Follow-up (2)
इस विषय पर केवल मौखिक अनुरोध ही नहीं किए गए।
📌 12.02.2026 को प्रमोटर की मेंटेनेंस एजेंसी IP Estate Pvt. Ltd. के GM (Maintenance) श्री प्रदीप वर्मा को RCC डिवाइडर संबंधी लिखित आपत्ति भेजी गई थी।
📌 29.06.2026 को UP जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत संख्या: 40014126026428
दुर्भाग्यवश, आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
परिणामस्वरूप, स्कूल के समय सुबह, दोपहर एवं शाम को GH-01 की सड़कों पर गंभीर ट्रैफिक जाम लग रहा है। यह स्थिति किसी भी आपातकाल में एम्बुलेंस एवं फायर टेंडर की आवाजाही के लिए गंभीर जोखिम बन सकती है।
GNIDA से विनम्र निवेदन है कि जनसुरक्षा के दृष्टिगत इस विषय पर तत्काल यथोचित कार्रवाई करने की कृपा करें।
@OfficialGNIDA@dmgbnagar@Uppolice@dgpup@noidapolice
#GaurCity #GreaterNoidaWest #RoadSafety #PublicSafety
🚨 अत्यंत गंभीर जनसुरक्षा का मामला 🚨
गौर सिटी इंटीग्रेटेड टाउनशिप, प्लॉट GH-01, सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौतम बुद्धनगर की आंतरिक सड़कों पर प्रमोटर (Gaursons Hi-tech Infrastructure Pvt Ltd) द्वारा RCC डिवाइडर लगाए जाने के बाद ट्रैफिक की स्थिति और गंभीर हो गई है। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार निवासियों द्वारा आपत्ति एवं सुरक्षा संबंधी चिंताएं उठाई जा चुकी हैं।
कल दिनांक 03.07.2026, रात्रि लगभग 11:30 बजे एक कार इन RCC डिवाइडरों से टकरा गई, जिससे वाहन के एयरबैग तक खुल गए। यह घटना स्पष्ट रूप से तत्काल तकनीकी एवं सुरक्षा समीक्षा की आवश्यकता दर्शाती है।
इसी मार्ग पर प्रतिदिन स्कूल समय, दोपहर छुट्टी के समय और शाम को पूरे टाउनशिप/प्लॉट GH01 में भारी जाम लगता है। यदि किसी आपातकाल में एम्बुलेंस या फायर टेंडर फंस जाए, तो उसके परिणाम अत्यंत गंभीर हो सकते हैं।
निवेदन है कि तत्काल जांच कर स्पष्ट किया जाए:
1) क्या RCC डिवाइडरों हेतु GNIDA, ट्रैफिक पुलिस एवं फायर विभाग से आवश्यक स्वीकृतियां/NOC प्राप्त की गई थीं?
2) क्या कोई Traffic Impact Assessment कराया गया?
3) जांच पूर्ण होने तक इन RCC डिवाइडरों की सुरक्षा एवं वैधानिकता की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
4) एक ही प्लॉट में लगभग हर एक रिहायशी पॉकेट में प्रमोटर द्वारा AOA ( 7 AOA ) बनवाई गई और किसी भी AOA से कोई विचार विमर्श नही किया गया ।
5) ऑथोरिटी द्वारा अप्रूव्ड लेआउट प्लान एंड अप्रूव्ड मैप में ऐसा कोई डिवाइडर नही है।
कृपया इसे सामान्य ट्रैफिक समस्या नहीं, बल्कि हजारों निवासियों की जनसुरक्षा से जुड़ा विषय मानते हुए तत्काल संज्ञान लिया जाए।
@OfficialGNIDA@Uppolice@dmgbnagar #GreaterNoidaWest #GaurCity #RoadSafety #PublicSafety @noidapolice@DCPcentralnoida@DCPGreaterNoida@gaursons_india@myogiadityanath@UPGovt@dgpup@shobisrakh@noidapolice@112uttarpradesh #GaurCity
Greater Noida West: Road expansion work completed without removing the Unipole, creating a serious safety hazard and increasing the risk of accidents.
