लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की घटना में 13 छात्रों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद, हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाला है।
अपने उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर शिक्षा प्राप्त करने आए इन छात्रों का इस तरह असमय निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले सभी छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। प्रकृति उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
इस गंभीर घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जाँच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही, सभी शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
@UPGovt से अपील है कि मृतक छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा घायलों के बेहतर और निःशुल्क उपचार की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग और सहायता उपलब्ध कराई जाए।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के लखनऊ के सभी कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों और घायलों की हर संभव मदद के लिए आगे आएं।
@VinayRatanSingh बीजेपी की पॉलिसी use and throw की है,
कोविड के दौरान जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान क़ो जोखिम में डालकर देश के नागरिकों की सुरक्षा की आज बीजेपी सरकार क़ो उनकी कोई जरूरत नहीं,सरकार से तंग आकर वो धरने पर बैठने क़ो मजबूर है, ये सरकार किसी की नहीं है, बीजेपी सरकार मुर्दाबाद
जनपद गौतम बुद्ध नगर के GIMS अस्पताल में कार्यरत लगभग 450 आउटसोर्स कर्मचारी, जिनमें डॉक्टर, नर्स, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, सफाई कर्मी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं, पिछले दस दिनों से अपने रोजगार की सुरक्षा, सेवाओं के सम्मानजनक समायोजन और दीर्घकालीन अनुभव को उचित मान्यता दिए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इनमें से अनेक कर्मचारी पिछले 10 से 13 वर्षों से संस्थान की सेवा कर रहे हैं तथा कोविड महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा और स्वास्थ्य व्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे कर्मचारियों को धमकाए जाने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, क्या यही उन स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान है जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर प्रदेशवासियों की सेवा की थी? जिन कर्मचारियों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष संस्थान को दिए, उनमें से कई आज आयु सीमा पार कर चुके हैं और अपने भविष्य को लेकर असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। क्या उनकी सेवाओं, अनुभव और योगदान को इस तरह नजरअंदाज किया जाना न्यायसंगत है?
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की धमकी, उत्पीड़न या दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा उनकी सेवाओं, अनुभव और रोजगार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न्यायसंगत एवं मानवीय समाधान निकाला जाए।
महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रद्धेया द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु हेतु प्रकृति से प्रार्थना करता हूँ।
@rashtrapatibhvn
कल शाम संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर दलित युवक आनंद कुमार की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुःखद, निंदनीय और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है।
परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व एक शादी समारोह में आनंद कुमार की भांजी के साथ छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था, जिसका आनंद ने विरोध किया था। इसी रंजिश के चलते कल भाई आंनद कुमार की हत्या कर दी गई। यह घटना और भी गंभीर एवं चिंताजनक है।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी की टीम पीड़ित परिवार के साथ मौके पर मौजूद है।
हम @UPGovt से मांग करते है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
अछूतों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ व अछूत समाज के बच्चों की शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए ताउम्र संघर्षरत रहे अय्यंकाली जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
लखनऊ:
पूरी तरह से चुनावी मोड में @AzadSamajParty
विधानसभा प्रत्याशियों के इंटरव्यू की सरगर्मियों के बीच उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री @SwamiPMaurya ने @BhimArmyChief सांसद चंद्रशेखर आजाद से की मुलाक़ात...
तकरीबन 1 घंटे चली इस मुलाक़ात में कई गहन मुद्दों पर चर्चा...
मेरे नगीना लोकसभा क्षेत्र (जनपद बिजनौर) के स्योहारा एवं बरूकी क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डों के निर्माण, बसों के ठहराव तथा परिवहन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, @dayashankar4bjp जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@uptransportdept
@BhimArmyChief बीजेपी का ध्यान देश के नागरिकों की सुरक्षा की तरफ है ही नहीं उन्हें तो बस वोट की जरूरत होती बाकि जनता जाये भाड़ में,
बुलडोजर तो इनका बहुत जल्दी पहुंच जाता है लेकिन बच्चो क़ो बचाने के कोई नहीं पहुंचा..
बीजेपी सरकार मुर्दाबाद
लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 13 छात्रों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक और झकझोर देने वाला है।
शिक्षा और बेहतर भविष्य के सपने लेकर आए इन छात्रों का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
साथ ही, इस घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा सभी शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाना चाहिए।
@UPGovt को मृतक छात्रों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा एवं आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए तथा घायलों के समुचित और निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही, पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि इस कठिन समय में उन्हें राहत मिल सके।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के लखनऊ के कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों एवं घायलों की हर सम्भव सहायता करें।
@BhimArmyChief बीजेपी की पॉलिसी use and throw की है,
कोविड के दौरान जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान क़ो जोखिम में डालकर देश के नागरिकों की सुरक्षा की आज बीजेपी सरकार क़ो उनकी कोई जरूरत नहीं,सरकार से तंग आकर वो धरने पर बैठने क़ो मजबूर है, ये सरकार किसी की नहीं है, बीजेपी सरकार मुर्दाबाद
जनपद गौतम बुद्ध नगर के GIMS अस्पताल में कार्यरत लगभग 450 आउटसोर्स कर्मचारी, जिनमें डॉक्टर, नर्स, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, सफाई कर्मी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं, पिछले दस दिनों से अपने रोजगार की सुरक्षा, सेवाओं के सम्मानजनक समायोजन और दीर्घकालीन अनुभव को उचित मान्यता दिए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इनमें से अनेक कर्मचारी पिछले 10 से 13 वर्षों से संस्थान की सेवा कर रहे हैं तथा कोविड महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा और स्वास्थ्य व्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे कर्मचारियों को धमकाए जाने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, क्या यही उन स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान है जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर प्रदेशवासियों की सेवा की थी? जिन कर्मचारियों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष संस्थान को दिए, उनमें से कई आज आयु सीमा पार कर चुके हैं और अपने भविष्य को लेकर असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। क्या उनकी सेवाओं, अनुभव और योगदान को इस तरह नजरअंदाज किया जाना न्यायसंगत है?
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की धमकी, उत्पीड़न या दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा उनकी सेवाओं, अनुभव और रोजगार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न्यायसंगत एवं मानवीय समाधान निकाला जाए।
भीम आर्मी द्वारा आज लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं चिंतन शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस शिविर में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जागरूकता और आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। सभी साथियों की सहभागिता और समर्पण ने इस आयोजन को सफल बनाया।
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय संत सुखदेव महाराज जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
संत सुखदेव महाराज जी ने अपना संपूर्ण जीवन संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की समतामूलक, मानवतावादी और न्यायपूर्ण विचारधारा के प्रचार-प्रसार तथा समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। वे भाईचारे और मानवता के मूल्यों के सशक्त वाहक थे। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा ने लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान की।
उनके चले जाने से रविदासिया समाज ही नहीं, बल्कि समूचा मानव समाज एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व से वंचित हो गया है। उनकी शिक्षाएँ तथा उपदेश सदैव हमारे मार्ग को आलोकित करते रहेंगे।
मैं पूरे विश्व में फैले उनके लाखों अनुयायियों और श्रद्धालुओं के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूँ। प्रकृति हम सभी को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
यह क्षति हम सबकी सामूहिक क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
विनम्र आदरांजलि!
भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं चिंतन शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस शिविर में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जागरूकता और आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। सभी साथियों की सहभागिता और समर्पण ने इस आयोजन को सफल बनाया।
RE-NEET(UG)-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को मंगलकामनाएँ। हमें विश्वास है कि आप अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता के लिए मेरी मंगलकामनाएँ।
साथ ही, परीक्षा के आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों को भी मंगलकामनाएँ कि वे परीक्षा का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित करें।