राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित “Mega Job Fair” में शामिल हुआ और अभ्यर्थियों से मुलाकात की। यह अत्यंत सकारात्मक पहल है कि यूथ कांग्रेस के प्रयासों से 35,000 से अधिक युवाओं ने इस फेयर में आवेदन किया। भाजपा को इससे सबक लेना चाहिए कि बेरोजगारी कितनी चरम पर है।
युवाओं को सशक्त करने की जो पहल राहुल जी ने शुरू की है, उसे यूथ कांग्रेस आगे बढ़ा रही है। इसके लिए मैं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी और उनकी टीम को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ और बधाई देता हूँ।
@RahulGandhi@IYC
डोटासरा जी कह रहे हैं…
सचिन पायलट के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए हमारा संगठन मज़बूत था…
इसलिए हम सत्ता में लौटे थे…
और डोटासरा जी की चंद दत्तक संतानें कहती फिरती है
सचिन पायलट ने संगठन का सत्यानाश करके रख दिया था…
अब पिता की मानें या संतानों की मानें….??
वि.स. टोंक में स्व. कुणाल गुर्जर जी के परिजनों से मुलाकात करके अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
परिजनों ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम को लेकर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है।
इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं और मैं आशा करता हूँ कि परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिले।
राजस्थान में समाज हित के लिए संघर्ष करते हुए अपने जीवन का बलिदान करने वाले 73 साथियों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
समाज के प्रति आपका बलिदान सदैव श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा।
#गुर्जर_आंदोलन_बलिदान_दिवस
NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी निवासी छात्र प्रदीप की आत्महत्या बेहद दुःखद है। इसी प्रकार गोवा और उत्तर प्रदेश से NEET 2026 पेपर लीक से जुड़ी घटनाओं के बाद छात्रों की आत्महत्याओं की खबरें मन को विचलित करने वाली हैं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।
NEET 2026 पेपरलीक को लेकर भविष्य की चिंता ने छात्रों पर गहरा दबाव डाला है और इसका सीधा असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। होनहार, ईमानदार छात्रों ने जी तोड़ मेहनत की और अंत में पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी जाती है।
सरकार द्वारा जाँच CBI को सौंप दी जाती है — क्या यह खानापूर्ति नहीं है? अभी तक किसी भी मंत्री का इस्तीफ़ा क्यों नहीं हुआ?
NEET पेपर लीक 2024, 2026 के अलावा पिछले वर्षों में पेपर लीक सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं में अनियमतताओं और धांधली के आरोप लगातार सामने आते रहे हैं। पेपर लीक रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कानून भी बनाया, परंतु कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के अभाव में पेपर लीक माफिया के हौसले लगातार बढ़ते गए।
छात्र मेहनत करते रहें, और भ्रष्टाचार के भेंट चढ़े सिस्टम ने उनके भविष्य और सपनों को साकार होने से पहले ही तोड़ दिया। इस मामले की समयबद्ध जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सोमवार, 13 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह जी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होऊँगा।
स्थान - रिज मैदान, शिमला
समय - सुबह 10 बजे
कांग्रेस कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस अध्यक्ष @Kharge जी, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने पार्टी के विचार व्यक्त किए और यह स्पष्ट है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई हम लड़ेंगे।
किसानों, युवाओं, दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों को सुरक्षित रखना हमारी ज़िम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी अपने मूल्यों और आदर्शों के साथ जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी।
📍सदाकत आश्रम, पटना
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia