I came across this video of Rajgir in Bihar & was intrigued.
I vaguely knew of Rajgir, but had never really thought of it as a tourist destination.
So I decided to read up a little more about it.
It turned out to be a rewarding exploration.
Rajgir was the capital of Magadha over 2,500 years ago. The Buddha and Mahavira both spent time here. The city was once surrounded by a massive stone wall, almost 40 kilometres long, built without mortar.
Today, it has a spectacular glass skywalk, ropeways, forested hills and ancient monuments.
But my reading led me to think more broadly about Bihar itself.
Bodh Gaya, where the Buddha attained enlightenment. Nalanda, one of the ancient world’s greatest centres of learning. Vaishali, associated with one of the earliest republican systems of government. And Pataliputra, capital of Ashoka’s Mauryan Empire.
An incredible concentration of history and heritage in one state
And yet, outside its important pilgrimage circuits, Bihar seems to receive relatively little attention as a tourist destination.
I can’t help feeling that Bihar is sitting on a tourism gold mine.
All this reflection prompted by one video of Rajgir. A reminder of how much there still is to explore in our own country…
#SundayWanderer
एक जमाना था कानपुर को मैनचेस्टर बोला जाता था
लाल इमली जैसी फ़ैक्टरी के कपड़े प्रेस्टीज सिम्बल होते थे. वह सब कुछ था जो एक औद्योगिक शहर में होना चाहिए।
मिल का साइरन बजते ही हजारों मज़दूर साइकिल पर सवार टिफ़िन लेकर फ़ैक्टरी की ड्रेस में मिल जाते थे। बच्चे स्कूल जाते थे। पत्नियाँ घरेलू कार्य करतीं । और इन लाखों मज़दूरों के साथ ही लाखों सेल्समैन, मैनेजर, क्लर्क सबकी रोज़ी रोटी चल रही थी।
फ़िर "कम्युनिस्टो" की निगाहें कानपुर पर पड़ीं.. तभी से....बेड़ा गर्क हो गया।
"आठ घंटे मेहनत मज़दूर करे और गाड़ी से चले मालिक।"
ढेरों हिंसक घटनाएँ हुईं,
मिल मालिक तक को मारा पीटा भी गया। नारा दिया गया
"काम के घंटे चार करो, बेकारी को दूर करो"
अलाली किसे नहीं अच्छी लगती है. ढेरों मिडल क्लास भी कॉम्युनिस्ट समर्थक हो गया। "मज़दूरों को आराम मिलना चाहिए, ये उद्योग खून चूसते हैं।"
कानपुर में "कम्युनिस्ट सांसद" बनी सुभाषिनी अली । बस यही टारगेट था, कम्युनिस्ट को अपना सांसद बनाने के लिए यह सब पॉलिटिक्स कर ली थी ।
अंततः वह दिन आ ही गया जब कानपुर के मिल मज़दूरों को मेहनत करने से छुट्टी मिल गई। मिलों पर ताला डाल दिया गया।
मिल मालिक आज पहले से शानदार गाड़ियों में घूमते हैं (उन्होंने अहमदाबाद में कारख़ाने खोल दिए।) कानपुर की मिल बंद होकर भी ज़मीन के रूप में उन्हें (मिल मालिकों को) अरबों देगी। उनको फर्क नहीं पड़ा ..( क्योंकि मिल मालिकों कभी कम्युनिस्ट के झांसे में नही आए !)
कानपुर के वो 8 घंटे यूनिफॉर्म में काम करने वाला मज़दूर 12 घंटे रिक्शा चलाने पर विवश हुआ .. !! (जब खुद को समझ नही थी तो कम्युनिस्ट के झांसे में क्यों आ जाते हो ??)
स्कूल जाने वाले बच्चे कबाड़ बीनने लगे...
और वो मध्यम वर्ग जिसकी आँखों में मज़दूर को काम करता देख खून उतरता था, अधिसंख्य को जीवन में दुबारा कोई नौकरी ना मिली। एक बड़ी जनसंख्या ने अपना जीवन "बेरोज़गार" रहते हुए "डिप्रेशन" में काटा।
"कॉम्युनिस्ट अफ़ीम" बहुत "घातक" होती है, उन्हें ही सबसे पहले मारती है, जो इसके चक्कर में पड़ते हैं..!
