जन जन का दल- राष्ट्रीय जनता दल !
राष्ट्रीय जनता दल नागरिकों के सम्मान, रोजगार, महिला सुरक्षा, सुख शांति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उन्नति के लिए कटिबद्ध है।
Gen Z वाला 'Cool' अंदाज़ पेपर लीक से परेशान युवाओं को 'Fool' नहीं बना सकता!
सिर्फ़ "2-Minute मैगी" जैसे नए कानून बनाने से नहीं, बिना पक्षपात दोषियों को जेल भेजने से न्याय मिलेगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो!
@sanjuydv
#PaperLeak#TejashwiYadav#RJD#Bihar
30 तारीख को #बांकीपुर के सभी वर्गों के मतदाता अपना बहुमूल्य वोट एकमुश्त राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी श्रीमती रेखा कुमारी गुप्ता जी के पक्ष में दें और #Bankipur में राष्ट्रीय जनता दल को जिताकर जन विश्वास और जन सुविधाओं की सकारात्मक राजनीति को बल दें!
@yadavtejashwi#RJD#Bihar
बांकीपुर के सजग मतदाता कल क्रमांक संख्या 03, लालटेन छाप पर बटन दबा कर रेखा कुमारी गुप्ता जी को भारी मतों से विजय बनाएं।
#बांकीपुर कर उत्थान
सुनिश्चित करेगा केवल लालटेन निशान!
#RJD#Bihar#TejashwiYadav#Bankipur
बिहार में छात्र प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए सैंकड़ों छात्रों, विपक्षी विधायकों और नेताओं को तत्काल रिहा करें। छात्रों पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कारवाई करें।
एक सड़कछाप अपराधी प्रवृति वाले व्यक्ति को लोकतंत्र की जननी बिहार में मुख्यमंत्री बना दिया गया है जिसके नाम- काम और पहचान पर जनता ने कभी वोट नहीं दिया था और ना देगी। लाठी और तंत्र के बल पर आप बिहारियों की आवाज नहीं दबा सकते। अगर यथाशीघ्र छात्र आंदोलनकारियों का रिहा नहीं किया गया तो छात्र फिर आंदोलन पर उतारू होंगे।
भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल ने सीधे-सीधे देश के गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर ही उंगली उठा दिया!
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी को अपने विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल से उनकी और उनके विभाग की किरकिरी करने के लिए जवाबतलबी करना चाहिए!
@yadavtejashwi #RJD #Bihar
पटना में अब @samrat4bjp नहीं, सीधे अपराधी 'सम्राट' बन चुके हैं जिनकी गुंडागर्दी दोगुनी बढ़ गई है! #पाटलिपुत्र में 13 साल के मासूम को पुलिस चौकी के बगल में युवक को ब्लेड से गोद दिया। BJP की ये नकारा सरकार सिर्फ सत्ता की मलाई चाटने में मस्त है और पुलिस वसूली में। #Bihar#Crime
कागजों पर 946 नए स्कूल बढ़ गए, लेकिन हकीकत में 4.37 लाख बच्चों का दाखिला कम हो गया। जब 7वीं फेल CM और 4थी पास PM मिलकर सरकार चलाएंगे, तो शिक्षा का ऐसा ही बंटाधार होगा। विज्ञापनों में झूठा विकास चमकाने वाली भाजपा सरकार, शर्म करो!
#Bihar#Education
कटिहार जिला मुख्यालय में 05 जुलाई, 2026 को राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कटिहार जिले के सभी संगठनात्मक साथियों से अनुरोध है कि वे जिला मुख्यालय में आयोजित इस शानदार कार्यक्रम की तैयारियों को सफल बनाने में जुट जाएं। #RJD#Bihar
NDA सरकार के मंत्री भरी सभा में खिलखिलाकर जब कह ही रहे हैं कि 5-5 लाख का खुदरा भ्रष्टाचार चल रहा है तो 3500 रुपए का रिश्वत तो कुछ छींटे हैं। सबको टारगेट दिया गया है
भ्रष्टाचार का बोलबाला है,
फ़र्ज़ी सिस्टम बिहार को सम्भाला है!
