उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक शख्स पर रील का भूत इतना सवार हो गया कि उसने अपनी ही अर्थी सजा डाली. वायरल होने की सनक में यह लड़का अपनी अर्थी सजाकर बीच सड़क पर ही लेट गया. नाक में रूई ठूसकर और शरीर पर कफन ओढ़कर लेटे हुए इस लड़के को जिसने भी देखा हैरान हो गया. इस रील में दिख रहे शख्स का नाम मुकेश कुमार है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शख्स की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया.
#uttarpradesh #kasganj #uppolice #viralvideo #trending #news #hindi #hindinews #latestnews #latestupdates #abpnews #india