कॉम्युनिज़म का बेसिक प्रिन्सिपल यह है :
"दो क्लास के बीच पहले अंतर दिखाना, फ़िर इस अंतर की वजह से झगड़ा करवाना और फ़िर दोनों ही क्लास को ख़त्म कर देना"
#WATCH | Delhi: Chief of Defence Staff General NS Raja Subramani says, "... First of all, I wish to state that the Agnipath scheme in its current form, that is, the first four years, will continue. The Agnipath scheme has not been discontinued. It will continue. Secondly, this second engagement period of two years gives those Agniveers who have not been selected in the first four years a chance to serve longer. Their relative experience, qualifications and skills are relative. It's not that they are bad; it's relative. So, in these two years, they get a chance to serve longer in the Army, with the provision that they can be enrolled as regular soldiers. So this is a win-win situation for both..."
भारत समाचार की खबर का बहुत बड़ा असर। सीबीआई को पीएनबी ने पत्र भेजा। FIR की मांग की। पीएनबी ग्रेटर नोएडा में ग्राहकों के खाते से करोड़ों रुपए निकालने और FD तोड़कर पैसा खा जाने वाले मामले में एक्शन हुआ है। PNB ने आखिरकार स्वीकार किया है कि उसके ब्रांच से करोड़ों रुपए ग्राहकों के निकाल लिए गए हैं। इस मामले में भारत समाचार के खुलासे के बाद जब पीएनबी प्रबंधन के कारनामे खुले तो अब सीबीआई की याद आई। 20 कस्टमर लिखित शिकायत की है। उनके खातों से पूरा रुपया साफ कर दिया गया। हफ्ते भरे से पीएनबी प्रबंधन अपने अधिकारियों को बचा रहा था।
#PNBScam #GreaterNoidaNews #BharatSamachar @RBI
सौ बात की एक बात ये कि ऐसा लगता है ग्रह नक्षत्र ही ख़राब चल रहे हैं सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के। जैसे राहू बैठ जाता है ना कुंडली में। 2026 ऐसा जा रहा है सऊदी अरब का। इज़रायल ने बुलाया अमेरिका को, कि ईरान पर हमला करना है। जंग हो गई अमेरिका और ईरान की और क्रॉसफ़ायर में कौन आ गया है? सऊदी अरब। वो सऊदी अरब जिसके पास तेल की ताक़त है। वो सऊदी अरब जो ट्रंप के भरोसे बैठा था कि उसकी रक्षा अमेरिका करेगा। और जब लगा कि नहीं कर पा रहा तो तुर्की और पाकिस्तान को ले आया था इस्लामी NATO जैसे समझौते की छतरी के नीचे। लेकिन कुछ काम नहीं आ रहा। यमन के हूथी लड़ाकों ने नाकों चन चबवा रखे हैं। और एक-एक करके प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सारे सपने तोड़ते जा रहे हैं वो। अब दम्माम के एयरपोर्ट पर हमला हो गया। पहले रियाद के एयरपोर्ट पर हमला हो गया था। उसके तेल के कुओं पर हमले हो रहे हैं। उसकी तेल की रिफ़ाइनरियों पर हमले हो रहे हैं। उसकी तेल की पाइपलाइन पर हमला हो चुका है। पाकिस्तान कह रहा है हम संभाल लेंगे, तुर्की कह रहा है हम संभाल लेंगे, अमेरिका कह रहा है हम संभाल लेंगे। संभाल कोई रहा नहीं। और मोहम्मद बिन सलमान का खड़ा किया महल चोट पर चोट खाए जा रहा है। बहुत जतन किए थे प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपनी ताक़त मज़बूत करने के लिए। 