एक नाकाम पप्पू देशभर में वोट चोरी.—-
कहकर ड्रामा कर रहा है चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संस्था पर बेहूदा आरोप लगा रहा है और दुर्भाग्य है देश का मीडिया सच जानते हुए भी उसकी कवरेज दे रहा है ।
@CMMadhyaPradesh उज्जैन जैसे पवित्र शहर में माँ शिप्रा के तट पर गंदगी ही गंदगी है । व्यवस्था शून्य है कृपया ध्यान दे ।
घाट पर तो सफ़ाई कर्मी अनवरत कार्य करते रखें ।
करीना कपूर का छात्रों के समर्थन में पोस्ट, कहा- उन्हें अनसुना करना नामुमकिन
दिल्ली के जंतर मंतर में हो रहे प्रदर्शन को लेकर बॉलीवुड के कई सितारों का रिएक्शन देखने को मिला है. अबतक सलमान खान, आलिया भट्ट और अनन्या पांडे समेत कई बड़े सितारों ने छात्रों का समर्थन करते हुए युवाओं की मांगों को सुनने की अपील की है. प्रदर्शन को लेकर एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी छात्रों का समर्थन किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छात्रों को एक ऐसा एजुकेशन सिस्टम मिलना, चाहिए जिस पर वे भरोसा कर सकें. करीना कपूर ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा,' मैंने कुछ दिनों तक इस बारे में सोचा, लेकिन अब और नहीं सोच सकती. इतने सारे युवाओं की आवाजें, जो अपनी बात सुनाने की गुहार लगा रहे हैं उन्हें अनसुना करना नामुमकिन है और ऐसा होना भी नहीं चाहिए. हम सभी जानते हैं कि एक बच्चे के लिए शिक्षा का क्या महत्व है. यह उन्हें आत्मविश्वास देती है. यह उन्हें उम्मीद देती है. यह परिवारों को इस बात का प्रमाण देती है कि कल आज से बेहतर हो सकता है, लेकिन शिक्षा तभी कारगर होती है जब बच्चे इस पर विश्वास करते हैं और वे उस पल विश्वास करना छोड़ देते हैं जब उन्हें यह एहसास होता है कि ईमानदारी, मेहनत और योग्यता का कोई महत्व नहीं है.'
.
.
करीना ने इस बात पर जोर दिया कि छात्रों को एक ऐसा एजुकेशन सिस्टम मिलना चाहिए, जिस पर वे भरोसा कर सकें. उन्होंने लिखा,' किसी भी बच्चे को यह चिंता नहीं करनी चाहिए कि उनका प्रयास पर्याप्त होगा या नहीं. उन्हें एक ऐसा सिस्टम मिलना चाहिए जिस पर वे भरोसा कर सकें, जहां योग्यता को महत्व दिया जाए, मेहनत का फल मिले और हर बच्चा समान स्तर पर शुरुआत करे. यह कोई बड़ी मांग नहीं है. यह मिनिमम रिक्वायरमेंट है. जब पूरी पीढ़ी अपने भविष्य के बारे में एक स्वर में बात करती है, तो सुनना कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य है. हमारे बच्चे हमें उतनी ही बारीकी से देख रहे हैं जितनी बारीकी से हम उन्हें देखते हैं. हम अभी कैसे प्रतिक्रिया देते हैं. बाद में नहीं, अभी इससे उन्हें पता चलेगा कि निष्पक्षता और विश्वास वास्तविक हैं या केवल बड़ों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द. वे कल के लिए तैयारी नहीं कर रहे हैं. वे खुद कल हैं.'
#KareenaKapoorKhan #Bollywood #Protest #Students #CJPProtest #JantarMantar
ये छात्रो के हितैषी है या राष्ट्र विरोधी असामाजिक तत्व? दिल्ली पुलिस योगी मॉडल अपनायें, नुक़सान की भरपाई इन्हें भड़काने वालो से की जाये । ये तो खुला आतंकवाद है ।