DELEGATES DELHI PARDESH CONGRESS COMMITTEE,,दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस निर्वाचित महासचिव,Delhi State co_cordinator Delhi pradeas youth congress RTI department,
उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं।
दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं - उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं।
वे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है।
संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक ज़हर घोल रहा है, ताकि भारत बँटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें। उत्तराखंड की BJP सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताक़तों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हैं।
नफ़रत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता। शांति के बिना विकास सिर्फ़ एक जुमला है।
हमें और दीपकों की ज़रूरत है - जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताक़त से संविधान के साथ खड़े रहें।
हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत।
तुम बब्बर शेर हो। 🇮🇳
हमारे राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों का चुनाव और निर्धारण करने में सबसे बड़ी भूमिका गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की थी। इसे संविधान सभा ने भी स्वीकार किया। इस पर सवाल उठाना न सिर्फ हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों और महापुरुषों का अपमान है, बल्कि समूची संविधान सभा का अपमान है।
क्या आज सरकार में बैठे लोग इतने अहंकारी हो गए हैं कि वे अपने को महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, डॉ अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे महापुरुषों से भी बड़ा समझने लगे हैं?
जितने साल से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, जवाहरलाल नेहरू जी उतने साल देश के लिए जेल में रहे हैं।
उसके बाद नेहरू जी 17 साल देश के प्रधानमंत्री रहे हैं और देश के लिए काम किया है।
नेहरू जी ने अगर 👇
⦁ ISRO नहीं बनाया होता, तो मंगलयान नहीं होता
⦁ DRDO नहीं बनाया होता, तो तेजस नहीं बनता
⦁ IIT-IIM नहीं बनवाए होते, तो हम IT में आगे नहीं होते
⦁ AIIMS नहीं बनवाते, तो कोरोना का सामना कैसे होता
⦁ BHEL-SAIL जैसे PSUs नहीं बनवाए होते, तो विकसित भारत कैसे बनता
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी इस देश के लिए जिए और देश की सेवा करते-करते उन्होंने दम तोड़ा।
: लोकसभा में कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
Chandrashekhar - Rohini विवाद SM पर फिर सुर्खियों में
उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर और उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी के बीच जारी विवाद और तेज हो गया है।
#ChandrashekharAzad#RohiniGhavri#nagina