#bihar#Corruption
प्रेस प्रतिनिधियों से रुबरु राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी
==========================
"फेक इनकाउंटर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी माफी कब मांगेंगे "
---------- तेजस्वी प्रसाद यादव
"नीट परीक्षार्थियों को तेजस्वी ने शुभकामना दी है"
==========================
राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि भोजपुर के शाहपुर में भरत तिवारी का फेक एनकाउंटर किया गया है। इन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई फेक एनकाउंटर हुए हैं वह भी जात देखकर। गायघाट , मधुबनी और मुजफ्फरपुर के मामले पर अभी न्याय नहीं मिला है। लोग न्याय की उम्मीद में है,लेकिन सरकार सोई हुई है। उन्होंने फेक एनकाउंटर के मामले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भरत तिवारी जी के माता-पिता से माफी मांगने की मांग की है। मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि एक तरफ वो जांच कराने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर भरत तिवारी के माता-पिता और गांव वालों पर एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि टेंडर माफिया रिशु श्री के मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाकर रिशु सिंह के मामले में बड़ी मछलियों को बचाने का प्रयास चल रहा है। सुरक्षा ,आवास, फेक एनकांउटर जैसे मामलों से ध्यान भटकाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। रिशु श्री का मामला 20 से 25 हजार करोड रुपए के भ्रष्टाचार का मामला है। इसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है , सरकार के स्तर से अपराधियों पर कार्रवाई की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। बिहार में शराब माफिया उगाही में लगे हुए हैं और सरकार के स्तर से ऐसे लोगों को बचाया जा रहा है।
तेजस्वी जी ने कल हो रहे नीट की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सेना को नीट की परीक्षा में लगाया जा रहा है लेकिन छात्र छात्राओं के भविष्य को जिन लोगों ने बर्बाद किया है और जो प्रश्न पत्र लीक मैं शामिल रहे हैं उनको बचाया जा रहा है। नीट परीक्षा में छात्र-छात्राओं का जो नुकसान हुआ है उस पर सरकार में बैठे हुए लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं। बड़े लोगों को बचाने की साजिश चल रही है। बिहार सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है लेकिन परीक्षार्थियों के लिए न तो ट्रेन की सुविधा दी जाती है और ना ही परीक्षार्थियों को जाने -आने के लिए बस या अन्य तरह की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है। छल कपट से बनी सरकार छात्रों और छात्राओं के साथ किस तरह का व्यवहार करती है ये लोगों ने देखा है। सरकार इस मामले में गंभीर और सजग नहीं है जिस कारण परीक्षार्थियों को परेशानियां झेलनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि बिहार में गरीबों के घरों और झोपड़ियों को तोड़ा जा रहा है गरीबों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। गरीब किसी तरह से जीवन यापन कर रहे हैं । इतनी भीषण गर्मी में भी बुलडोजर चल रहे हैं। आखिर सरकार की मंशा क्या है? सम्राट चौधरी जी बताएं कि महिलाओं को दस हजार देने के बाद बिहार सरकार महिलाओं को 1 लाख 90 हजार क्यों नहीं देना चाहती है।
