#WATCH | Delhi | On bank strike, Bharatiya Mazdoor Sangh Financial Sector In-Charge, Girish Arya says, "Working committee meeting in Ranchi, earlier placed three major demands related to the banking sector — five-day banking, pension revision, and payment of pensioners' insurance premiums by banks. Another issue was related to Performance Linked Incentive (PLI)... The major concern today is the deteriorating work-life balance of bank employees. Despite increased profits in the banking sector, the workforce has reduced over time, creating additional pressure on existing employees. There is a need for more recruitment and regularisation of daily wage workers in banks..."
He also says, "The central trade unions associated with INDI alliance have given directions to the unions working in the banking sector... Since PLI was credited in all banks between the 21st and 24th, a flash strike was expected. However, instead of that, a planned strike was scheduled... The strike was deliberately fixed for September 11. Everyone knows that the BRICS Summit was held in Delhi on September 12 and 13. On September 11, representatives from BRICS countries, along with leaders from various nations and a large trade and business delegation, were arriving. So the question is, who benefits from this? According to us, the INDIA Alliance benefits politically. The intention was to create disruption and send a message that India is not a safe place for investment, thereby creating fear among investors..."
@iponstocks@ANI जयचंद तो वो है जिन्होंने 1962 में चौराहों पे रेडियो लगवाए थे चीनी सेना के स्वागत के लिए लेकिन ख़्वाब ना तब पूरे हुए ना अभी होंगे कुछ पढ़ लिख लो पढ़े लिखे अनपढ़
@Intrepid_Banker@ANI नहीं cjp प्रोटेस्ट को सपोर्ट करके और परवेज़ मुशर्रफ़ को श्रद्धांजलि देकर chv को भारत रत्न मिलने वाला था कुछ भी नहीं चेपते गिरीश जी
जनसेवा हमारे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला संकल्प है।
स्वर्गीय माँ तारा सिंह जी की प्रेरणा से निरंतर आयोजित 181वें “आपका विधायक, आपके द्वार” जनसंवाद शिविर के माध्यम से नीलमथा में क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
नीलमथा की सड़कों, नालियों और जलनिकासी से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए एक वृहद विकास योजना तैयार करने तथा माननीय मुख्यमंत्री जी से विशेष निधि उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता की गई है। आज प्राप्त 187 प्रार्थना पत्रों का अध्ययन कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की इसी भावना के साथ आज 20 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई। सरोजिनी नगर में अब तक 2,000 से अधिक मेधावी बच्चों को कंप्यूटर, टैबलेट एवं साइकिल उपलब्ध कराई जा चुकी हैं तथा 70 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लास की स्थापना कर 500 से अधिक कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं।
इस अवसर पर 10 मातृशक्ति, 22 वरिष्ठ एवं विशिष्टजनों तथा 3 वीर नारियों का सम्मान कर उनके योगदान एवं अनुभव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
मातृशक्ति के स्वावलंबन के लिए 170 से अधिक तारा शक्ति केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं और लगभग 2,500 सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए सरोजिनी नगर में 300 से अधिक Sports Clubs स्थापित कर निःशुल्क Sports Kits उपलब्ध कराई गई हैं।
“आपका विधायक, आपके द्वार” का यह सेवा अभियान पिछले 181 सप्ताह से प्रत्येक रविवार निरंतर चल रहा है। अब तक 14,000 से अधिक पत्र शासन को भेजकर जनसमस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया गया है।
हमारा संकल्प स्पष्ट है जनता की आवाज सीधे हम तक पहुंचे, हर जरूरतमंद को सहयोग मिले, बच्चों को शिक्षा एवं अवसर मिलें, मातृशक्ति आत्मनिर्भर बने और विकास एवं जनकल्याण का लाभ सरोजिनी नगर के हर परिवार तक पहुंचे।
जनसेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
1/3
आज पवित्र सावन माह में भगवान शिव जी की प्रतिमा माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
आज माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर Ansal API की 31 गाँवों में विस्तृत हाईटेक टाउनशिप से जुड़े हजारों होमबायर्स, आवंटियों, भू-स्वामियों एवं निवेशकों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय प्रमुखता से रखे।
