आदरणीय किसान भाई-बहनों,
किसानों के उग्र आंदोलन व भोपाल घेराव के बाद कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना जी ने ई-टोकन व्यवस्था की समस्याओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय समिति बनाने और सुधार होने तक व्यवस्था स्थगित रखने की बात कही थी।
लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों से वादा खिलाफी कर ई-टोकन व्यवस्था को फिर लागू कर दिया। खाद वितरण की सरकारी व्यवस्था भाजपा के बिचौलियों के हाथों में है और जिससे किसान परेशान हैं। ई—टोकन व्यवस्था बंद होना चाहिए।
इसके साथ ही हमारी मांग है—मक्का व सोयाबीन की MSP पर खरीदी सुनिश्चित हो।
हम अन्नदाता किसान की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे।
इस संबंध में कल 30 सितंबर 2026, बुधवार दोपहर 12 बजे, हनुमान चौराहा, गुना से पैदल मार्च कर जिला कलेक्ट्रेट, गुना का घेराव कर ज्ञापन देंगे।
मेरा सभी किसान भाई-बहनों से आग्रह है कि अपने हक और अधिकार के लिए, मक्का के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए, ई—टोकन व्यवस्था को बंद करने के लिए किसानी को बचाने के लिए इस पैदल मार्च, घेराव का हिस्सा बनें।
@kisanCongress_@KedarSirohi
राजगढ़ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट चोरी हुआ है इससे कोई इंकार नहीं कर सकता। क्योंकि @digvijaya_28 जी जब भी राजगढ़ क्षेत्र के दौरे पर जाते हैँ हर चौक चौराहे पर लोगों का हुज़ूम जुड़ता है। बड़े हक़ से लोग अपने काम उन्हें बताते हैँ इस विश्वास के साथ कि उनके अपने राजा साहब उसका समाधान ज़रूर निकालेंगे।
सच में दिग्विजय सिंह जी की लोकसभा की हार आसानी से पचती नहीं है। कुछ तो ऐसा हुआ जो दिखाई नहीं दिया।
@INCIndia@INCMP@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi
कई बार इंसान सब कुछ खोकर,
सबसे कीमती चीज़ पा लेता है _"स्वयं को"
संघर्ष का समय है मिल कर करेंगे जिले को मजबूत करेंगे जिले की सभी विधानसभा जीतेंगे ।
@JVSinghINC@digvijaya_28
आज मेरे जन्मदिन पर आप सभी की शुभकामनाओं के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। आज मेरा सौभाग्य रहा कि परिवार के साथ भोपाल स्थित आरुषि संस्था में मेरे कुछ विशेष साथियों की उपस्थिति में मुझे जन्मदिन मनाने का अवसर मिला। @arushibhopal एक अद्भुत संस्था है जो जनसेवा में हमारे कुछ विशेष बच्चों के साथ उत्कृष्ट कार्य कर रही है। आप सभी से मेरी प्रथना रहेगी की जब भी आप भोपाल आयें तो कुछ समय निकालकर आरुषि एनजीओ के साथियों से ज़रूर भेंट करें।
@digvijaya_28@pcsharmainc
चलो अच्छा है आप को एक सच्चाई का सामना करना पड़ा अब एक बार भोपाल से या कही से भी ट्रेन के जनरल डिब्बे में मथुरा या किसी भी धार्मिक यात्रा में जाने की कृपा करें रेल्बे कि स्थिति का भी अंदाजा हो जाएगा श्री मान जी ।
आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है।
मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकिट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई। मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। बैठना तकलीफदायक था।
जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं।
सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा।
मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला।
मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है?
क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा।
@airindia
आप की योग्यताओं से हम भली भांति परिचित है बधाई कृषि मंत्रालय के लिए माननीय श्री @ChouhanShivraj जी उम्मीद है मंदसौर कांड दुबारा नही होगा इस बात का ध्यान रखा जाएगा ।
@digvijaya_28@jitupatwari
@JaikyYadav16 जीतू पटवारी जी ने जमकर धज्जियां उड़ा दी एंकर की, अगर दूसरे गोदी मीडिया के एंकरों ने ये वीडियो देख लिया तो भूल कर भी जीतू पटवारी जी का इंटरव्यू नही लेंगे।
आज तक के शो हेलीकॉप्टर शॉट में कांग्रेस के पूर्व विधायक ने मारा हेलीकॉप्टर शॉट! हुआ यूं कि अंजना जी ने पूछा कि दिग्गी राजा ने काम क्यों नही किया तो जवाब में पुरषोत्तम दांगी जी ने कहा कि जहां आप खड़ी हैं मैं यही से गिनाता हूं राजा साहब ने यहां क्या-क्या काम किए! सुनिए!
राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया जी ने कही ऐसी बात कि कांग्रेस जन गर्व के साथ ताली बजाने लगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी जब मध्यप्रदेश आते थे तब वे खुले मन से मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी की योजनाओं की तारीफ करते थे। #RajgarhLoksabha
जनता अब खुद ही बता रही है की जो हमारे परिवार में दुख सुख में शामिल हो और हमारे बीच आते हैं उसे ही वोट देगें और @digvijaya_28 जी हमारे साथ खड़े हो जाते हैं तो वोट भी राजा साहब को और रोडमल नागर तो गाड़ी से ही नही उतरता है और हमारे बीच कभी नहीं आया है तो वोट क्यो दे।।
दिग्विजय सिंह जी जब राजगढ़ से पहली बार सांसद बने थे तब ये क्षेत्र दूषित पानी से होने वाले नारू रोग से ग्रसित था। उन्होंने साफ पानी के लिए गांव-गांव में हैण्डपम्प लगवाए जिसके बाद साफ पानी के उपयोग से 2-3 साल के अंदर नारू रोग पूरी तरह से खत्म हुआ।
#VoteForCongress