जिन्होंने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को गुमराह किया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
लोकसभा में 1 अगस्त 2024 को केन्द्र सरकार ने लिखित में माना कि 15 जुलाई 2024 तक बाड़मेर रिफाइनरी का 80.8% काम पूरा हो चुका था। दिसंबर 2023 तक राजस्थान में कांग्रेस सरकार थी जिसके दौरान इतना काम हुआ था।
ढाई साल में बारिश में टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं कर पाने वाली राजस्थान की भाजपा सरकार ने क्या जादू करके 6 महीने में 80% रिफाइनरी बना दी?
केन्द्र सरकार ने तो मार्च 2025 में काम पूरा करने का संसद में वादा किया पर आज इसके सवा साल बाद काम पूरा हुआ यानी डबल इंजन में भी रफ्तार धीमी रही।
सच्चाई यह है कि कोविड जैसी भीषण महामारी, लॉकडाउन और लेबर की भारी किल्लत के बावजूद हमारी सरकार ने एक दिन भी काम रुकने नहीं दिया।
प्रधानमंत्री ने काम ठप का रहने का बयान देकर रात-दिन पसीना बहाने वाले हजारों श्रमिकों, इंजीनियरों और अधिकारियों की मेहनत का घोर अपमान किया है।
राजनीतिक श्रेय लेने की भूख में सरकारी मंचों को झूठ का अड्डा बनाना और देश के प्रधानमंत्री का इस तरह गुमराह कर उनसे गलत बयान दिलवाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और हास्यास्पद है।
जनता सब देख रही है। @PMOIndia
यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकारी कार्यक्रमों में भी भाजपा नेता बनकर ही व्यवहार करते हैं। आज प्रधानमंत्री जी ने रिफाइनरी के उद्घाटन पर कहा कि 2018 से 2023 तक कांग्रेस सरकार के दौरान रिफाइनरी का काम ठप रहा और भाजपा के ढाई साल में पूरा काम हुआ। ऐसी बातें सुनने में हास्यास्पद लगती हैं।
प्रधानमंत्री जी, आपको रिफाइनरी के काम से जुड़े लोगों से पूछना चाहिए था। वे आपको बताते कि कांग्रेस सरकार में कोविड जैसी मुश्किल परिस्थिति में भी यहां काम नहीं रुका और रिफाइनरी का 85% काम 2018 से 2023 के बीच पूरा हुआ। भाजपा सरकार ने तो बजट में अगस्त 2025 तक काम पूरा करने की घोषणा की थी जो करीब एक साल देरी से हुआ है।
@narendramodi@PMOIndia
राजस्थान में सरकारी भुगतान तंत्र पूरी तरह ठप हो चुका है। वित्तीय कुप्रबंधन के चलते आज कर्मचारी, पेंशनर, दुर्घटना पीड़ित परिवार, अस्पताल और छोटे ठेकेदार अपने वाजिब भुगतान के लिए भटक रहे हैं। प्रदेश के इतिहास में ऐसा संकट पहले कभी नहीं देखा गया।
RGHS का भुगतान अटकने से कैशलेस योजना में मरीजों को जेब से पैसे देने पड़ रहे हैं। चिरंजीवी/आयुष्मान दुर्घटना बीमा के स्वीकृत दावों का पैसा महीनों से पीड़ित परिवारों को नहीं मिला है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी-GPF और सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी लंबित है।
इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे इस अनावश्यक संकट को गंभीरता से लें और समय रहते त्वरित निर्णय लेकर प्रदेश के लाखों परिवारों को राहत प्रदान करें।
@RajCMO
कल 4 जुलाई को प्रधानमंत्री के दौरे की आड़ में जिला मुख्यालयों पर युवाओं को जुटाकर जॉइनिंग लेटर बांटने का जो भद्दा तमाशा रचा जा रहा है, वह युवाओं के स्वाभिमान पर चोट है।
जिला प्रशासन को लक्ष्य देकर भीड़ इकट्ठी करना, उनके आने, जाने और खाने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग कर राजनीति करना अनैतिक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
राजस्थान की भाजपा सरकार कान खोलकर सुन ले- आप युवाओं को नौकरी देकर कोई 'एहसान' नहीं कर रहे हैं। इन युवाओं ने दिन-रात मेहनत करके कंप्टीशन पास कर अपना हक प्राप्त किया है। हमारी सरकार ने भी रिकॉर्ड लाखों नौकरियां दीं, लेकिन अपनी पीठ थपथपाने के लिए कभी युवाओं का ऐसा राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया।
