हिण्डोली-नैनवां के लोकप्रिय विधायक,पूर्व मंत्री श्री अशोक चाँदना जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ। @AshokChandnaINC
आज दिल्ली की सड़कों पर सत्ता के अहंकार और तानाशाह को साफ संदेश मिल गया.. लोकतंत्र जनता की ताकत से चलेगा, हुक्मरानों की मर्जी से नहीं!
नेता विपक्ष @RahulGandhi जी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि वोट चोरी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ देश अब खामोश बैठने वाला नहीं है।
#MarchForDemocracy में राजस्थान समेत देशभर से पहुंचे युवाओं, कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं विपक्षी दलों की एकजुटता रही। मोदी सरकार और चुनाव आयोग को समझ लेना चाहिए कि जनता के जनादेश से खिलवाड़ करके लोकतंत्र को बंधक नहीं बनाया जा सकता।
हमारा संकल्प अडिग है.. वोट की रक्षा करेंगे, संविधान बचाएंगे और लोकतंत्र पर किसी का एकाधिकार नहीं होने देंगे। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक हमारा संघर्ष जारी है।
कल दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा। उनके दिलों में नफ़रत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी। लेकिन उन्हें पुलिस और BJP के गुंडों, दोनों ने पीटा।
ऐसा भारत हम नहीं चाहते।
कल, सोमवार 12 अक्टूबर को, हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे।
देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे।
हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे। हमारी माँग है - वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें।
नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज़ को दबा नहीं सकते। ये कायर हमें डरा नहीं सकते। इन्हें पीछे हटना ही होगा।
हम सब साथ चलेंगे - मोहब्बत, भाईचारे और देशभक्ति के साथ।
डरो मत।
कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा।
#ChaloDilli
: नेता विपक्ष @RahulGandhi जी
Tomorrow, 12th October, India marches peacefully as one to the Supreme Court.
Students, civil society organisations, Opposition parties: Please join us to defend our democracy.
#ChaloDilli