CID के ADG मनोज कौशिक जी को अनुराग गुप्ता को बुलाकर पूछताछ करनी चाहिए कि उन्होंने किसके दबाव में झूठ बोलने और जाँच को ग़लत दिशा में ले जाकर हाईकोर्ट तक को ग़लत जानकारी देने का “अपराधिक” काम किया था?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर शर्म भी शर्मा जाए!
JSSC-CGL समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में नौकरी बेचे जाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज दबाने में जब सरकार हर हथकंडे अपनाकर भी नाकाम हो गई, तो अब घटियागिरी पर उतर आई है।
बताया जा रहा है कि आंदोलनकारी छात्रों के नाम-पते लेकर पुलिस उनके घर तक पहुंच रही है और परिवार वालों पर बच्चों को आंदोलन से वापस बुलाने का दबाव बना रही है।
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, छात्रों को धमकाना बंद करिए। आपको आंदोलन दबाने का ये गेम प्लान जिसने भी समझाया है, वह आपका भीतरी दुश्मन है। ये चाल देर-सबेर आपको ही भारी पड़ेगी।
#Jharkhand #JPSC #JSSC #StudentProstestsJharkhand
@BJP4India@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@blsanthosh@BJP4Jharkhand
रात के अंधेरे में झारखण्ड सरकार जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले 19 दिनो से धरने और अनशन पर बैठे विद्यार्थियों को जबरन उठाने गई थी समय रहते भाजपा के नेतागण आधीरात को धरनास्थल पर गये और हेमन्त के इशारे पर इस काम के लिए लगाए गये प्रशासनिक अधिकारियो के मनसूबे पर पानी फेर दिया!
Hitler हेमंत, क्या आप किसी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं?
17 दिनों से अनशन पर बैठी एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई है, उसे अस्पताल ले जाना पड़ा, लेकिन आपकी हिटलरशाही नहीं गई है। आखिर किस अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं सीएम हेमंत? कल विधानसभा मार्च के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां चलवाईं उससे भी मन नहीं भरा? JPSC-JSSC में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है इसको स्वीकार कर लीजिए हेमंत जी और छात्रों की सभी मांगों को मानिए। युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए आपको घोटालेबाजी की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा भी देना चाहिए।
#HitlerHemant
आज प्रातः जैसे ही मोबाइल देखा, तो पार्टी के केंद्रीय सोशल मीडिया संयोजक अमित मालवीय जी के रात 1:30 बजे किए गए ट्वीट और ANI के सोशल मीडिया पोस्ट से जानकारी मिली कि देर रात रांची के डीसी और सिटी एसपी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरनास्थल पर पहुंचे और बिजली बंद कराकर छात्रों को जबरन वहां से हटाने का प्रयास किया। अधिकारियों का कहना था कि सरकार ने JPSC परीक्षा रद्द कर दी है, इसलिए अब धरना समाप्त कर दिया जाए।
छात्रों की सूचना मिलते ही देर रात भाजपा के नेता आंदोलन स्थल पर पहुंचे। भाजपा नेताओं को वहां पहुंचता देख प्रशासनिक अधिकारी मौके से चले गए। मैं रांची जिला प्रशासन और हेमंत सरकार के इस अलोकतांत्रिक और निंदनीय रवैये की कड़ी भर्त्सना करता हूं। शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे छात्रों का आंदोलन भी सरकार को अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है।
छात्रों की मांग बिल्कुल स्पष्ट है...JPSC और JSSC की परीक्षाओं में नौकरी बेचने और अनियमितताओं की निष्पक्ष CBI जांच हो। छात्र पहले ही CID जांच के नाम पर सरकार के आश्वासनों पर भरोसा कर चुके हैं और अब उन्हें उस जांच पर विश्वास नहीं है। केवल JPSC परीक्षा रद्द कर देने से पूरे मामले का समाधान नहीं होगा। सरकार तत्काल CBI जांच का आदेश दे और छात्रों की सभी जायज मांगों पर ठोस कार्रवाई करे।
सरकार को पुलिस और प्रशासन के बल पर छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान करना चाहिए। मैं हेमंत सरकार को स्पष्ट रूप से चेतावनी देता हूं कि छात्र शक्ति को चुनौती देने की भूल मत कीजिए। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में उठी यह आवाज अगर दबाने की कोशिश की गई, तो इसकी चिंगारी झारखंड के गांव-गांव तक पहुंचेगी।
रांची जिला प्रशासन आंदोलन स्थल पर बिजली, पानी, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करे, न कि सरकार के इशारे पर शांतिपूर्ण आंदोलन को प्रभावित करने का प्रयास करे।
#Jharkhand #JPSC #JSSC #studentmovement
@BJP4India@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@blsanthosh@BJP4Jharkhand@amitmalviya@ANI
JPSC और JSSC परीक्षाओं की नौकरी बेचे जाने के विरोध में लगातार दूसरे दिन आज विधानसभा के बाहर विधायकों के साथ प्रदर्शन किया।
झामुमो कांग्रेस की सरकार जब तक सीबीआई जांच का आदेश नहीं देगी, तब तक हम सरकार को चैन से नहीं बैठने देंगे।
झारखंड के छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
#JPSC #JSSC
@BJP4India@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@blsanthosh@BJP4Jharkhand
