21 जुलाई 2025 को दिन में आराध्या लापता हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को एक ऑटो में वृद्ध महिला के साथ देखा गया। ऑटो ड्राइवर पकड़ा गया है, वृद्ध महिला घर ताला लगाकर फरार हो चुकी है। पुलिस शाम तक इतनी ही जानकारी इक्कठा कर पाई थी, तब से वही जानकारी साझा कर रही है
मो०8840072311
लखनऊ में साइबर ठगों का बड़ा गिरोह दबोचा गया, अगर इस गिरोह को कोई डिप्टी एसपी संरक्षण दे रहा था तो उस पर ख़ासतौर से नकेल कसी जानी चाहिए! यदि ऐसा कर पाने में अफ़सरान असमर्थ हों तो इस डीएसपी को अदम्य साहस व शौर्य प्रदर्शन का मेडल दिलवा देना चाहिए!!!😡
@Aamitabh2 अगर सामान्य जाति का हिंदु बीजेपी की पक्षपाती नीतियों का मात्र विरोध भी करें सोशल मीडिया पर तो बीजेपी आईटी सेल तुरंत उसे बिका हुआ घोषित कर देता है
वन्दे मातरम्
आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हो रहे भारतीय नववर्ष के उत्सव महोत्सव कार्यक्रमों का स्थली निरीक्षण किया गया। फिर कल्याण गिरी मंदिर ठाकुरगंज लखनऊ में निकलने वाली विश्व की सबसे बड़ी शोभायात्रा में शामिल हुआ।
राजधानी लखनऊ में जहां से गोमती मैया राजधानी में प्रवेश करती है वह घैलाघाट, घैला पुल के नीचे पहला कार्यक्रम सूर्यदेव भगवान की प्रथम किरण को जल से अर्घ देकर अपने भारतीय नववर्ष का स्वागत किया जाएगा।
दूसरा कार्यक्रम गऊघाट और तीसरा मुख्य केंद्रीय कार्यक्रम कुड़ियाघाट।
कुड़िया घाट पर विगत 20 वर्षों से नव संवत्सर महोत्सव का आयोजन हो रहा है।
पिछले वर्ष इसका विस्तार हुआ था और गोमती के सभी प्रमुख घाटों पर इस कार्यक्रम को ले जाने की योजना है इसके बाद लेटे हुए हनुमान मंदिर फिर उसके आगे हनुमत धाम और अरविंदो पार्क इंदिरा नगर सहित चिनहट के अनेक स्थानों पर नवसंवत्सर महोत्सव समिति, नववर्ष उत्सव आयोजन समिति एवं राष्ट्र सेविका समिति के द्वारा आयोजन किए जाएंगे।
आज के घाटों के निरीक्षण की कुछ झलकियां
#मंडलायुक्त_लखनऊ
फैकल्टी ऑफ़ लॉ, दिल्ली विश्वविद्यालय📍
राम मंदिर निर्णय में यह मूल सिद्धांत स्थापित किया गया कि मंदिर को ध्वस्त करने से देवता का अस्तित्व समाप्त नहीं होता - Once a temple, Always a temple.
महाशिवरात्रि विशेष
🔱भगवान शिव ने देवी पार्वती को 5 ऐसी बातें बताई थीं जो हर मनुष्य के लिए उपयोगी हैं,जिन्हें जानकर उनका पालन हर किसी को करना ही चाहिए।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
भगवान शिव ने पार्वती जी को समय-समय पर कई ज्ञान की बातें बताई हैं। जिनमें मनुष्य के सामाजिक जीवन से लेकर पारिवारिक व वैवाहिक जीवन की बातें शामिल हैं।
1. क्या है सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ा पाप?