LDA द्वारा NCLT में तत्काल Interlocutory Application दाखिल कर परियोजना को अपने नियंत्रण में लेने, अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण कराने तथा बंधक लगभग 25% भूमि का सदुपयोग सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। साथ ही, Development Agreements/MOUs एवं UP Hi-Tech Township Policy के अनुरूप टाउनशिप का समबद्ध विकास और हैंडओवर सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी रखी।
जनहित के प्रति माननीय मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता अद्वितीय है। समस्या का संज्ञान, समाधान का संकल्प और शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई ही ‘योगी मॉडल’ की पहचान है।
ये मेरे अपने लोग हैं। इनके घर, जीवनभर की पूँजी और अधिकारों की रक्षा के लिए हम पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। होमबायर्स के हितों की रक्षा के लिए हमने स्वयं NCLAT में प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप 7 जनवरी 2026 के आदेश को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी 16 अप्रैल 2026 को बरकरार रखा।
सुशांत गोल्फ सिटी के 10,000 से अधिक परिवारों के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विद्युत भार 10 MVA से बढ़ाकर 23 MVA करने तथा ₹8.28 करोड़ के विलंब अधिभार को माफ करने का भी अनुरोध किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनकी संवेदनशीलता, तत्परता और न्यायपूर्ण नेतृत्व के लिए हार्दिक आभार।
सरोजनीनगर परिवार के प्रत्येक नागरिक के अधिकार, सम्मान, सुविधा और सुरक्षित भविष्य की रक्षा के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
तिरंगा हाथों में... राष्ट्र हृदय में... और आत्मनिर्भरता का संकल्प जीवन में! 🇮🇳
तिरंगे की शान में आयोजित 'सरोजनीनगर भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली' में मातृशक्ति का जोश, समर्पण और सहभागिता सचमुच अभिभूत करने वाली रही।
आज जन-जन के हाथों में लहराता तिरंगा, हमारी मातृशक्ति के राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और अथक परिश्रम का ही प्रतिफल है।
मातृशक्ति के इस राष्ट्रप्रेम, अद्भुत समर्पण और सहभागिता को नमन करते हुए 70 माताओं-बहनों को सिलाई मशीनें भेंट कीं, ताकि तिरंगे के सम्मान में उठे उनके कदम आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई राह भी प्रशस्त करें।
सरोजनीनगर में अब तक स्थापित 181 तारा शक्ति केंद्रों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के साथ राष्ट्रभक्ति को राष्ट्र निर्माण की शक्ति में बदलने का संकल्प निरंतर फलीभूत हो रहा है।
इस राष्ट्रगौरवपूर्ण यात्रा में आत्मीय सहभागिता के लिए सभी मातृशक्तियों का हृदय से आभार।
मातृशक्ति का स्वावलंबन, राष्ट्र का उत्थान!
जय हिन्द! भारत माता की जय!
सार्थक संवाद से सशक्त समाधान!
सरोजनी नगर विधान सभा क्षेत्र में लखनऊ विश्वविद्यालय के कृषि कैंपस की स्थापना को लेकर कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी जी एवं कृषि संकाय की विभागाध्यक्ष प्रो. गौरी सक्सेना जी के साथ टीम राजेश्वर ने विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में #टीम_राजेश्वर के निकटतम सहयोगी अधिवक्ता अरुण मिश्रा जी एवं भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष कीर्ति वर्धन जी भी उपस्थित रहे।
यशस्वी विधायक आदरणीय डॉ. @RajeshwarS73 जी की ओर से कृषि कैंपस की स्थापना हेतु हरसंभव सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया गया। यह प्रस्तावित कैंपस न केवल सरोजनी नगर को कृषि शिक्षा और अनुसंधान का नया केंद्र बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।
#DrRajeshwarSingh #TeamRajeshwar #SarojiniNagar #AgricultureEducation #ViksitSarojiniNagar #SarojiniNagar #AgricultureCampus
“जो हमें एक बूंद शहद दिखाई देता है, वह किसी छोटे जीव के जीवनभर के परिश्रम का परिणाम होता है। इसलिए हर श्रम का सम्मान कीजिए—प्रकृति का भी, और मनुष्य का भी।” 🍯🙏🌼
कोई कुछ नहीं कहेगा, मोदी जी के खास लोग है, अभी कुछ दिन पहले ही मोदी जी ने हरी पगड़ी पहनी थी तब बीजेपी और it cell उसे मास्टरस्ट्रोक बता रहे थे, ये भी कोई मास्टरस्ट्रोक ही होगा, अपने को क्या ये लोग आपस में समझ लेंगे
युवाओं का उज्ज्वल भविष्य ही विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है।
नई उद्योगों, रोजगार के अवसरों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। हमारा संकल्प है कि हर युवा को बेहतर अवसर मिले, हर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करे और हर परिवार विकास की इस यात्रा का सहभागी बने।
आइए, इस विकास यात्रा को और गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी को और सशक्त करें तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाएँ।