द्वारा वर्तमान हालातो को देखते हुए देशवासियों से सोना न खरीदने की अपील पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और PM मोदी के आर्थिक सलाहकार डॉ गौरव वल्लभ आपने सामने आ गए है। डॉ वल्लभ ने दिग्विजय को लेकर कड़ा और सख्त बयान दिया है।
ग्वालियर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने PM मोदी की सोने की खरीदी न करने की अपील पर बयान दिया,जिसमे उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री जी ने अभी अपन�� भाषण में विचार रखे हैं। हमसे उम्मीद की जा रही है कि आप अपनी शादी में,फंक्शन में, आयोजनों में सोना खरीदना बंद कर दें। अब आप समझिए कि भारत में जो परंपराएं हैं, जो चढ़ावा देना पड़ता है और चढ़ावा आता है,हर कोई अपने कार्यक्रम में चाहे दो ग्राम हो, चार ग्राम हो, पांच ग्राम हो, गरीब से गरीब आदमी भी उसके लिए खरीद करता है। लेकिन उन्होंने कहा कि आप सोना मत खरीदो। एक तरफ तो हम लोगों को मना किया जा रहा है कि आप सोना मत खरीदिए। लेकिन केंद्र सरकार ने जो सोने के आयात पर छह परसेंट ड्यूटी थी, उसको परसेंट कर दिया और उसके बाद बड़ी मात्रा में सरकार सोना खरीद रही ��ै। हमसे कहा जा रहा है कि आप सोना मत खरीदिए। फिर सरकार तो खरीद रही है। इस बात को लेकर आज पूरे देश के सुनार परेशान हैं। उनका तो धंधा ही चौपट हो गया है और केवल सुनार ही नहीं सुनार के कारीगर भी। वे आज इस महंगाई में कैसे जीवित रहेंगे।
#gwalior #digvijaysingh #goldpolitics #pmmodi #politicsnews #breakingnews #video #lalluramnews
ग्वालियर में ताज एक्सप्रेस ट्रेन पर हुए पथराव मामले में आरपीएफ जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि एक भिखारी ने भीख न मिलने पर गुस्से में ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया, जिससे डी-1 ��ोच की इमरजेंसी विंडो का शीशा टूट गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
#gwalior #tajexpress #trainattack #rpf #breakingnews #railwaynews #viralnews #madhyapradesh #crime #indianrailways #lalluramnews
@iamkumar15
Gwalior में स्क्रब टाइफस जैसी गंभीर बीमारी का मामला सामने आया है। मुरार इलाके के 22 वर्षीय युवक में इस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे जिला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से वह पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक यह बीमारी झाड़ियों और घास में पाए जाने वाले संक्रमित कीड़ों के काटने से फैलती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है।
#Gwalior #ScrubTyphus #HealthAlert #MPNews #Hospital #PublicHealth #hindinews #lalluramnews
@karnmishra9
Gwalior के घोसीपुरा स्थित क्रेशर कॉलोनी में कई दिनों से पेयजल सप्लाई बंद होने से नाराज लोगों ने सड़क पर चक्���ा जाम कर प्रदर्शन किया, महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने टैंकर से पानी देने का आश्वासन दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे। बाद में निगम द्वारा सप्लाई सुधार का काम शुरू करने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
#Gwalior #WaterCrisis #MPNews #Protest #WaterSupply #ChakkaJam #hindinews #lalluramnews
@karnmishra9
ग्वालियर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज जन्मदिन है। ऐसे में ग्वालियर के आत्मज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय में अनोखे ढंग से उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। दृष्टिहीन छात्राओं ने मुख्यमंत्री के लिए जन्मदिन के बधाई गीत गए तो वहीं बहनों ने मुख्यमंत्री मोहन भैया को नजर न लगे इसके लिए माथे के पास काला टीका लगाकर उनकी नजर उतारी। शहर के युवाओं ने मुख्यमं���्री की आरती भी उतारी।
#MohanYadav #Gwalior #BirthdayCelebration #MadhyaPradesh #hindinews #lalluramnews
“राम काज कीन्हे बिन मोहि कहाँ विश्रामा।”
मर्यादा केवल शब्द नहीं, सभ्यता की आत्मा है। मर्यादाएँ भंग होंगी तो समाज और संस्कृति भी छिन्न-भिन्न हो जाएँगी।
रामायण-गीता जैसे ग्रंथ नई पीढ़ी को देश की परंपराएँ, संस्कार और जीवन-मूल्य सिखा��े हैं।
हम विकास कितना भी कर लें, यदि संस्कृति और सभ्यता ही न बचे तो ऐसा विकास अर्थहीन है। धैर्य और मर्यादा के साथ किया गया कार्य ही सच्ची प्रगति देता है।
राम का शासन आज भी आदर्श है, विपक्ष को भी इससे प्रेरणा लेना चाहिए।
— श्री हेमंत खंडेलवाल जी
भाजपा ��्रदेश अध्यक्ष