2015 में जब उनके पिता किंग सलमान राजा बने, तो उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया। तब से उन्होंने धीरे-धीरे सत्ता अपने हाथ में ली। 2017 में उन्होंने अपने चचेरे भाई मोहम्मद बिन नायेफ़ को हटाकर ख़ुद को क्राउन प्रिंस बना लिया। उसी साल रिट्ज-कार्लटन होटल में बड़े-बड़े राजकुमारों और व्यापारियों को गिरफ्तार करके ऐंटी-करप्शन अभियान चलाया। इससे विरोधियों को साफ संदेश गया कि अब उन्हें कोई चुनौती नहीं दे सकता। उसके बाद उन्होंने लॉन्च किया अपना सबसे बड़ा सपना। विज़न 2030। तेल पर निर्भरता कम करने के लिए बड़े-बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए। नीओम नाम का दुनिया का सबसे आधुनिक शहर बनाने जा रहे थे। लाल सागर पर टूरिज़म प्रॉजेक्ट लॉन्च किए ताकि टूरिज़म सिर्फ़ हज और उमराह वाला ही ना हो। सिनेमाघर खोले, कॉन्सर्ट शुरू किए, महिलाओं को गाड़ी चलाने की इजाज़त दी और वहां की धार्मिक पुलिस की सख़्ती कम की। ये सब करके उन्होंने देश को आधुनिक और खुले विचारों वाला दिखाने की कोशिश की, ताकि विदेशी निवेशक और युवा सऊदी नागरिक दोनों खुश रहें। विदेश नीति में भी उन्होंने कई दांव खेले। पहले तो सारे दांव सही पड़ते गए। 2015 में यमन में हूथी लड़ाकों के ख़िलाफ़ अभियान शुरू किया। क़तर के खिलाफ़ नाकाबंदी लगाई। अमेरिका के साथ, खासकर ट्रंप के समय में, बहुत क़रीबी रिश्ते बनाए और भारी हथियार खरीदे। 2023 में चीन की मदद से ईरान के साथ भी समझौता कर लिया। इस्लामी देशों का लीडर कौन होगा शिया ईरान या सुन्नी सऊदी अरब, पहले यही तनाव चलता रहता था। वो तनाव कम करने के लिए ईरान के साथ भी समझौता कर लिया था। क्योंकि उनको स्थिरता चाहिए थी। ताकि उनका विज़न 2030 साकार हो। दुनिया भर में बड़े-बड़े निवेश किए। फ़ुटबॉल क्लब ख़रीदे, गॉल्फ़ लीग शुरू की और खेलों के ज़रिए देश की छवि बदली। सऊदी अरब ने ऐसा नेता नहीं देखा था अभी तक। MBS के नाम से प्रिंस दुनिया भर के चहेते होते जा रहे था। सब सही जा रहा था MBS के लिए। लेकिन 2026 में किसीकी ऐसी नज़र लगी कि सब दांव उल्टे पड़ते चले गए। ईरान अमेरिका युद्ध ने सब बदल दिया है। एमबीएस ने सोचा था कि सऊदी अरब को सिर्फ तेल से नहीं, बल्कि टूरिज़म, मनोरंजन, नए शहरों और विदेशी निवेश से आगे बढ़ाएंगे। इसके लिए उन्होंने देश को सुरक्षित, आधुनिक और खुला दिखाने पर पूरा ज़ोर लगाया था। एयरपोर्ट्स को दुनिया से जोड़ने वाले गेटवे बनाया, बड़े सम्मेलन बुलाए, निवेशकों को बुलाया। लेकिन अब रियाद और दम्माम जैसे एयरपोर्ट बार-बार निशाने पर आ रहे हैं, फ्लाइटें रद्द हो रही हैं, लोग डरे हुए हैं। जब राजधानी में मिसाइलें गिरें और विदेशियों की जान जाए, तो निवेशक और टूरिस्ट कैसे आएंगे? वो चमक जो उन्होंने बनाई थी, अब धुंधली पड़ रही है। दूसरा बड़ा दांव था ट्रंप पर भरोसा करने का। एमबीएस को उम्मीद थी कि ट्रंप के साथ रिश्ते और हथियारों की ख़रीद से सऊदी अरब को ईरान और उसके समर्थन वाले गुटों से पूरी सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने सोचा था कि अमेरिका आगे खड़ा रहेगा। लेकिन जब हूथी विद्रोहियों के हमले बढ़े, तो अमेरिका ने अपने स्टाफ़ और उनके परिवारों को सबसे पहले वहां से निकाल लिया। तीसरा दांव यमन में चला था प्रिंस ने। कि हूथियों के खिलाफ लंबे समय से चल रही लड़ाई से उनका दक्षिणी बॉर्डर सुरक्षित रहेगा। लेकिन सऊदी अरब के ट्रंप के साथ होने से ईरान ने हूथी लड़को को मदद और बढ़ा दी। तो जो बैलेंस MBS बनाने की कोशिश कर रहे थे कि एक तरफ अमेरिका के साथ खड़े रहना, और दूसरी तरफ ईरान के साथ शांति बनाए रखना। जब मुख्य लड़ाई छिड़ी तो ये संतुलन टूट गया। हथियार ख़रीदने का दांव भी फ़ेल हो गया अमेरका से। जो सैकड़ों करोड़ों खर्च करके पेट्रियट जैसे एयर डिफ़ेस सिस्टम ख़रीदे अमेरिका से वो काम नहीं आ पा रहे। लगातार हमलों से इंटरसेप्टर मिसाइलें कम पड़ रही हैं, मलबा गिर रहा है, और सिस्टम की कमज़ोरी सामने आ रही है। ट्रंप अपने चुनावों में बिज़ी हैं। वो इस वक़्त सिर्फ़ ज़बानी मदद पहुंचा रहे हैं। और आख़िरी दांव था तुर्की और पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौता। वो भी काम नहीं आ रहा। पाकिस्तान और तुर्की दोनों सीधे लड़ाई में नहीं उतर रहे। कहने को तो समझौते को इस्लामी NATO बोल रहा था पाकिस्तान। लेकिन जब लड़ने की बारी आई तो दोनों अपने हित देख रहे हैं। तुर्की ने साफ कह दिया है कि वो आक्रामक लड़ाई में नहीं उतरेगा। उसके विदेश मंत्री ने कह दिया कि तुर्की किसी दूसरे देश की जमीन पर जाकर हमला करने के लिए फौज नहीं भेजेगा। समझौता रक्षा के लिए है, हमले के लिए नहीं। वो एयर डिफेंस, तकनीकी मदद, ड्रोन या निगरानी जैसी चीजें दे सकता है, लेकिन यमन में हूथी लड़ाकों के खिलाफ सीधे लड़ने नहीं जाएगा। तुर्की को संसद की मंजूरी चाहिए बड़ी फौज भेजने के लिए, और वो ईरान से पूरी तरह उलझना नहीं चाहता। लाल सागर में उसके अपने हित भी हैं और वो कूटनीति पर ज्यादा भरोसा करने की बात कर रहा है। इसलिए अभी तक उसकी मदद सिमटी हुई है। पाकिस्तान की स्थिति थोड़ी अलग है। उसके तो पहले से सऊदी अरब में हजारों सैनिक हैं, पुराने समझौतों के तहत। लेकिन वो सिर्फ़ एयर डिफेंस और समर्थन वाली भूमिका निभा रहा है। उसके रक्षा मंत्री ने कहा है कि लड़ाई मुख्य रूप से सऊदी अरब की फौज कर रही हैं, पाकिस्तान सहयोग दे रहा है। लेकिन वो भी पूरी ताकत से यमन में जमीन पर नहीं उतर रहा। वजह साफ है कि पाकिस्तान ईरान का पड़ोसी है और उसके साथ उसके संबंध हैं। वो हूथी लड़ाकों के खिलाफ पूरी खुली लड़ाई में नहीं पड़ना चाहता, क्योंकि इससे ईरान से तनाव बढ़ सकता है। वो भी रक्षा में मदद कर रहा है, लेकिन आक्रामक अभियान से बच रहा है। यानी सुख के तो सब साथी थे सऊदी अरब के, संकट में मोहम्मद बिन सलमान अकेले खड़े दिख रहे हैं। सौ बात की एक बात।
https://t.co/ag1p6E7gIu
⚡️BREAKING: Iran has Cut Off LPG exports to Pakistan following Islamabad's Border Closure with Iran due to US Pressure
Approximately 50% (half) of Pakistan's total LPG imports comes from Iran
The price of a 12 kg LPG cylinder has risen to 7,000 Pakistani rupees ($25) from 4,500 rupees ($16) within days and could climb further - Reuters
भारत को मिला गैस का नया भंडार, एनर्जी के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता घटने की उम्मीद
ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में प्राकृतिक गैस खोजी है। टेस्टिंग के दौरान यहां रोजाना 2 लाख स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस का फ्लो दर्ज किया गया।
सरकार का टारगेट 2030 तक देश की कुल ऊर्जा जरूरतों में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 15% तक पहुंचाना है। यह खोज भारत की एनर्जी सेल्फ-रिलायंस को बूस्ट दे सकती है। (The Hindu Business Line)
आईटीबीपी डीजी शत्रुजीत कपूर ने सिर्फ इतना कहा कि चीन अपनी सेना और सैन्य तकनीक पर भारत से अधिक पैसा खर्च करता है और उसके पास एडवांस हथियार हैं। उन्होंने यह कहीं नहीं कहा कि भारत चीन को हरा नहीं सकता। लेकिन पश्चिमी मीडिया इसी बात को लेकर प्रोपेगेंडा चला रही है।
याद रखिए, भारत की असली सैन्य ताकत का अंदाज़ा सिर्फ उन हथियारों से नहीं लगाया जा सकता, जिन्हें दुनिया देख चुकी है। भविष्य में अगर कभी युद्ध की स्थिति आई, तो भारतीय सेना अपनी क्षमता, अपने साहस और अपनी ताकत से दुनिया को भारत की शक्ति का एहसास कराएगी। हमारी सैन्य क्षमताओं के कई पहलू सार्वजनिक नहीं हैं, और हर देश अपनी सामरिक जानकारी दुनिया के सामने नहीं रखता।
हिंदुस्तान को कमज़ोर समझने की भूल मत करना। 🇮🇳
जय हिंद! भारत माता की जय!
यूरोप में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता, बिल्कुल खामोश है UN 🤐
Albania में अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों के चलते 7 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।
इटली और बेल्जियम में दंगा-रोधी पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं, फ्रांस में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हुईं और प्रदर्शनकारी घायल हुए, जिससे प्रशासन सवालों के घेरे में है।
इन चारों देशों में पुलिस की बर्बरता को लेकर UN ने अब तक एक बार भी निंदा नहीं की है।
मैं अरब हूँ। मैं मुसलमान हूँ। मैं अमीराती हूँ। 🇦🇪
और मैं भारत से प्रेम करता हूँ। 🇮🇳 मुझे उस भारत से प्रेम है जिसने मानवता को उपनिषद और भगवद्गीता, रामायण और महाभारत जैसे महान ग्रंथ दिए; उस भारत से, जिसने आत्मा, कर्तव्य, काल और अनंतता पर उस समय चिंतन किया था, जब हमारी आधुनिक दुनिया ने ऐसे प्रश्नों को “दर्शन” कहना भी नहीं सीखा था।
मुझे नालंदा और सिंधु घाटी का भारत प्रिय है; संस्कृत और तमिल का भारत, गणित और खगोलशास्त्र का भारत; वह भारत, जहाँ मंदिर मानो पत्थरों पर उकेरी गई कविताएँ हों, और जहाँ कहानियाँ दादा-दादी और नाना-नानी से बच्चों तक पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवित रहती हैं।
मुझे उस भारत से प्रेम है जहाँ हिमालय बादलों को छूता है, केरल मानसून को अपने भीतर समेट लेता है, राजस्थान रेगिस्तान को रंगों में बदल देता है, और जहाँ हज़ारों भाषाएँ आज भी अपने-अपने अंदाज़ में एक ही बात कहती हैं: यह मेरा घर है।
और मुझे भारत की सादगी में छिपी खुशियाँ भी उतनी ही प्रिय हैं: मसाला डोसा और सांभर, इडली, पनीर, दाल, बिरयानी और चाय।
क्योंकि भारत हज़ारों वर्षों का इतिहास केले के एक पत्ते पर परोसकर भी मुस्कुराते हुए पूछ सकता है: थोड़ा और लेंगे?