देवी पार्वती के पूछने पर भगवान शिव ने उन्हें मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा धर्म और अधर्म मानी जाने वाली बात के बारे में बताया है।
भगवान शंकर कहते हैं-
।।नास्ति सत्यात् परो नानृतात् पातकं परम्।।
अर्थात- मनुष्य के लिए सबसे बड़ा धर्म है सत्य बोलना या सत्य का साथ देना और सबसे बड़ा अधर्म है असत्य बोलना या उसका साथ देना।
इसलिए हर किसी को अपने मन, अपनी बातें और अपने कामों से हमेशा उन्हीं को शामिल करना चाहिए, जिनमें सच्चाई हो, क्योंकि इससे बड़ा कोई धर्म है ही नहीं। असत्य कहना या किसी भी तरह से झूठ का साथ देना मनुष्य की बर्बादी का कारण बन सकता है।
2. काम करने के साथ इस एक और बात का रखें ध्यान।
।।आत्मसाक्षी भवेन्नित्यमात्मनुस्तु शुभाशुभे।।
अर्थात- मनुष्य को अपने हर काम का साक्षी यानी गवाह खुद ही बनना चाहिए, चाहे फिर वह अच्छा काम करे या बुरा। उसे कभी भी ये नहीं सोचना चाहिए कि उसके कर्मों को कोई नहीं देख रहा है।
कई लोगों के मन में गलत काम करते समय यही भाव मन में होता है कि उन्हें कोई नहीं देख रहा और इसी वजह से वे बिना किसी भी डर के पाप कर्म करते जाते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही होती है। मनुष्य अपने सभी कर्मों का साक्षी खुद ही होता है।
अगर मनुष्य हमेशा यह एकभाव मन में रखेगा तो वह कोई भी पाप कर्म करनेसे खुद ही खुदको रोक लेगा।
3.कभी न करें ये तीन काम करने की इच्छा।
।।मनसा कर्मणा वाचा न च काड्क्षेत पातकम्।।
अर्थात-आगे शिव कहते हैं कि किसी भी मनुष्य को मन,वाणी व कर्मों से पाप करने की इच्छा नहीं करनी चाहिए।
क्योंकि मनुष्य जैसा काम करता है, उसे वैसा फल भोगना ही पड़ता है।
यानि मनुष्य को अपने मन में ऐसी कोई बात नहीं आने देना चाहिए, जो धर्म-ग्रंथों के अनुसार पाप मानी जाए। न अपने मुंह से कोई ऐसी बात निकालनी चाहिए और न ही ऐसा कोई काम करना चाहिए, जिससे दूसरों को कोई परेशानी या दुख पहुंचे।
पाप कर्म करने से मनुष्य को न सिर्फ जीवित होते हुए इसके परिणाम भोगना पड़ते हैं बल्कि मरने के बाद नरक में भी यातनाएं झेलना पड़ती हैं।
4. सफल होने के लिए ध्यान रखें ये एक बात।
संसार में हर मनुष्य को किसी न किसी मनुष्य, वस्तु या परिस्थित से आसक्ति यानि लगाव होता ही है।
लगाव और मोह का ऐसा जाल होता है, जिससे छूट पाना बहुत ही मुश्किल होता है। इससे छुटकारा पाए बिना मनुष्य की सफलता मुमकिन नहीं होती, इसलिए भगवान शिव ने इससे बचने का एक उपाय बताया है।
दोषदर्शी भवेत्तत्र यत्र स्नेहः प्रवर्तते।
अनिष्टेनान्वितं पश्चेद् यथा क्षिप्रं विरज्यते।।
अर्थात- भगवान शिव कहते हैं कि मनुष्य को जिस भी व्यक्ति या परिस्थिति से लगाव हो रहा हो, जो कि उसकी सफलता में रुकावट बन रही हो, मनुष्य को उसमें दोष ढूंढ़ना शुरू कर देना चाहिए।
सोचना चाहिए कि यह कुछ पल का लगाव हमारी सफलता का बाधक बन रहा है। ऐसा करने से धीरे-धीरे मनुष्य लगाव और मोह के जाल से छूट जाएगा और अपने सभी कामों में सफलता पाने लगेगा।
5. यह एक बात समझ लेंगे तो नहीं करना पड़ेगा दुखों का सामना।
नास्ति तृष्णासमं दुःखं नास्ति त्यागसमं सुखम्।
सर्वान् कामान् परित्यज्य ब्रह्मभूयाय कल्पते।।
अर्थात - आगे भगवान शिव मनुष्यों को एक चेतावनी देते हुए कहते हैं कि मनुष्य की तृष्णा यानि इच्छाओं से बड़ा कोई दुःख नहीं होता और इन्हें छोड़ देने से बड़ा कोई सुख नहीं है। मनुष्य का अपने मन पर वश नहीं होता।
हर किसी के मन में कई अनावश्यक इच्छाएं होती हैं और यही इच्छाएं मनुष्य के दुःखों का कारण बनती हैं।
जरुरी है कि मनुष्य अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं में अंतर समझे और फिर अनावश्यक इच्छाओं का त्याग करके शांत मन से जीवन बिताए।
#हर_हर_महादेव_शिव_शंभू_ॐ #shivratri2026 #Shivratri
@meevkt@suryakantvsnl@aditytiwarilive@pandit_jag@Ptneeraj94@MediaHarshVT@devanshu_mani@askrajeshsahu
भगवान शिव के द्वारा दिया गया दुर्लभ ज्ञान अभी तक पहुंचे इसलिए आप लोग भी साझा करें!
शिव शक्ति मिलन का पर्व शिवरात्रि आप सभी के लिए मंगल कारक हो!
"मां के हेल्थ इंश्योरेंस के लिए 50 हजार भरता हूं.
जरूरत आई तो Star Health ने पैसे देने से मना कर दिया!"
"बोल रहे- हमसे पूछकर ली थी पॉलिसी?"
क्या देश में Health insurance के नाम पर भी घोटाला चल रहा है?
ये लखनऊ का वीडियो है. मां के इलाज के लिए एक आदमी, Star Health के दफ्तर में बैठा है.
पहले प्रीमियर भरो, फिर बीमारी हो तो धरना दो. ये कौन सा सिस्टम है?
और स्टाफ का attitude देखिए, क्या ये लोग सिर्फ पॉलिसी बेचने के लिए रखे गए हैं या फिर ग्राहकों की मदद करना भी इनके काम में शामिल है?
🚨 एक बेटा अपनी मां के इलाज के लिए हर साल ₹50,000 प्रीमियम भरता रहा भरोसा था कि जरूरत पर साथ मिलेगा।
मां बीमार हुई तो वह स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस के लखनऊ ऑफिस पहुंचा।
घंटों इंतजार कराया गया।
फिर क्लेम से इनकार।
ऊपर से एजेंट का जवाब “हमसे पूछकर पॉलिसी थोड़ी ली थी।”
सवाल सीधा है कि 👇
प्रीमियम समय पर चाहिए , लेकिन क्लेम के समय बहाने क्यों?
क्या बीमा कंपनियां सिर्फ पैसा इकट्ठा करने के लिए हैं?
क्या पॉलिसी धारक का हक मांगना अपराध है?
