वन मंत्री संजय शर्मा का सीकर दौरा हमेशा सुर्खियों में रहता है। पिछली बार कलेक्टर मुकुल शर्मा से उनकी बहस पूरे प्रदेश में चर्चा में थी तो इस बार सरकारी मीटिंग में उनके साथ बीजेपी के नेताओं की मौजूदगी की खासी चर्चा रही। @BhajanlalBjp@GovindDotasra@8PMnoCM@Rajsthanikaka
कोटा में सरकारी सिस्टम की लापरवाही से प्रसूताओं की जान जा रही है। ऊर्जा मंत्री एक तरफ़ चिकित्सा मंत्री पर सवाल उठा रहे हैं तो शिक्षा मंत्री अपने जन्म दिन पर नाच रहे हैं, लोगों को भोज करा रहे हैं। क्या है ये सब? @BhajanlalBjp@GovindDotasra@8PMnoCM@Rajsthanikaka@ashokgehlot51
प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। चहेती फर्मों को टेंडर दिए जा रहे हैं जिससे भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी हो रही है। डमी कैंडिडेट पकड़े जा रहे हैं। @BhajanlalBjp@GovindDotasra@8PMnoCM@Rajsthanikaka
विधायकों ने अपने कोटे के हैंड पंप और ट्यूबवैल के लिए अभी तक सरकार को पत्र नहीं लिखे हैं। भास्कर ने सभी विधायकों के फ़ोन नंबर छापे ताकि जनता उनसे सीधे सवाल कर सके। अब काम शुरू हो तब भी जुलाई तक पूरा हो पाएगा। @BhajanlalBjp@GovindDotasra@8PMnoCM@PMOIndia@Rajsthanikaka
कांग्रेस को विरोधियों की जरूरत ही नहीं है। पार्टी के नेता आपस में लड़कर कसर पूरी कर लेते हैं। धारीवाल पार्टी के बड़े नेता हैं लेकिन गुंजल को ये मंजूर नहीं हैं। वे जब बीजेपी में थे तो उनकी ओम बिरला से भी नहीं बनती थी। @GovindDotasra@ashokgehlot51@PbhardwajINC@KrantiTiwari1
तहसीलदारों को दृष्टि दोष हो गया है क्योंकि उन्हें कहीं भी फसल खराबा नहीं दिखा। और उनमें संभवतया शक्तिमान जैसी सुपरपावर है क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक दिन में पूरे जिले में स्पेशल गिरदावरी कर डाली। @BhajanlalBjp@GovindDotasra@mukesh1275@Rajsthanikaka@8PMnoCM
बेमौसम की बारिश के कारण फसलों में ख़राबा हुआ, तो भास्कर ने साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष व राजस्थानी के विख्यात साहित्यकार डॉ. दुलाराम सहारण से राजस्थानी भाषा में ही पूरी खबर लिखवाई। @BhajanlalBjp@GovindDotasra@mukesh1275@omthanvi@arvindchotia
लाइसेंस के नाम पर सरकार ही कर रही अवैध वसूली। ट्रैक को ऑटोमैटिक करने, उसको चलाने और देखभाल का खर्चा मारुति सुजुकी उठाएगी। फिर भी हर लाइसेंस पर यूजर चार्ज के रूप में 250 रुपए ले रही है सरकार। @BhajanlalBjp@GovindDotasra@8PMnoCM@Rajsthanikaka@mukesh1275
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक सरकारी स्कूल में लाइब्रेरी के लिए 15 लाख देने की घोषणा की। बाद में मालूम पड़ा कि उस गांव का प्रशासक तो कांग्रेस नेता का बेटा है। इस पर राठौड़ ने मंजूरी वापस ले ली। गजब है ना। @BhajanlalBjp@GovindDotasra@mukesh1275@8PMnoCM@Rajsthanikaka
ये क्या हो रहा है प्रदेश में? फर्जी कागजों के दम पर भू माफिया के लिए रजिस्ट्री तो बना ही दी। अफसरों ने कुछ नहीं देखा और वहाँ से गुज़र रही UIT की सड़क की भी रजिस्ट्री कर डाली। @BhajanlalBjp@GovindDotasra@8PMnoCM@Rajsthanikaka