शायद इसीलिए, एक अमीराती होने के नाते, भारत मुझे कभी पूरी तरह पराया नहीं लगता।
सदियों से हमारे पूर्वज उसी हिंद महासागर के आर-पार एक-दूसरे की ओर देखते आए हैं। हमारे खाड़ी तटों से मोती भारत की ओर जाते थे, और हवाएँ वहाँ से मसाले, कपड़े, विचार और कहानियाँ लेकर हमारे तटों पर लौटती थीं।
अरब और भारत के बीच का समुद्र कभी दूरी नहीं था।
वह एक संवाद था।
बहुत कम राष्ट्रों को इतनी प्राचीन सभ्यता विरासत में मिली है, जो आज भी इतनी जीवंत हो।
साम्राज्य मिट गए।
सदियाँ गुज़र गईं।
सरहदें बदल गईं।
लेकिन भारत अपनी कहानियाँ सुनाता रहा।
उसकी प्रार्थनाओं ने भाषाएँ बदलीं।
उसके व्यंजन पीढ़ियों का सफ़र करते रहे।
उसकी पुस्तकों ने राजवंशों को जाते देखा और स्वयं जीवित रहीं।
उसके दर्शन ने सहस्राब्दियों को पार कर लिया।
और फिर भी, हज़ारों वर्षों के बाद, हर सुबह भारत जागता है और आज भी उतना ही विशिष्ट, उतना ही जीवंत, उतना ही भारत है।
शायद यही भारत का सबसे बड़ा चमत्कार है।
कुछ देशों के पास इतिहास होता है।
भारत की धड़कनों में सभ्यता बसती है।
एक अमीराती दिल से,
सम्मान, प्रशंसा और प्रेम के साथ। 🇦🇪❤️🇮🇳
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने महाअष्टमी के अवसर पर ढाका में दुर्गा पूजा मंडपों का दौरा किया
इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और उन्हें अष्टमी की शुभकामनाएं दी।
CISF की मुस्तैदी! जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को ऐसे धर दबोचा
दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्कैनिंग के दौरान संदिग्ध चीज लिए एक शख्स भागने लगा।
सतर्क CISF जवान ने पीछा कर उसे एग्जिट गेट के पास पकड़ लिया। तलाशी में उसके अंडरगारमेंट से अज्ञात सेमी-सॉलिड चीज मिली।
शख्स का दावा है कि वह कुआलालंपुर का रहने वाला है। NRI यात्री को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
📹: CISF
रूस को लेकर मेरा फैसला बहुत सीधा है: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट लिखकर रूस के साथ डीजल डील का बचाव किया और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पर निशाना साधा।
ट्रंप ने लिखा, "रूस को लेकर मेरा फैसला बहुत सीधा है। मैं रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए शांति वार्ता कर रहा हूं। मैं ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहता, जिससे रूस बातचीत की मेज से दूर हो जाए। इस दिशा में काफी अच्छी प्रगति हो रही है।"
उन्होंने आगे लिखा, "जेलेंस्की रूस की डीजल रिफाइनरियों को निशाना बना रहे हैं। उन्हें पता है कि इन हमलों से वैश्विक डीजल बाजार को भारी नुकसान पहुंच रहा है, जिसमें अमेरिका का बाजार भी शामिल है। इससे किसानों, पशुपालकों और हर तरह के कारोबार को नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद रूस दुनिया भर में कम कीमत पर लाखों बैरल डीजल भेज रहा है। जेलेंस्की को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।"
ट्रंप ने आगे कहा, "सच कहूं तो यूरोप से मिल रही भारी आर्थिक मदद और 'धोखेबाज' जो बाइडन द्वारा पहले दी गई मदद को देखते हुए ऐसा लगता है कि जेलेंस्की इस युद्ध को खत्म ही नहीं करना चाहते। शायद वह कभी ऐसा चाहते ही नहीं थे! दो साल पहले वह आज की तुलना में कहीं बेहतर समझौता कर सकते थे। उनका देश पूरी तरह बर्बाद हो चुका है, उनकी जमीन का एक बड़ा हिस्सा छिन गया है, समुद्र और जलक्षेत्र उनके हाथ से निकल गए हैं, और उनकी पुरुष आबादी या तो कम हो गई है, घायल है या मारी जा चुकी है।"
ट्रंप ने अंत में लिखा, "मैं चाहता हूं कि यह युद्ध खत्म हो!"