अगर नियमों के नाम पर क्लेम रोके जाएंगे,
तो यह सुरक्षा नहीं, सीधी लूट है।
हर ग्राहक को लिखित कारण, पारदर्शिता और जवाबदेही मिलनी चाहिए।
वरना “हेल्थ इंश्योरेंस” भरोसा नहीं , सिर्फ कागज़ी वादा बनकर रह जाएगा।
Health Insurance के नाम पर यह ठगी है, फ्रॉड है, विश्वासघात है मरीजों के साथ।
मामले की जाँच की जानी चाहिए और दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की जानी चाहिए।
#HealthInsurance
ॐ नमस्तेऽस्तु भगवन् विश्वेश्वराय, महादेवाय, त्र्यंबकाय,
त्रिपुरान्तकाय, त्रिकालाग्निकालाय, कालाग्निरुद्राय,
नीलकण्ठाय, मृत्युंजयाय, सर्वेश्वराय,
सदाशिवाय, श्रीमन्महादेवाय नमः।
--- परम पावन पर्व "महाशिवरात्रि" हम सभी के जीवन में आत्मजागरण का प्रकाश लेकर आये यही मंगलकामना है ---
… तमाम आपाधापी के बीच रविवार की सुबह का एक हिस्सा मेरे लिए बेहद क़ीमती है। बीते एक वर्ष से सीएम आवास के नज़दीक के एक कोने पर रिक्शा चालकों-रेहड़ी वालों और कुछ निराश्रित लोगों संग चाय पर मुलाक़ात का आनंददायक सिलसिला जारी है। रूपेश, रामबाबू, शफीक, सोनू, छोटे और तमाम मेहनतकश साथी हफ्ते के आखिर में इंतजार करते मिलते हैं तो मन खिल उठता है। इनसे बातचीत में कुछ मुद्दे/चुनौतियाँ पता चली हैं। आधार कार्ड है कईयों के पास पर आयुष्मान या अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं है। लिहाजा इलाज के लिए भटकते हैं, गंभीर चोटों का समय पर इलाज नहीं मिलने से कई स्थायी तौर से विकलांग हो गए हैं।
जो साथी इनके आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग कर सकें या दूसरी सरकारी योजनाओं का जानकारी दिलवा सकें कृपया अवश्य संपर्क करें। आपके उदार सहयोग से किसी एक का भी भला हो सका तो ये हम सबके लिए उपलब्धि होगी🙏🙏🙏
@gyanu999 यूपी पुलिस के मुखिया को अपने बेअंदाज पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। पुलिस का इकबाल खत्म होता दिख रहा, सिर्फ अराजकता फैलाने वालों के साथ ही दिखती है.....दुर्भाग्यपूर्ण है 😔
दबंगों ने निर्दोष चाय वाले को बेरहमी से पिटा, इलाकाई पुलिस नहीं कर सका कोई कार्रवाई, उल्टे पीड़ित पर ही हमलावरों को हर्जाना देने और सुलह करने का बनाया जा रहा है दबाव!!!
लखनऊ में हज़रतगंज में ऊर्जा महकमे के गेस्टहाउस के सामने अमित तिवारी चाय की आवंटित दुकान संचालित करते हैं, इलाक़े में दहशत फैलाकर रसूख़ क़ायम करने के मकसद से दबंगों ने तीन दिन पूर्व इनकी दुकान पर लाठी-डंडों से हमला किया सामान तोड़ा-गल्ले को लूटा, भागते वक्त एक हमलावर खुद से गिरकर चोटिल हो गया। नरही पुलिस चौकी को सूचना दी गई पर वहां के पुलिसकर्मियों ने हमलावरों पर कार्रवाई के बजाए उल्टे पीड़ित को ही धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि चोटिल हमलावर को ही उलटे रक़म देने का दबाव बनाया जाने लगा, अब रक्षक की भूमिका निभाने की जगह ख़ाकी हमलावर दबंगों के साथ खड़े दिखेंगे तो इससे विषम और विडंबनापूर्ण दशा भला क्या होगी।
@CMOfficeUP@dgpup@homeupgov@UPGovt कृपया कमज़ोर नागरिकों के लिए इंसाफ़ सुनिश्चित करें वरना दबंग इनका जीना मुश्किल कर देंगे ।
दबंगों के हमले-अराजकता का सीसीटीवी फुटेज देखिए 👇
@brajeshpathakup जी कृपा कर के एक बेड इन मरीज को दिला दीजिए।
पिछले 24 घंटों से मरीज जीवन और मृत्यु से जूझ रहा है और तीमार दार दर दर भटक रहे हैं।
न्यूरोलॉजी विभाग ट्रॉमा सेंटर का मामला है।
सुशीला मसकनवा गोंडा की रहने वाली हैं जिन्हें बेड नहीं मिला है।
@myogiadityanath@kpmaurya1