शर्मनाक बात यह है कि प्रदेश में भर्तियां समय पर पूरी नहीं हो रहीं, जो कैलेंडर जारी किए गए उनके अनुरूप परीक्षाएं नहीं हो रही हैं, लेकिन वीआईपी दौरों के नाम पर इनके नौटंकीनुमा इवेंट एकदम समय पर हो जाते हैं। वाहवाही लूटने के लिए मंच से फोटो खिंचवाकर लेटर तो बांट दिए जाते हैं, पर वास्तविक जॉइनिंग के लिए युवा महीनों दर-दर भटकते रहते हैं।
पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार से लेकर वर्तमान भाजपा सरकार तक, भाजपा ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सर्कस और सरकारी सिस्टम को मजाक बनाकर रख दिया है। राजस्थान का युवा इस झांसा तंत्र को देख रहा है और वक्त आने पर इस एहसान जताने के अपमान का करारा जवाब देगा।
जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और निंदनीय है।
छात्र हितों की मांग उठाना किसी भी दृष्टि से 'शांति भंग' करना नहीं कहा जा सकता।
हाल ही में जोधपुर में आमजन के आक्रोश को दबाने के लिए भाजपा सरकार ने आंदोलनों पर पाबंदी लगाई थी, और अब इस तरह छात्रों की आवाज़ को कुचला जा रहा है।
विद्यार्थियों की जायज मांगों पर संवाद करने के बजाय पुलिस के दम पर दमन चक्र चलाना भाजपा सरकार की तानाशाही नीति का साफ प्रमाण है। छात्रों का यह दमन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बॉम्बे हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति माधव जमदार की सख्त टिप्पणियों ने भाजपा सरकार के दमनकारी और अलोकतांत्रिक चरित्र को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। सरकार को इन टिप्पणियों पर केवल 'मनन' नहीं, बल्कि अपने कृत्य पर शर्म करनी चाहिए। लोकतंत्र में विरोध की आज़ादी ही उसकी आत्मा है, लेकिन भाजपा ने इसे 'बनाना रिपब्लिक' बना दिया है, जहां महज राजनीतिक नारेबाजी को भी बदले की कार्रवाई का आधार बना लिया जाता है। सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा सरकारों की यह कायरतापूर्ण और तानाशाहीपूर्ण कार्रवाइयां लोकतंत्र पर कलंक हैं।
पिछले 12 वर्षों में देश में ऐसा माहौल बना दिया गया है जहां सरकार के विरोध को 'देशद्रोह' का रूप दे दिया जाता है। भाजपा नेता भूल गए कि UPA शासन में वे खुद कितनी आक्रामकता से विरोध करते थे और कांग्रेस उसे सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया मानती थी। आज केवल सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलने पर भाजपा शासित राज्यों में पत्रकारों, नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर FIR कर उन्हें महीनों-वर्षों तक जेल में बंद रखा जा रहा है।
यह सच को दबाने और देश में भय का माहौल बनाने की सोची-समझी साजिश है, जो लोकतंत्र की सरेआम हत्या है। सार्वजनिक जीवन में नेतृत्व करने वालों में आलोचना सुनने की सहनशक्ति होनी चाहिए। पुलिस और जांच एजेंसियों को भी यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी जवाबदेही सिर्फ और सिर्फ देश के संविधान के प्रति है, किसी राजनीतिक दल के प्रति नहीं।
जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र से जन जन के लाडले विकास पुरुष जैसाण के जननायक विधानसभा में जैसाण की आवाज बुलन्द करने वाले श्री रूपाराम धनदेव को तीसरी बार कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत साधुवाद एवं आभार
@RooparamDhandev@ashokgehlot51@GovindDotasra
आओ साथियों मज़बूत करे उस शख़्स को जो सुदुर मरुस्थल जैसलमेर के गाँवों में एक शख़्स गत 10 सालों से 18-20 घंटे मेहनत करके ,हर घर हर आदमी तक व्यक्तिगत जाकर कांग्रेस को मज़बूती देने का कार्य कर रहा है ।
@RahulGandhi@kcvenugopalmp@Barmer_Harish @AmritaDhawan1
@ashokgehlot51
टोंक विधानसभा क्षेत्र से श्री सचिन पायलट हैं कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रत्याशी।
टोंक के मतदाताओं से सादर निवेदन है कि #25_नवम्बर को अपना मत श्री सचिन पायलट जी को ही दें।
@SachinPilot#काम_किया_दिल_से#कांग्रेस_फिर_से