देश के प्रधानमंत्री @narendramodi की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए, आप पहले ही देश का 3.48 लाख करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं को आधार से लिंक कर बचा चुके हैं, आप देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान हैं, आप भारतवर्ष की पूँजी हैं, आपकी सुरक्षा पर देश के भीतरी और बाहरी दुश्मनों की पैनी नज़र है, देश के नागरिक अपने प्रयासों ईधन की खपत कम कर लेगें, ग़ैर ज़रूरी विदेशी सामान की ख़रीदी कम कर लेगे, ग़ैर ज़रूरी विदेश यात्रा नहीं करेंगे, लेकिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा, सम्मान और गौरव के साथ कोई समझौता ठीक नहीं हैं.
#Savefuel
वीरता और पराक्रम के अमर प्रतीक, देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और अटूट स्वाभिमान की गाथाएं युगों-युगों तक देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति का दीप प्रज्वलित करती रहेंगी।