NEET के बाद Lekhpal…
और Lekhpal के बाद SSC GD का पेपर भी leak.
अब हिंदुस्तान का युवा अगर न्याय मांगे, तो उसे “Cockroach” बोल दिया जाता है…
और जब वही Cockroach जवाब मांगे, तो उसका account बंद कर दिया जाता है. 🪳
BJP सरकार और SSC आखिर छात्रों को क्या समझते हैं?
45-50 डिग्री की तपती गर्मी में लाखों छात्र SSC-GD परीक्षा देने सैकड़ों किलोमीटर दूर से हजारों रुपये खर्च करके सेंटर पहुंचे, लेकिन वहां जाकर पता चला कि 25 मई की दूसरी और तीसरी शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई।
कहीं कहा गया “सेंटर में क्षमता नहीं है”, कहीं कोई जवाब तक नहीं मिला। अगर व्यवस्था नहीं संभलती तो छात्रों का भविष्य बर्बाद क्यों किया जा रहा है?
हर भर्ती परीक्षा में यही हाल —
• पेपर लीक
• परीक्षा रद्द
• अव्यवस्था
• छात्रों का शोषण
मोदी सरकार में युवाओं को सिर्फ धोखा, बेरोजगारी और मानसिक तनाव मिल रहा है। देश का युवा अब चुप नहीं बैठेगा।
NSUI हर छात्र के साथ मजबूती से खड़ी है और जवाब मांगती है।
NEET के बाद अब SSC-GD के छात्र भी सड़कों पर हैं।
लखनऊ में 25 मई को होने वाला एग्जाम अचानक रद्द कर दिया गया। महीनों की तैयारी, खर्च और उम्मीदों पर एक झटके में पानी फिर गया। एग्जाम सेंटर के बाहर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।
लेकिन सत्ता के लिए सब “व्यवस्था” ठीक है - युवाओं का भविष्य भले रोज़ कैंसल होता रहे, प्रचार का ‘अमृत काल’ जारी है।
इंदौर में भाजपा के दो कैबिनेट मंत्री, नौ विधायक, एक सांसद और एक महापौर होने के बावजूद जनता को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।
इसी के विरोध में आज इंदौर की जनता के पीने के पानी की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रयागराज में एक एग्जाम सेंटर पर ख़राब हुए सिस्टम को ठीक करते SSC GD के अभ्यर्थी
इस सरकार में सारी परीक्षा एजेंसियां भ्रष्ट हो चुकी है क्योंकि ये सरकार ही भ्रष्ट है ।
समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री पवन पांडेय आज अयोध्या में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
जबसे देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तबसे कमर तोड़ महंगाई है.
बीजेपी सरकार केंद्र में करीब 12 साल से है और उत्तर प्रदेश में दूसरा कार्यकाल पूरा होने वाला है.
लेकिन इस सरकार में महंगाई, पेपर लीक बेरोजगारी लूट डकैती चरम पर है.
उत्तर प्रदेश ही नहीं सम्पूर्ण देश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पवन पांडेय की तरह अब सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरना होगा!!
भीषण गर्मी और संघर्ष के बीच नौकरी की उम्मीद लेकर गोरखपुर पहुंचे SSC GD के अभ्यर्थियों को क्या मिला? अव्यवस्था और लाचारी!
केंद्र पर क्षमता 250 की थी, बुला लिया 500 को.. फिर युवाओं को अपना हक मांगने के लिए धरने पर बैठना पड़ा।
मुख्यमंत्री जी, आपके अपने क्षेत्र में युवाओं के साथ यह खिलवाड़ क्यों?
रोज़गार देने के बड़े-बड़े दावे करने वाली आपकी सरकार जब एक अदद परीक्षा का शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन तक नहीं करा पा रही है, तो वो युवाओं को रोजगार क्या देगी?
इंदौर में 35 साल से भाजपा के जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने पहले पानी में ज़हर देकर 36 लोगों की हत्या की और अब पीने के पानी की एक एक बूंद के लिए जनता को तरसा रहे हैं।
इंदौरवासियों, देखो, समझो और अपने बच्चों के साथ न्याय करो।
NEET के बाद SSC GD परीक्षा भी रद्द हो गई है. सरकार मस्ती में है और ‘कॉकरोच’ गुस्से में.
अब सरकार जल्दी ही क्रिकेट मैचों की संख्या बढ़ा देगी और पेपर लीक से गुस्साए युवा क्रिकेट स्टेडियम जाकर गुस्सा शांत कर लेंगे.
ख़ैर, अगला पेपर लीक…सॉरी अगला पेपर कब है?
@narendramodi@dpradhanbjp
पेपर लीक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब UP में SSC का पेपर लीक होने की खबर सामने आ रही है? आखिर युवाओं के भविष्य और उनकी सालों का मेहनत के साथ यह क्रूर मजाक कब तक चलता रहेगा?
यह सिर्फ पेपर लीक नहीं है, यह बेरोजगार युवाओं के भरोसे और उनके माता-पिता के आंसुओं का सौदा है।
प्रयागराज के अंदावा स्थित एक SSC परीक्षा केंद्र पर सोमवार को उस वक्त बवाल मच गया, जब सीटों से दोगुना परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंच गए। अव्यवस्था से नाराज छात्रों ने परीक्षा केंद्र में जमकर हंगामा किया, कंप्यूटर और अन्य सामान में तोड़फोड़ की, वहीं जीटी रोड पर चक्का जाम कर प्रदर्शन भी किया।
#Prayagraj #SSCExam #SSCGD #ATReel #AajTakSocial
लखनऊ के एक स्कूल में SSC GD की परीक्षा सर्वर न चलने की वजह से रद्द पर दी गई जिसके बाद छात्र गुस्सा हो गए
इस 46 डिग्री सेल्सियस तापमान की चिलचिलाती धूप में छात्र सौ किमी चलकर परीक्षा देने जाते है
उसके बाद सर्वर नहीं चलता और परीक्षा रद्द कर दी जाती है
सिस्टम पूरी तरह सड़ चुका है इसे बदलने की जरूरत है ।
इस वीडियो के माध्यम से भाजपा के नेता बता रहे है, अगर देश का युवा अपनी माँगो के लिए कॉकरोच बनेगा तो भारतीय जनता पार्टी उन पर हिट जैसा नशीला पदार्थ छिड़क कर मार देगी...
जवाबदेही के बजाय भाजपा के नेता दादागिरी पर उतर आये है👇
इंदौर पानी के लिए तरस रहा है, लेकिन प्रभारी मंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री, सांसद और महापौर सभी गायब हैं!
: श्री जीतू पटवारी जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष.