माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा स्वदेशी तकनीक से निर्मित भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS दूनागिरी, INS संशोधक एवं INS अग्रय को राष्ट्र को समर्पित किया जाना आत्मनिर्भर भारत की रक्षा शक्ति का सशक्त प्रतीक है।
इन अत्याधुनिक युद्धपोतों के शामिल होने से भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता, समुद्री सुरक्षा एवं तटीय निगरानी को नई मजबूती मिलेगी। यह उपलब्धि रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता और वैश्विक सामरिक क्षमता को भी प्रदर्शित करती है।
#AatmanirbharBharat #IndianNavy #MaritimeSecurity #NewIndia #NarendraModi
लोकसेवक आवास, पटना से वर्चुअल माध्यम के द्वारा जयपुर (खातीपुरा) - दरभंगा #AmritBharatExpress रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी, माननीय सांसद श्री @gopaljeebjp जी की भी उपस्थिति रही।
यह नई रेल सेवा मिथिलांचल सहित बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लाखों यात्रियों को देश के विभिन्न क्षेत्रों से बेहतर रेल संपर्क प्रदान करेगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा, रोजगार एवं पर्यटन के नए अवसर सृजित करते हुए बिहार के समग्र विकास को नई गति देगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में रेलवे क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों से बिहार की कनेक्टिविटी लगातार सशक्त हो रही है।
#AmritBharatExpress #Darbhanga #विकसित_भारत #समृद्ध_बिहार #Rail_for_viksit_Bihar #Railways #IndianRailways
एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप का खिताब जीतकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
पूरे टूर्नामेंट में टीम ने अनुशासन, उत्कृष्ट कौशल और अदम्य संघर्षशीलता का परिचय देते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। सभी खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
यह विजय देश की युवा प्रतिभाओं, विशेषकर बेटियों, को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रेरित करेगी तथा भारत को खेल महाशक्ति बनाने के संकल्प को और सशक्त करेगी।
खुद धूप में रहकर,
जो हमें छांव देते हैं,
वो सिर्फ पिता होते हैं।
त्याग, प्रेम, संस्कार और समर्पण की प्रतिमूर्ति, पितृ दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
#पितृ_दिवस#HappyFathersDay
राष्ट्र रक्षा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अद्वितीय दानवीर, त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के अप्रतिम प्रतीक भामाशाह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका जीवन हमें सिखाता है कि जब भी मातृभूमि की रक्षा का प्रश्न हो, तब हर संभव योगदान देना ही सच्ची देशभक्ति है।
#भामाशाह_जयंती #DanveerBhamashah #राष्ट्रभक्ति #त्याग_समर्पण #IndianHistory
@samrat4bjp सुल्तानगंज गोलीकांड का मुख्य आरोपी रामधनी यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर…
SSP प्रमोद यादव ने बताया, हथियार बरामदगी के लिए ले जाते वक्त आरोपी और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की… जवाबी कार्रवाई में रामधनी घायल हुआ और बाद में मौत हो गई
धन्यवाद सर त्वरित कार्रवाई के लिए।
अत्यंत ही दुःखद घटना में सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री कृष्ण भूषण कुमार जी का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं। उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दिवंगत अधिकारी के दाह-संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।
ओम शांति!
राष्ट्रभक्ति के अप्रतिम प्रतीक भामाशाह जी की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में पटना के पुनाईचक पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उनका अद्वितीय त्याग, दानशीलता और राष्ट्रधर्म हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
#भामाशाह_जयंती#DanveerBhamashah#राष्ट्रभक्ति #त्याग_समर्पण
दिल्ली के द्वारिका में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में खगड़िया निवासी, श्रमिक पांडव कुमार की मौत अत्यंत ही पीड़ादायक है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रशासन न्यायपूर्ण कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
हम इस विकट घड़ी में पीड़ित परिवार की मदद के लिए हर स्तर से प्रयासरत हैं। मृतक के आश्रितों को ₹8 लाख अनुग्रह अनुदान (₹4 लाख श्रम संसाधन विभाग से एवं ₹4 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से) देने का निर्देश दिया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व संबल प्रदान करें।
नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से आत्मीय मुलाकात हुई।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी सह माननीय सांसद श्री @TawdeVinod जी की मौजूदगी रही।
#BJP4India#NDA4Bihar
ग्रीन मोबिलिटी की ओर तेजी से बढ़ता भारत!
देश आज ऊर्जा के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है, जहां विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। स्वच्छ तकनीक और नवाचार के बल पर भारत अब Green Mobility में तेजी से अग्रसर है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और जनभागीदारी के माध्यम से एक स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन प्रणाली का निर्माण हो रहा है।
यह परिवर्तन केवल तकनीक का नहीं, बल्कि सोच का है। जहां हर नागरिक स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर भविष्य के निर्माण में सहभागी बन रहा है।
#NewIndia
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की।
"विकसित भारत और समृद्ध बिहार" के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। माननीय प्रधानमंत्री जी का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है।
#narendramodiji#NDA4Bihar #NewBihar
आदरणीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री @NitishKumar जी से अनुरोध होगा कि शाहाबाद ही नहीं बिहार के जननायक पूर्व मंत्री आदरणीय भगवान सिंह कुशवाहा जी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाय।
पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं उनकी धर्मपत्नी स्व० प्रभावती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान महिला चरखा समिति के फोटो गैलरी कक्ष में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रारंभिक जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन एवं 1974 के जे०पी० आंदोलन (सम्पूर्ण क्रांति) से संबंधित लगाई गई तस्वीरों का अवलोकन किया।
#जयप्रकाश_नारायण #JP #NDA4Bihar #NewBihar
राष्ट्रहित के हर कदम पर अड़ंगा!
क्या यही कांग्रेस की सोच बन गई है-विकास के हर प्रयास का विरोध?
संसद में माननीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी ने स्पष्ट कहा कि जब देश आगे बढ़ता है, तब कुछ लोग सिर्फ विरोध में खड़े नजर आते हैं।
अनुच्छेद 370 से लेकर राम मंदिर, आयुष्मान भारत से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक तक, हर ऐतिहासिक निर्णय पर विपक्ष ने सवाल उठाए।
जनता अब समझ चुकी है कि राष्ट्रहित के फैसलों के साथ कौन खड़ा है और कौन सिर्फ राजनीति कर रहा है। आज देश को विरोध नहीं, विजन और निर्णायक नेतृत्व की आवश्यकता है।
#महिला_विरोधी_कांग्रेस
#AntiWomenAlliance