आखिर कब तक इंतज़ार करेगा यह बेसहारा परिवार? तीन मासूम बच्चों को कब मिलेगा न्याय?
बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत सुंदरो गांव की यह घटना बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है।
दिनांक 9 जुलाई 2026 को सर्पदंश के कारण सिधौनी कुमारी मुर्मू की असमय मृत्यु हो गई। अपने पीछे वह तीन मासूम बच्चों को छोड़ गईं—एक 5 साल की बेटी और महज 5 माह के जुड़वां बेटे सिद्धू एवं कान्हू।
आज इन मासूमों के सामने मां के साये के साथ-साथ उनके पालन-पोषण और भविष्य का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी से मिलकर आवेदन भी दे चुका है, लेकिन अफसोस कि अब तक मुआवजे की राशि नहीं मिल पाई है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि CO जरीडीह का पत्रांक 857, अभिलेख संख्या 08/2026-27, दिनांक 08/10/2026 से SDLRM बेरमो में लंबित है।
हमारी सरकार और संबंधित अधिकारियों से विनम्र अपील है कि कागजी प्रक्रिया में और देरी न करते हुए आपदा राहत के तहत निर्धारित 4 लाख रुपये का मुआवजा जल्द से जल्द स्वीकृत किया जाए।
🙏 यह किसी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं, बल्कि तीन मासूम बच्चों के जीवन, भोजन, शिक्षा और भविष्य का सवाल है।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी एवं जिला प्रशासन से आग्रह है कि मानवीय संवेदना दिखाते हुए इस परिवार की मदद सुनिश्चित करें।
तीन मासूमों की पुकार सुनिए, उन्हें उनका अधिकार दिलाइए!
@HemantSorenJMM@deepakbiruajmm@BokaroDc@JharkhandCMO@BermoMLAOffice@Iprd_Bokaro@JmmJharkhand
मा.@HemantSorenJMM जी,चौपारण में सड़क हादसे में इन माशूम बच्चों के माता पिता की मौत हो गयी,जिसमे दो बेटियों सहित तीन बच्चे अनाथ हो गये बच्चों की शिक्षा,भरण-पोषण एवं भविष्य की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने हेतु मदद करने की कृपा करें।
@Rabindranathji@GiridihDc@deepakbiruajmm
The one who deserved a mother's love ended up with the pain of being treated as a stepchild. 💔
औरत को ममता की मूरत कहा जाता है, फिर वही औरत किसी दूसरे के बच्चे के लिए इतनी कठोर कैसे हो जाती है?
जब किसी पुरुष के पहले से बच्चे हैं और आप उन्हें अपना नहीं सकतीं, तो उससे शादी ही क्यों करना? और अगर अपना लिया है, तो उन्हें दिल से मां जैसा प्यार और अपनापन क्यों नहीं दे पातीं?
उन मासूमों का क्या कसूर, जिन्होंने न अपने माता-पिता का बिछड़ना चुना और न आपका उनकी जिंदगी में आना।
बच्चों को सिर्फ घर में जगह नहीं, दिल में भी जगह दीजिए। उनका बचपन मत उजाड़िए। 💔
🚨 मेरी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत!
📍 ग्राम पंचायत मसोन, मौजा गोविंदपुर, तहसील मुहम्मदाबाद, जिला गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश (233231) में मेरी पैतृक जमीन पर कब्जे की शिकायत है। @yadavakhilesh@CMOfficeUP@Uppolice @dm_gazipur कृपया निष्पक्ष जाँच कराकर न्याय दिलाएँ #UPPolice
🚨 BREAKING NEWS | EPFO में शिकायतों का समाधान नहीं, सिर्फ इधर से उधर भेजने का खेल!
आखिर आम PF खाताधारक न्याय के लिए जाए तो जाए कहाँ? 😡
मेरी शिकायत संख्या MOLBR/E/2026/0253695
📅 शिकायत प्राप्ति: 23 अक्टूबर 2026
🏢 प्राप्तकर्ता: EPFO Head Office
👤 अधिकारी: श्री राजेश पांडेय (RPFC-I)
लेकिन कार्रवाई के नाम पर मिला सिर्फ एक स्टेटस:
🔴 REDIRECTED TO OTHER ORGANISATION
सवाल यह है कि EPFO Head Office में शिकायत पहुंचने के बाद भी समाधान क्यों नहीं हुआ?
