NEET परीक्षा में सिर्फ 2 मिनट की देरी पर एक छात्रा को परीक्षा से बाहर कर दिया गया, जबकि पेपर लीक जैसी गंभीर घटनाएँ बार-बार सामने आती हैं।
एक साल की मेहनत और सपनों का दर्द वही समझ सकता है जिसने इसकी तैयारी की हो।
#NEET#NTA
नगीना लोकसभा के ग्राम मेमन सादात में 11हजार की हाई टेंशन लाइन की चपेट आए रोहित सैनी पुत्र हुकम सैनी से लाइफ लाइन हॉस्पिटल मोटा महादेव नजीबाबाद में पहुंच कर भाई का हाल चाल जाना ओर एक्शन नजीबाबाद से बात कर मदद का आश्वासन दिया
@BhimArmyChief@ASP4Nagina#HighTensionLine#nagina
भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों-वंचितों के मसीहा, महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर आगरा के ग्यासपुरा में आयोजित 31वीं भीम नगरी के भव्य कार्यक्रम में कल शामिल होकर उन्हें विनम्र आदरांजलि एवं शत-शत नमन अर्पित किया।
इस गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए भीमनगरी समारोह आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को हार्दिक साधुवाद। आप सभी के समर्पण, परिश्रम और प्रतिबद्धता के कारण यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बना।
परम पूज्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास निश्चित ही सामाजिक जागरूकता और परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अगर गरीबों की बस्तियां जलाकर विकास किया जाएगा,
तो याद रखो—अब हर गली से आवाज उठेगी।
लखनऊ का विकास नगर अग्निकांड सिर्फ हादसा नहीं,
बल्कि गरीबों के खिलाफ अन्याय का खुला सबूत है।
@myogiadityanath जी,
या तो सच सामने लाओ, या जनता सड़कों पर जवाब लेगी।
उत्तर प्रदेश में यह कैसी व्यवस्था है?
किदवई नगर के बबुरिया तालाब में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान के लिए जल सत्याग्रह करना पड़ रहा है।
क्या यही विकास और सम्मान है?
👉 @myogiadityanath@UPGovt @dm_kanpur
तुरंत संज्ञान लें।
#Ambedkar#Kanpur#UPNews
आज @Asp4Bijnor के जिला अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार जी द्वारा समाज के जिम्मेदार लोगों से महत्वपूर्ण बैठक की गई।
समाज के हित और विकास को लेकर सार्थक बातचीत हुई।
💪 हमारा उद्देश्य – समाज की प्रगति और अधिकार
जिला मथुरा के वृंदावन में यमुना में पांटून पुल से टकराकर मोटरबोट पलटने से हरियाणा निवासी 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मृत्यु और 5 श्रद्धालुओं के लापता होने की खबर अत्यंत हृदयविदारक एवं चिंताजनक है।
यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के चल रहे कार्यों का गंभीर परिणाम प्रतीत होता है। बताया जा रहा है कि पांटून पुल को अत्यंत लापरवाही से हटाया जा रहा था, जिसकी चपेट में मोटरबोट आ गई और यह भीषण हादसा हो गया।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, सबसे गंभीर सवाल यह है कि जब इस प्रकार का कार्य चल रहा था, तब क्षेत्र को प्रतिबंधित क्यों नहीं किया गया? श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक इंतजाम क्यों नहीं किए गए?
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए ,दोषी अधिकारियों, ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए,लापता श्रद्धालुओं की तलाश में युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जाए, भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए जाएं
प्रकृति से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के थाना चरवा क्षेत्र के ग्राम चक सहाबुद्दीनपुर में पेड़ पर 19 वर्षीय बहन कु० किरन पाल का शव नहीं, बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था लटकी हुई नजर आ रही है।
परिजनों के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 को इस बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को पेड़ पर लटका दिया गया। यह घटना अत्यंत दुखद, निंदनीय और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है।
बताया जा रहा है कि एक मामूली विवाद—भैंस के खेत में जाने को लेकर—के बाद से ही पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही थीं, गाली-गलौज हो रही थी और उनकी भैंस को भी जबरन बांध लिया गया था। इसी रंजिश के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया।
हम शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस हत्याकांड में शामिल सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
साथ ही, पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय, पर्याप्त सुरक्षा और उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि इस कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके और न्याय व्यवस्था पर उनका विश्वास कायम रहे।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
आज नगीना लोकसभा सांसद माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी ने धामपुर स्थित अपने आवास पर नगीना लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए क्षेत्रवासियों से मुलाकात की
उन्होने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है-यही हमारा कर्तव्य है,यही हमारा संकल्प है
विकसित उत्तर प्रदेश के लिए अब सही विकल्प चुनने का समय है!
@BhimArmyChief ज़ी के नेतृत्व में आज़ाद समाज पार्टी के साथ जुड़ें और बदलाव का हिस्सा बनें।
शिक्षा में सुधार
बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
युवाओं को रोजगार
हर वर्ग को समान अधिकार
अब नहीं सिर्फ वादे, बल्कि जमीनी काम की जरूरत है।
निजी स्कूलों की मनमानी, महंगी किताबों व यूनिफॉर्म के नाम पर अभिभावकों के शोषण तथा आरटीई के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
आशा है कि अभिभावकों और विद्यार्थियों के हित में इस गंभीर विषय पर शीघ्र और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
@UPGovt@CMOfficeUP
नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद जी को बाराबंकी आने पर धमकी देने पर भाई हर्ष छिकारा का बयान सुनें 👇🏼
उन्होंने कहा कि करणी सेना चन्द्रशेखर आजाद की प्रचारक की तरह उन्हे सफल बना रही है। किसी की मां ने दूध पिलाया हो तो उन्हें रोककर दिखाए
हर्ष छिकारा ने कहा कि अगर उनकी यह रैली रोकी जाती है तो अगले 10 वर्ष के अंदर चन्द्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। रास्ता रोकने वाले लोग उन्हें और मजबूत कर रहे हैं....!!
@imharshchhikara
आज ग्राम भनेड़ा में शहीद सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई साहब की याद में एक कार्यक्रम हुआ।
जिसमें कई उलेमा व मान्य सांसद चंद्रशेखर आजाद जी शामिल रहे ।
गुज्जर औऱ मुस्लिमो के मुँह से चन्द्र शेखर आजाद जिंदाबाद की आवाज़ सपा बसपा कांग्रेस औऱ बीजेपी के लोगों को इतना चुभ रही है।
इसलिए हर जगह दलितों का मुस्लिम औऱ ग़ुज्जरो से झगड़ा कराने की पूरी पूरी कोशिश कर रहा है विपक्ष।
@BhimArmyChief
कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
कृपया प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करे।
@dmbijnor@BhimArmyChief
धामपुर की मुन्नी देवी कॉलोनी में आपसी विवाद के कारण पानी की निकासी बंद है,जिससे गली में पानी भरा रहता है और लोगों को भारी परेशानी हो रही है शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ
कृपया प्रशासन संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करे।
#धामपुर#बिजनौर#जनसमस्या@UPGovt@myogiadityanath@DmBijnor