उन्होंने बताया कि कोचिंग मामले पर सीबीआई जांच के लिए सरकार को लिखा है सरकार को चाहिए की दूध का दूध पानी का पानी करने के लिए इसकी सीबीआई से जांच करवाये। महंगाई चरम पर है पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बार -बार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार के द्वारा आम जनों के हितों में इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसा लगता है कि बिहार में और देश में आम जनों के हितों के खिलाफ काम करने वाली सरकार है जो जनता के आवाज को सुनना भी पसंद नहीं करती है।
#तेजस्वी_यादव #TejashwiYadav
#राजद #RJD #Bihar #NEET
#neet_examination
सामाजिक न्याय एवं सुधार के लिए सदैव तत्पर रहने वाले भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता का० नंदकिशोर प्रसाद (जमुना जी) के दुःखद निधन पर नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी ने उनके पार्थिव शरीर को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिवार का ढांढ़स बंधाया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस कठिन समय में संबल दे।
#RJD #bihar
मोदी सरकार की शर्मनाक सच्चाई! 'वंदे भारत' की चमक-धमक वाली झूठी और प्रायोजित रील्स दिखाकर गरीबों को बेवकूफ बनाना बंद करो! हकीकत में, करोड़ों आम भारतीय आज भी रेलवे के जनरल डिब्बों में जानवरों की तरह, दयनीय और कष्टदायक हालत में सफर करने को मजबूर हैं। #Railway#Scam#RJD#INDIA
दरभंगा #DMCH के मरीज उमस और मच्छरों के बीच हाथ का पंखा झलने को मजबूर हैं, और इधर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जी AC रूम में सुकून की नींद ले रहे हैं। बधाई हो मंत्री जी! जब नींद खुले, तो जरा ICU में तड़पते मरीजों का 'स्वास्थ्य' भी देख लीजिएगा।
#Bihar#Health
सकलदेव बिंद, भाजपा का नेता और सम्राट चौधरी एवं भाजपा का फाइनेंसर जो बालू के अवैध खनन, पेट्रोल पंप, मत्स्य पालन, ऑटो स्टैंड पर वसूली, उगाही, गुंडागर्दी और हर तरह के वैध अवैध काम करता है, भाजपा सरकार बनने पर अपनी पूरी गुंडागर्दी पर उतर आया है!
हर रोज गरीबों के साथ मारपीट करता है, धमकाता है; किसी का बकाया हो, मेहनताना हो, वह देना भी अपनी सत्ता की हनक और शान के खिलाफ समझता है!
जब सम्राट भैया
भयो कोतवाल तो डर काहे का!
लखीसराय के DM, SP भी कार्रवाई करने से डरते हैं!
सम्राट चौधरी में न्यायिक चरित्र नहीं, केवल गुंडों को शह देना है; लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बांका में अपना खौफ़ स्थापित एकमात्र लक्ष्य है!
भाजपा ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया है!
#Crime
@yadavtejashwi
#RJD #bihar
आदरणीया राबड़ी देवी जी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से आवंटित नहीं है, बल्कि बिहार विधानसभा की नेता, प्रतिपक्ष होने के नाते उस आवास में रहने के लिए अधिकृत रही हैं।
न्यायालय का निर्णय है कि पूर्व मुख्यमंत्री को आवास नहीं मिलेगा, लेकिन नीतीश कुमार जी और जीतनराम मांझी जी को किस नियम के तहत आवास मिला हुआ है!
जवाब आया कि नीतीश जी को सरकार द्वारा ज़ेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, इसलिए उन्हें आवास दिया गया है।
यही सुरक्षा तो लालू जी और राबड़ी जी को भी प्राप्त रही है, तो क़ायदे से तो दोनों को आवास मिलना चाहिए था जबकि दोनों एक ही आवास में रह रहे हैं जिसे बदलने पर सरकार आमादा है।
तो सरकार ने अपनी 'बुद्धि' लगाई कि चलो सुरक्षा ही घटा दो ताकि आवास क़ायम रखने की बात करते हुए नीतीश कुमार जी को आवास आवंटित किये जाने पर सवाल न उठे!
फिर कहा गया कि जो नया आवास राबड़ी जी को आवंटित किया गया है, वह वैसा ही है जैसा मौजूदा आवास। तो हमारा कहना है कि वह वैसा ही और उससे भी बेहतर आवास है तो उसी में उस मंत्री को रहने दीजिए जिन्हें आप 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ़्ट कराने को लेकर आसमान सर पर उठाए हैं!