अग्नि-6 भारत की सबसे एडवांस्ड ICBM यानी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल बनने जा रही है ICBM एक गाइडेड मिसाइल होती है जो न्यूक्लियर वेपन डिलीवरी के लिए डिजाइन करी जाती है और जिसकी मिनिमम रेंज 5500 किलोमीटर होती है.
लेकिन अग्नि-6 ने यह मिनिमम रेंज को मेनी टाइम्स क्रॉस कर दिया, उससे कहीं आगे निकल गई.
अग्नि-6 अभी डेवलपमेंटल फेज में तो है, लेकिन इसकी जो स्पेसिफिकेशंस आ रही हैं, वो इसे हैरतअंगेज रूप से गेम चेंजर बनाती हैं.
इसकी एक्सपेक्टेड रेंज हो सकती है 12,000 किलोमीटर तक और कुछ एस्टीमेट्स कह रहे हैं कि अगर सब कुछ अच्छा चला तो शायद 16,000 किलोमीटर तक की इसकी रेंज हो सकती है.
यानी ICBM की मिनिमम थ्रेशोल्ड से तीन गुना ज्यादा.
यह मिसाइल प्रैक्टिकली पूरी दुनिया को कवर कर सकती है, यानी ईस्ट या वेस्ट से अगर हमने इसको चलाया तो दुनिया में कोई ऐसी जगह नहीं बचेगी जहां हम हिट नहीं कर सकते.
अब इसकी डिजाइन समझिए। यह एक थ्री-स्टेज सॉलिड फ्यूल मिसाइल होगी जिसे डेवलप कर रहा है DRDO.
सॉलिड फ्यूल का मतलब है फास्टर लॉन्च रेडिनेस, कम प्रिपर्डनेस टाइम और ज्यादा सर्वाइवेबिलिटी यानी मिसाइल को तुरंत लॉन्च किया जा सकता है.
और इसकी सबसे बड़ी ताकत है MIRV.
MIRV का मतलब मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल।
यानी एक ही मिसाइल में आप मल्टीपल वॉरहेड्स लगा सकते हैं और हर वॉरहेड अलग-अलग जगह जाकर के हिट कर सकता है.
इमेजिन कीजिए, एक ही लॉन्च 24 मैक की स्पीड पे, 16,000 किलोमीटर की रेंज, मल्टीपल सिटीज या मल्टीपल मिलिट्री बेसेस को साइमटेनियसली सक्सेसफुली टारगेट कर सके, जरूरत पड़े तो न्यूक्लियर भी कर सके.
सबसे बड़ी बात है इसकी स्पीड की।
अग्नि-6 की स्पीड है मैक 24 यानी 29,400 किलोमीटर प्रति घंटा. यानी अगर अभी मैं इस मिसाइल को लॉन्च करूं तो 70 सेकंड में इस्लामाबाद पहुंच जाएगी.
यह वीडियो खत्म होने से पहले अगर आप बीच से भी यह वीडियो देख रहे हैं, खत्म होने से पहले इस्लामाबाद स्वाहा हो जाएगा.
दिल्ली से लंदन जाना है तो इसको 12 मिनट लगेंगे.
अगर दिल्ली से न्यूयॉर्क जाना है तो इसको महज 15 से 20 मिनट लगेंगे.
