जब लोग परिणामों (जैसे जेल या सजा) से डरना बंद कर देते हैं, तो दमन करने वाली ताकतों के पारंपरिक तरीके नाकाम हो जाते हैं।
हमें आप पर गर्व @ZariwalaHuda 🔥👏🏻
हैलो @Uppolice मैं आपको बताना चाहता हूँ कि मेरी एक बड़ी बहन जिनके घर वाले पिछले कुछ सालों से पूरा परिवार मिलकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे थे, गंदी गालियाँ देते थे, पड़ोस के कुछ अपने क़रीबी लोगों से गालियाँ ��िलवाते थे और जान से मारने की धमकी भी देते थे।
व्यवस्था है जहां पर एक महिला को घर के सभी सदस्य और कुछ उनके क़रीबी पड़ोसियों ने मिलकर गालियाँ दिया, मारा, पीटा, घर से बेघर कर दिया, और दरवाज़ों में बेल्डिंग करवा दिया। लेकिन अभी तक पुलिस वालों ने उन दोषियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं किया है और ना उन लोगों के खिलाफ FIR किया।
3 सितंबर को दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से सवाल पूछने की कोशिश करने पर महिला पत्रकारों शाहीन ख़ान और नफ़ीसा ख़ान को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर साकेत थाने ले जाने, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप बेहद गंभीर हैं।
वहीं, पूर्व @BBCHindi पत्रकार हुदा जरीवाला को सहारनपुर मस्जिद विध्वंस पर सवाल उठाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की कार्यशैली की आलोचना करने पर यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की खबर भी बेहद चिंताजनक है।
महिला पत्रकारों ने मारपीट के संबंध में FIR दर्ज करने के लिए शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होना पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं, हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी भी प्रेस की स्वतंत्र��ा और सत्ता से सवाल पूछने के अधिकार पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
संबंधित राज्य सरकारों से हमारी मांग है कि हुदा जरीवाला को तत्काल रिहा किया जाए और अगर अगले 72 घण्टो में में शाहीन ख़ान और नफ़ीसा ख़ान की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई, तो मैं स्वयं साकेत पुलिस थाने के बाहर आकर शांतिपूर्ण धरना दूंगा।
मेरे पत्रकार भाइयों और बहनों से अपील है कि एकजुट होकर अपनी साथी पत्रकारों का साथ दें। आज वे हैं, कल आपकी बारी भी हो सकती है।
यह प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतंत्र से जुड़ा गंभीर सवाल है।
@UPGovt
@DelhiGovDigital
विश्व प्रसिद्ध उर्दू शायर, राज्यसभा सांसद एवं अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन जनाब @ShayarImran साहब को सालगिरह-ए-पैदाइश की दिली मुबारकबाद।
आपकी क़लम यूँ ही मोहब्बत, इंसानियत और उम्मीद का पैग़ाम फैलाती रहे, और आपकी आवाज़ हर नेक मक़सद के लिए बुलंद होती रहे।
#ImranPratapgarhiBirthday
📍 विनोद नगर, दिल्ली
उत्तराखंड हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ने ज़हर उगलते हुए धमकी दी है कि "माइनर बच्चों से मुसलमानों का कत्लेआम कराएंगे" और "इजाज़त मिली तो हर जिहादी का सीना फाड़ देंगे।"
जहां भी सांप्रदायिक माहौल होता है, ये कुख्यात चेहरे वहीं पहुंच जाते हैं। समझ नहीं आता कि आखिर सरकार और प्रशासन ने ऐसे खुलेआम नरसंहार की धमकी देने वाले इन जैसे दरिंदो को खुली छूट क्यों दे रखी है? देश की शांति का गला घोंटने वाले इन जंगली तत्वों पर लगाम कब लगेगी?