आज नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार जी से भेंट कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
इस संदर्भ में पूर्व में भी माननीय गृह मंत्री जी के निर्देश पर उनसे पिछले तीन माह में दो बार वार्ता हो चुकी है।
आज की बैठक में भी इस महत्वपूर्ण पक्ष के विभिन्न पहलुओं, आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके आर्थिक सशक्तीकरण, उनके लिए समान अवसरों को सुनिश्चित करने एवं EWS आरक्षण के पात्रता नियमों में सरलीकरण जैसे सभी विषयों पर विस्तार से सार्थक विमर्श हुआ।
@Drvirendrakum13
@RavindraBhati__ द्वारा निकाली जा रही EWS सरलीकरण यात्रा का प्रथम चरण संपन्न।
इस चरण के चौथे दिन की यात्रा प्रातः 9 बजे रायपुर (पाली) से शुरू होकर रात 3 बजे जोधपुर में संपन्न हुई।
@shri_kys@Shri_PF#सरलीकरण#EWS
सदियों की ठंडी-बुझी राख सुगबुगा उठी,मिट्टी सोने का ताज पहन इठलाती है।
दो राह, समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो,#सिंहासन खाली करो कि जनता आती है!" 👑
- रामधारी सिंह 'दिनकर'
#सरलीकरण
उज्जैन में वीर योद्धा दुर्गादास जी के पुण्य स्मृति स्थल को उनके विराट व्यक्तित्व और प्रेरक चरित्र की गरिमा के अनुरूप एक प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित करने हेतु मध्यप्रदेश सरकार ने माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में एक वृहत योजना बनाई है।
इस योजना के प्रथम चरण में 57 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। आज माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ इस हेतु भूमिपूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
@DrMohanYadav51
आज संघ शक्ति कार्यालय जयपुर में मेरे लिए पितृतुल्य श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक पूज्य श्री भगवान सिंह जी रोलसाहबसर के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उनकी स्मृति मेरे मन-मस्तिष्क में सदा विद्यमान रहेगी। हम उनके बताए पथ पर चलते रहेंगे।
जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत फलोदी तहसील के गांव खीचन को अंतर्राष्ट्रीय महत्व की ‘वेटलैंड’ सूची में शामिल किया जाना हमारे लिए एक बड़ी खुशखबरी और उपलब्धि है।
खीचनवासियों का पर्यावरण प्रेम जगप्रसिद्ध है। यहाँ शिकार प्रतिबंधित है जिसकी अनेक वर्षों से अक्षरशः पालना हो रही है। इस रियासतकालीन बसाहट में जल प्रबन्धन के भविष्योन्मुखी प्रबन्ध किए गए थे जिन्हें विरासत की भाँति सहेजा गया है। खीचन में हर साल साइबेरियन कुरजां पक्षी विशाल संख्या में प्रवास करते हैं, जिन्हें विशेष आतिथ्य मिलता है।
माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का दिया विजन ‘विकास भी-विरासत भी’ इस अनूठे और समृद्ध गाँव में जीवंत प्रतीत होता है। ग्रामवासियों के पर्यावरण प्रेम को प्रणाम है।
@narendramodi@byadavbjp