@OfficialGNIDA
, @narendramodi@PMOIndia@myogiadityanath@mlkhattar@MoHUA_India#Metro4GreaterNoidaWest
केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को निरस्त किए जाने से नाराज निवासियों ने आज सेक्टर-71 चौराहे के समीप नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम मेट्रो पिलर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन नेफोवा (NEFOWA) द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय रेसिडेंट्स ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोटी रस्सी से मेट्रो पिलर को खींचकर नोएडा एक्सटेंशन की ओर ले जाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार डीपीआर निरस्त होने से क्षेत्र के लाखों निवासियों में भारी निराशा है।
नेफोवा अध्यक्ष @abhishek_nefowa ने बताया कि “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। बार-बार डीपीआर निरस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू किया जाए।”
प्रदर्शन में शामिल निवासियों ने बताया कि वे रोजाना भीषण ट्रैफिक जाम से जूझते हैं, जबकि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पिछले 10 वर्षों से मेट्रो को लेकर केवल वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही।आज के प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से गुहार लगाया कि मेट्रो हमारी आवश्यकता है और इसे अब और ज्यादा विलंब किए बिना कार्य शुरू होना चाहिए।
आज सभी निवासियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मेट्रो परियोजना को स्वीकृति नहीं दी गई, तथा कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा 26 अप्रैल को हजारों की संख्या में निवासी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
टीम नेफोवा
दोस्तों,
12 अप्रैल, रविवार, समय: सुबह 10:30 बजे,
स्थान: नेफोवा कार्यालय (आइकॉन लीजर वैली मार्केट) Google Location: https://t.co/kIDCfrs5mU
मेट्रो आंदोलन का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव मेट्रो संकल्प बैठक है। यह सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों और हमारे भविष्य की दिशा तय करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस बैठक में लगभग सभी सोसाइटी के निवासियों की उपस्थिति बहुत आवश्यक है, क्योंकि यह किसी एक व्यक्ति की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि हम सभी की सामूहिक मांग और अधिकारों की लड़ाई है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारा यह आंदोलन किसी भी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध के लिए नहीं है। हम न किसी दल का विरोध कर रहे हैं और न समर्थन — हमारी मांग सीधी सरकार से है, और हम अपने क्षेत्र की जरूरतों को लेकर एकजुट होकर आवाज़ उठा रहे हैं।
पिछले प्रदर्शन का प्रभाव बहुत मजबूत रहा। उस आंदोलन ने इस मुद्दे को इतनी मजबूती से उठाया कि इसकी चर्चा हुकुमरानों तक पहुंची। जिन लोगों ने पहले इस फाइल को वापस कर दिया था, अब उनके बीच भी इस विषय पर गंभीर चर्चा हो रही है। यह हमारी एकजुटता और जनशक्ति का परिणाम है।
12 अप्रैल को होने वाली इस बैठक में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित अगले चरण की रूपरेखा तैयार की जाएगी और आंदोलन को आगे किस दिशा में ले जाना है, इस पर विस्तार से चर्चा होगी। इसलिए सभी साथियों की उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि अब समय केवल चर्चा का नहीं, बल्कि संकल्प को और मजबूत करने का है।
आप सभी से निवेदन है कि समय निकालकर अवश्य पहुंचें, क्योंकि आपकी भागीदारी ही इस आंदोलन की असली ताकत है। ✊🚇
Welcome to the “world-class” Smart City, Greater Noida West 😍
Dear residents, don’t forget to pay your taxes on time so that @OfficialGNIDA can continue maintaining this level of roads🙃
Congratulations to @OfficialGNIDA for starting the underpass (Kishan Chowk, Near Gaur City) without proper traffic assessment or road widening. Now the public faces daily inconvenience.
Truly deserves an “Inefficiency Award.”
@CMOfficeUP@myogiadityanath@noidatraffic@dmgbnagar
हिंडन पुल का ये नज़ारा, जगह-जगह बंधी ये प्लास्टिक की पन्नियाँ न केवल गंदगी फैला रही हैं बल्कि हमारे पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुँचा रही हैं। @OfficialGNIDA प्रशासन से निवेदन है कि इस पर तुरंत संज्ञान लें और सफाई सुनिश्चित करें।
#HindonBridge#Pollution#GNIDA#CleanIndia
मेट्रो की मांग पर Greater Noida West की जनता ने Noida में सेक्टर 71 के पास 10 साल पहले बने आखिरी मेट्रो पिलर को सांकेतिक रूप से खीचकर किया प्रदर्शन.. Greater Noida West की अलग अलग सोसाइटियों से जुटे बड़ी संख्या में निवासी..लोगों का नेताओं ने हर चुनाव में वादा किया और चुनाव बाद भूल गए
अब लटकाना नहीं चलेगा, नया बहाना नहीं चलेगा।
@narendramodi@PMOIndia@mlkhattar@MoHUA_India@Secretary_MoHUA@myogiadityanath@ChiefSecyUP
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। वर्षों से मेट्रो परियोजना को लेकर लगातार डीपीआर में संशोधन किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रगति नगण्य है। सवाल उठना स्वाभाविक है—आखिर बार-बार बदलाव की आवश्यकता क्यों पड़ रही है, और क्या यह देरी महज़ प्रक्रिया का हिस्सा है या फिर जिम्मेदारी से बचने का एक जरिया?
यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर यहां आज भी गंभीर कमी बनी हुई है। रोज़ाना जाम, लंबा आवागमन और असुविधाएं यहां के निवासियों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी हैं। विडंबना यह है कि इसी क्षेत्र की जनता ने हर चुनाव में सत्तारूढ़ दल को भारी समर्थन दिया है, फिर भी उनकी बुनियादी जरूरतों की अनदेखी जारी है।
मेट्रो अब सुविधा नहीं, आवश्यकता बन चुकी है। सरकार को यह समझना होगा कि बार-बार की देरी से लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है। अब समय आ गया है कि ठोस निर्णय लेकर इस परियोजना को बिना और विलंब के धरातल पर उतारा जाए।
#Metro4GreaterNoidaWest
नोएडा एक्सटेंशन एन.सी.आर का बहुत ही आबादी वाला क्षेत्र है , बहुत लोग कामकाज के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट चाहते है परन्तु ये सुविधा से अभी भी कई जगह वांछित है , हमारी बात रखने के लिए अमरउजाला टीम का धन्यवाद🙏
@Ankurtripathie@UPGovt@dr_maheshsharma@AmarUjalaNews@nefowaoffice
Society में बाहर खड़ी गाड़ी पर ऐसी नोटिस लग रही है, और कहा जा रहा है कि यदि आप गेस्ट हैं तो जहां आए हैं उस सोसाइटी के अंदर *चिन्हित गेस्ट पार्किंग स्पेस* में ही लगाएं ।
पर हैरानी की बात है कि किसी भी सोसाइटी कम से कम जो प्रमोटर ( गौरसंस् हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. ) ने बनाई है, वहां गेस्ट पार्किंग नही है।
लेकिन बाहर वालों को बताएंगे कि यहां टाउनशिप में सब कुछ प्लानिंग और नियम से बना है ...
@gaursons_india कृपया बताएं कि सोसाइटी के अंदर गेस्ट पार्किंग कहां है?
टाउनशिप में, 3 MLCP proposed हैं, दो का कमर्शियल इस्तेमाल हो रहा है, और तीसरी का पता नही है कि वो कहां है?
पता - Gaur City integrated township, Plot GH01, Sector 4, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar
#Gaurcity
@OfficialGNIDA@dmgbnagar@Uppolice@UPGovt@myogiadityanath@myogioffice@uptrafficpolice@noidapolice
@OfficialGNIDA@gaursons_india
आज दिनांक 29.07.2025 आपको अवगत कराना है कि गौर सिटी इंटीग्रेटेड टाउनशिप, प्लॉट GH 01, सेक्टर 4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, के पार्क G2 ( लेक व्यू पार्क) में सैकड़ों मछलियां ( Fishesh ) लगभग 50- 60 किलो, दिनांक 26.06.2025 सुबह मरी हुई मिली थी।
संभावित कारण - पौंड में ऑक्सीजन की कमी
इसमें दो फाउंटेन हैं, जिसमें से एक लगभग एक साल से ज्यादा से खराब है और दूसरा फिर से 5- 6 दोनों से खराब है, जोकि अभी जून महीने में खराब था।
आपसे निवेदन है कि शीघ्र अति शीघ्र इसका संज्ञान लेकर संबंधित लोगों को दिशा निर्देश देकर इसको ठीक करवाने की कृपा करें ।
महान दया होगी, अन्यथा फिर से सैकड़ों मछलियां ऑक्सीजन की कमी से मर जाएंगी ।
धन्यवाद
#GairCity
@dmgbnagar@FisheriesGoI@CPCB_OFFICIAL@Uppolice@UppcbN @UPPCBLKO
अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्लॉट GH01, गौर सिटी इंटीग्रेटेड टाउनशिप, सेक्टर 04, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभी निवासी उत्सव के रूप में बढ़-चढ़कर पिछले 7 सालों यानी 2016- 17 से इसी प्लॉट के G5 (प्ले ग्राउंड) में मनाते आए हैं ।
यहां सभी लोग सुबह 5 बजे से इकट्ठा होना शुरू होते थे, कुछ लोग तो रोज करते हैं लेकिन अधिकांश जनता उस दिन ही इकट्ठा होती है, क्योंकि यह एक नेशनल इवेंट है ।
हम सभी लोग यहां के रेजिडेंट्स हैं, इस प्लॉट में 8 रिहायशी पॉकेट्स हैं और अन्य कमर्शियल इंस्टीट्यूट्स हैं, सभी रेजिडेंशियल पॉकेट्स, टाउनशिप मेंटिनेंस के रूप में प्रमोटर ( @gaursons_india ) और इनकी अधिकृत सिस्टर कन्सर्न कम्पनी ( आई पी इस्टेट) को हर महिने 15% अग्रिम मेंटेनेंस देते हैं, जोकि लैंड लीज़ डीड एग्रीमेंट के तहत है और ये पजेशन के पहले दिन से अर्थात् 2014- 15 से दे रहे हैं क्योंकि यह कॉमन एरिया है जो 35% नॉन FAR area का हिस्सा है। जिसका प्रमोटर ( गौरसंस् हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा लि) ने अतिक्रमण करके क्रिकेट ग्राउंड बनाकर उसको रेंट पर दे दिया है और इस साल वहां योग इवेंट नही होने दें रहे हैं। यह कमर्शियल उपयोग हेतु नही है।
निवासी ठगे महसूस कर रहे हैं और बहुत उदास हैं। और वो किसी अन्य वैकल्पिक जगह पर कर रहे हैं जिसकी क्षमता उतनी नहीं है कि वहां गौर सिटी और गौर सिटी 2 के लगभग 2- 3 हजार लोग एक साथ योग कर पाएं और जो छोटे बच्चे और देखने वाले कुल मिलाकर लगभग यह संख्या 10 हजार के ऊपर पहुंच जाती है।
आप सभी से निवेदन है कि कृपया 35% एरिया जोकि Non-FAR है उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और अगले साल जी5 (प्ले ग्राउंड), जहां योग दिवस 21 जून का कार्यक्रम होता आया है वहीं हो, यह आपके संज्ञान और आदेश हेतु प्रस्तुत।
धन्यवाद
#InternationalYogaDay
#InternationalYogaDay2025
#InternationalDayofYoga
#GaurCity
@OfficialGNIDA@dmgbnagar@Uppolice@dgpup@myogiadityanath@UPRERAofficial@narendramodi@AmitShah@moayush@UPGovt@PIBHomeAffairs@rajkumarbhatisp@yadavakhilesh@RahulGandhi@ZeeNews@DainikBhaskar@JagranNews@bstvlive@ABPNews@NavbharatTimes@AmarUjalaNews@gaursons_india
.@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@gulabdeviup@thisissanjubjp@dmgbnagar कृप्या संज्ञान लेते हुए @dharamvirdios को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने की कृपा करें।
गौतमबुद्ध नगर में स्कूलों की वार्षिक लूट फिर से शुरू हो गई है। कई ऐसे मामले सामने आ रहे कि स्कूल के प्रमोटर अपने या अपने सगे सम्बन्धी के बच्चों की लिखी हुई स्टोरी बुक भी किताबों के सेट में डाल रहे।
साथ ही स्कूल मैनेजमेंट किताबों की पूरी सेट बेच रहा, पूरी सेट ना लेने पर किताबें नहीं दे रहे। पहली कक्षा के किताबों के सेट की कीमत लगभग रु8000/- से अधिक है।
पहले lessor और leesee ने मिलकर ' लीज़ डीड एग्रीमेंट' का उल्लंघन करके 'पॉकेट GC5' की लाइसेंसी फैसिलिटी लैंड 3200 वर्गमीटर को 1000-1000 वर्गमीटर करके तीन प्लॉट कहकर बेंच दिया,जबकि पूरी टाउनशिप एक प्लॉट (GH 01) है। क्या एक प्लॉट के अंदर कई प्लॉट हो सकते हैं?
उसके बाद इस तरह से निवासियों को परेशान किया जा रहा है, दिन दहाड़े निवासियों के संविधान प्रदत्त मूलभूत अधिकारों ( स्वच्छ हवा और प्रकाश ) का उल्लंघन किया जा रहा है। आर्टिकल 21 को प्रोटेक्ट करने की जिम्मेदारी स्टेट ( @OfficialGNIDA और @UppcbN) की है।
#GaurCity , plot GH01, integrated township, Sector 4, Greater Noida West, GB Nagar
@UPGovt@NagarVikas_UP@myogiadityanath@aksharmaBharat
#MyCleanIndia
.@mlkhattar@MoHUA_India@Secretary_MoHUA@narendramodi@PMOIndia@myogiadityanath@CeoNoida कृप्या मामले का संज्ञान लेते हुए ग्रेनो वेस्ट को @OfficialDMRC से जोड़ने हेतु @noidametrorail Aqua Line Extension को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करें।
कब तक अधर में लटका रहेगा ग्रेनो वेस्ट मेट्रो? दिल्ली एनसीआर के अन्य क्षेत्रो में मेट्रो की प्लानिंग भी हो गई और मेट्रो का परिचालन भी शुरू हो गया। आखिर क्यों ग्रेनो वेस्ट का मेट्रो रूट ही लटका कर रखा गया है? जेवर एयरपोर्ट को गाजियाबाद से जोड़ने के लिए जहाँ से भी रैपिड रेल मेट्रो ले जाना हो ले जाएं, लेकिन रैपिड रेल मेट्रो के फेर में ग्रेनो वेस्ट की दिल्ली से कनेक्टिविटी को ना रोकें।