क्या अधिकारियों की जिम्मेदारी सिर्फ शिकायतों को दूसरे विभाग में भेजना है?
PF Grievance → CPGRAMS → Labour Ministry → EPFO Head Office → अब Other Organisation!
आखिर आम कर्मचारी को न्याय कौन देगा?
हमें कोई एहसान नहीं चाहिए, अपने ही PF का सही रिकॉर्ड और अपनी समस्याओं का समाधान चाहिए।
अब जवाब चाहिए, सिर्फ स्टेटस अपडेट नहीं!
@officialepfo@socialepfo@LabourMinistry@PMOIndia
#EPFO #EmployeeRights #CPGRAMS #EPFGrievance #Accountability #FightForRight
@RevenueDeptDel@gupta_rekha@DelhiGovDigital आवेदन के एक महीने व मुख्य मंत्री के जनता दरबार में जाने के बाद भी नहीं बना इन्कम प्रमाण पत्र जो की तय समय 21 दिन में बन जाना चाहिए था जिसके न बनने से रुका विद्यार्थी का कार्य
@RevenueDeptDel मुख्य मंत्री दरबार की क्यो नहीं सुन रहा ?
मा.@HemantSorenJMM जी,चौपारण में सड़क हादसे में इन माशूम बच्चों के माता पिता की मौत हो गयी,जिसमे दो बेटियों सहित तीन बच्चे अनाथ हो गये बच्चों की शिक्षा,भरण-पोषण एवं भविष्य की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने हेतु विशेष पहल की कृपा करें।🙏😭
@Rabindranathji@GiridihDc@SitaSorenMLA
किसी को फुरसत नहीं है कि रुककर दस , बीस रुपए इनको दे दे , यही भीख मांग रहे होते तो लोग कुछ न कुछ अवश्य ही दे देत
इस वीडियो को एक बार नहीं, दो बार देखो।
पहली बार में तुम्हें सिर्फ आवाज़ सुनाई देगी। दूसरी बार में तुम्हें ज़िंदगी दिखाई देगी।
इंदौर की एक सड़क है। रात का समय है। पीछे एक बंद दुकान का शटर है, जिस पर DUKOLL लिखा है। ऊपर टिमटिमाती हुई छोटी-छोटी लाइटें हैं।
और उसी शटर के सामने खड़े हैं तीन लोग।
एक तरफ एक माँ है, लाल साड़ी में। कंधे पर एक बड़ा सा काला बैग। उसने अपनी बेटी को सीने से लगा रखा है। बीच में एक छोटी सी बच्ची है, काली फ्रॉक में। और दूसरी तरफ उसके पापा हैं, हरी शर्ट में, गले में एक छोटा सा माइक, और कंधे पर लटका हुआ एक लकड़ी का डिब्बा - जो उनका स्पीकर है, उनका स्टेज है, उनकी पूरी दुनिया है।
ये दोनों पति-पत्नी देख नहीं सकते।
हाँ, भगवान ने इनकी आँखों की रोशनी छीन ली। पर भगवान ने इन्हें जो दिया, वो किसी-किसी को देता है - गले में सरस्वती।
जब ये आदमी गाता है, तो सड़क पर चलती गाड़ियां धीमी हो जाती हैं। जब ये औरत गाती है, तो लोग अपने फोन नीचे रखकर सुनने लगते हैं।
इनके पास कोई बड़ा स्टूडियो नहीं है। कोई म्यूजिक डायरेक्टर नहीं है। कोई इंडियन आइडल का मंच नहीं है। इनके पास सिर्फ एक पुराना स्पीकर है, एक टूटी-फूटी सड़क है, और एक आवाज़ है जो सीधे दिल में उतर जाती है।
सोचो, जिस आदमी को ये नहीं पता कि सामने कौन खड़ा है, वो कैसे गा रहा है? जिस औरत ने कभी अपनी बेटी का चेहरा नहीं देखा, वो अपनी बेटी को इतने प्यार से कैसे पकड़े हुए है?
क्योंकि देखने के लिए आँखें नहीं, दिल चाहिए। और इनके पास दिल सबसे बड़ा है।
ये लोग भीख नहीं मांग रहे। ये अपनी प्रतिभा बेच रहे हैं। ये गा-गाकर अपनी बच्ची का पेट पाल रहे हैं।
इनकी बेटी को देखो। वो कभी माँ के सीने से लग जाती है, कभी पापा की तरफ देखती है, कभी कान पर हाथ रख लेती है। वो छोटी है, पर उसे पता है - मेरे मम्मी-पापा गा रहे हैं, मतलब आज घर में खाना बनेगा।
और हम? हम क्या करते हैं?
हम AC वाले कमरे में बैठकर, बड़े-बड़े सिंगर्स को जज करते हैं। "इसकी आवाज़ में दम नहीं है", "ये तो ऑटो-ट्यून है।" और असली हीरा सड़क पर खड़ा होकर, 10 रुपये के लिए गा रहा है, और हम बिना रुके आगे निकल जाते हैं।
इनको कभी किसी सिंगिंग कॉम्पिटिशन में मौका नहीं मिलेगा। क्यों? क्योंकि इन्हें खुद को पेश करना नहीं आता। इन्हें नहीं पता, रील कैसे बनती है, वायरल कैसे होते हैं, कैमरे के सामने कैसे मुस्कुराते हैं।
इन्हें बस एक ही चीज़ आती है - दिल से गाना।
और यही इनकी सबसे बड़ी हार है, और सबसे बड़ी जीत भी।
आज इस वीडियो को देखकर एक वादा करो।
अगर कभी इंदौर में ये परिवार तुम्हें सड़क पर गाता हुआ मिले, तो रुकना। दो मिनट रुककर सुनना। और जो बन पड़े, वो देना। क्योंकि तुम 10-20 रुपये नहीं दे रहे, तुम एक कलाकार को इज्ज़त दे रहे हो।
और इस वीडियो को इतना शेयर करो, कि ये आवाज़ इंदौर की सड़क से निकलकर पूरे हिंदुस्तान तक पहुंच जाए।
ताकि किसी बड़े मंच पर, किसी बड़े शो में, एक दिन ये दोनों बैठे हों, और पूरा देश खड़े होकर इनके लिए ताली बजाए।
क्योंकि प्रतिभा को आँखों की जरूरत नहीं होती। प्रतिभा को सिर्फ एक मौके की जरूरत होती है।
शेयर करो, ताकि इनकी आवाज़ को वो सम्मान मिले, जिसके ये सच में हकदार हैं। ❤️
वीडियो देखते ही आंखों में आंसू आ गए… 😭💔
हे प्रभु! इस दीपावली इन सभी के जीवन में इतनी खुशियां भर देना कि इनके सारे दुख दूर हो जाएं।
बस यही प्रार्थना है कि हर चेहरे पर मुस्कान हो, हर घर में खुशहाली हो और किसी की दिवाली अधूरी न रहे। 🙏🪔
जय श्री राम! ❤️
मंदिर के बाहर गमछा बिछाकर बैठा ये लड़का कोई भिखारी नहीं है बल्कि अपनी मां की जान बचाने के लिए लोगों से मदद मांग रहा है।
दरअसल इसकी मां अस्पताल में एडमिट है और डॉक्टर्स ने इलाज के लिए 2 लाख रुपये मांगे हैं। लेकिन इस बेटे के पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो अपनी मां का इलाज करवा सके।
मजबूर होकर ये मंदिर के बाहर बैठकर लोगों से पैसे मांग रहा है ताकि किसी तरह अपनी मां को बचा सके।
जिस मां ने पूरी जिंदगी अपने बच्चे को पालने में लगा दी, आज उसी मां की जान बचाने के लिए बेटा दर-दर मदद मांग रहा है।
आंखों में आंसू और दिल में डर, बस एक उम्मीद है कि कोई मदद कर दे।