इतनी स्पीड पर रिएक्शन टाइम लगभग खत्म हो जाता है। रडार चाहे डिटेक्ट भी कर लें, लेकिन इंटरसेप्टर जब तक तैयार होंगे, तब तक अग्नि तो सब कुछ धुआं-धुआं कर देगी. और सबसे इंटरेस्टिंग बात, DRDO इस मिसाइल की डिजाइन के साथ लगभग तैयार है, सिर्फ सरकार का ठप्पा (मंजूरी) का इंतजार है.
और जैसे ही यह मंजूरी मिलती है, भारत लाएगा अपनी इंडिजिनस अग्नि-6 जो दुनिया में किसी भी कोने पर जा सकती है महज कुछ मिनटों में.
रूसी तेल-गैस खरीदने पर भारत समेत 5 देशों पर कोई टैरिफ नहीं', ट्रंप का बड़ा ऐलान
हाहाहा..... ये बहुत बढ़िया था गुरु.
डेढ़ साल खूब Tariff का गाना गाया... भारत पर जम कर Tariff लादा.... भारत ने कोई जवाब नहीं दिया.
विपक्ष ने खूब हल्ला गुल्ला किया.... Surrender नरेन्दर के नारे लगे.... Meme की बाढ़ आई.
फिर भारत ने काम से जवाब दिया...... Export Divert किया.... अमेरिका को जाने वाला सामान यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, middle east जाने लगा..... ढेरों देशों के साथ FTA किये....EU के साथ दुनिया की सबसे बड़ी डील की.
जहाँ विपक्ष कह रहा था कि लाखों नौकरियां ख़त्म होंगी.... उद्योग बंद होंगे.... यहाँ कोई नुकसान नहीं हुआ.
उधर अमेरिका में वहां के सुप्रीम कोर्ट ने इस Tariff को रद्दी की टोकरी में डाला.
ट्रम्प सरकार ने भारत पर tariff लगाने के लिए बकायदा कानून ही बना दिया.
और कमाल की बात है.. इस कानून बनाने के कुछ ही दिनों बाद अमेरिका एक डील करता है रूस के साथ.... डीजल खरीदने की.
मतलब.... जिसके कारण यह सब सियापा किया ट्रम्प ने.... उसी की गोद में जा कर बैठ गए.
और आज ट्रम्प ने भारत समेत 5 देशों के लिए कहा है.. कि उन पर कोई रोक नहीं है... रूस से तेल लेने पर 🤣
चिचा... ओ सुनहरी जुल्फों वाले चिचा.
भारत पर रोक थी भी नहीं... तुम्हारे ये Restriction और Tariff की बत्ती बना कर वहीं डाल दी है भारत ने..... जहाँ पहले भारत 1 मिलियन बैरल per day के हिसाब से रूसी तेल लेता था...... तुम्हारे Tariff और Restriction की नौटंकी के बाद आज 2-2.5 मिलियन बेरेल per day के हिसाब से ले रहा है....... और उसी तेल को Refine करके यूरोप और अब अमेरिका को भी बेच रहा है.
बाकि surrender surrender का विधवा विलाप करने वालों... देख लो असली surrender 😂😂
हूतियों ने मालदार सऊदी अरब को दाने-दाने को तरसा दिया है.
युद्ध के भयावह हालात के बीच सऊदी अरब के लोग बड़ी संख्या में सुपरमार्केट में पहुंचकर खाने-पीने की चीज़ों का स्टॉक जमा कर रहे हैं.
यह संकट की गंभीरता का संकेत है.
युद्ध के कारण आवश्यक वस्तुओं की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका लोगों को परेशान कर रही है. यमन के साथ युद्ध के परिणाम अब आम लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर भी असर डाल रहे हैं.
'हमसे डील करने के लिए जेलेंस्की ठीक आदमी नहीं' - ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जेलेंस्की कहते हैं कि वह समझौता करना चाहते हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं चाहते। जेलेंस्की अमेरिका के लिए अच्छे आदमी नहीं हैं, जिनसे बातचीत की जाए।
📹 Newsmax