आज धनबाद जिला अंतर्गत बाघमारा प्रखंड के तेतुलमारी स्थित शहीद शक्ति नाथ महतो उच्च विद्यालय में अमर शहीद शक्ति नाथ महतो जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री ढुल्लू महतो जी, माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो जी, श्री राज सिन्हा जी, श्री रोशन लाल चौधरी जी, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री सरोज सिंह जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रकाश सिंह जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्रवण राय जी, श्री मोहन कुंभकार जी, भाजपा नेता श्री सुरेश साहू जी सहित सम्मानित गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
अमर शहीद शक्ति नाथ महतो जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।
@blsanthosh
दिन हो या रात, झारखंड के छात्र अपने अधिकारों और न्याय की लड़ाई में शांतिपूर्वक डटे हुए हैं। आज फ्लैशलाइट मार्च के माध्यम से भी युवाओं ने सरकार को जगाने का प्रयास किया, लेकिन गूंगी-बहरी सरकार अब भी उनकी आवाज़ सुनने को तैयार नहीं दिख रही है।
राज्य सरकार को चेतावनी है कि छात्रों की जायज़ मांगों की अनदेखी उसे भारी पड़ेगी।
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और सरकार को सड़क से लेकर सदन तक मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
#jpsc #jpscprotest #Jharkhand
@BJP4India@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@blsanthosh@BJP4Jharkhand
How much of India's infrastructure was built after 2014?
• 100% of Dedicated Freight Corridors
• 98% of Solar Capacity
• 85% of the Expressway Network
• 79% of Tap Water Access
• 75% of Metro Rail
• 71% of Port Capacity
• 69% of Railway Electrification
• 60% of 4-Lane National Highways
Infrastructure is built over decades.
But some decades build more than others.
रांची में हो रही मूसलाधार बारिश भी युवाओं के हौसले को डिगा नहीं सकती।
खुले आसमान के नीचे भी झारखंड के छात्र झामुमो कांग्रेस सरकार द्वारा JPSC-JSSC परीक्षा में सीट बेचे जाने के खिलाफ न्याय की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रहे हैं।
गूँगी-बहरी सरकार तत्काल JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच का आदेश दे, अन्यथा छात्रों के हक और न्याय की यह लड़ाई सरकार की चूलें हिलाकर रहेगी।
#jpsc #jpscprotest
भारी बारिश के बीच भी राँची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हजारों छात्र अपनी जायज़ मांगों को लेकर पूरी तरह संवैधानिक और शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि जिला प्रशासन मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार कर राज्य सरकार के दबाव में छात्रों को टेंट तक लगाने नहीं दे रहा है।
यह छात्रों के अधिकारों का दमन और अमानवीय रवैया है। हम जिला प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हैं कि अविलंब छात्रों को टेंट लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि बारिश के कारण किसी भी छात्र के स्वास्थ्य या सुरक्षा को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी और भारतीय जनता पार्टी आपकी ईंट से ईंट बजा देगी।
@blsanthosh@DC_Ranchi
ये आंसू याद रखना… राहुल गांधी और हेमंत सोरेन!
ये सिर्फ छात्रों के आंसू नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के टूटते सपनों की तस्वीर है।
JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों से परेशान छात्र न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। बारिश में भीगते हुए, सूखी रोटी और पानी के सहारे वे सिर्फ निष्पक्ष जांच, पारदर्शी भर्ती और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
लेकिन राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और पूरा इंडी गठबंधन खामोश है।
याद रखना इंडी गठबंधन वालों… झारखंड और देश का युवा हर आंसू का हिसाब करेगा!
क्या कॉक्रोच जनता पार्टी और उसके नेता @abhijeet_dipke झारखंड आकर यहां के छात्रों के हित में आंदोलन करेंगे और मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग करेंगे?
यदि नहीं, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि CJP का उद्देश्य छात्रों और युवाओं के मुद्दों का समाधान नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए उन्हें भड़काना है।
साथ ही @RahulGandhi को भी बताना चाहिए कि उनके गठबंधन की झारखंड सरकार में छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर उनकी चुप्पी कब टूटेगी, और वे झामुमो सरकार से अपना समर्थन कब वापस लेंगे?
नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस दौरान झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, आस्था एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निवेदन पत्र सौंपा। इसमें विशेष रूप से रोहतास गढ़ किला, मुड़मा मेला एवं मरांग बुरु जैसे ऐतिहासिक एवं आस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण, विकास तथा इन्हें जोड़ते हुए “आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर” के निर्माण का आग्रह किया, ताकि हमारी गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान मिल सके।
साथ ही इन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की आवश्यकता पर भी ध्यान आकर्षित किया।
@blsanthosh