भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए जो भाषा इस्तेमाल की है, वह कोई मामूली बात नहीं है। ख़ासकर दलितों-पिछड़ों के लिए तो बिल्कुल भी नहीं, जिन्हें सदियों तक जाति के नाम पर शिक्षा, सम्मान, अधिकार और सत्ता से वंचित रखा गया।
“तुम सैफई में भैंस चरा रहे होते!” यह सिर्फ़ एक राजनीतिक विरोधी पर तंज नहीं, बल्कि उस पुरानी जातिवादी सोच की याद दिलाता है, जो मेहनतकश समाज को उसके पारंपरिक पेशों तक सीमित रखना चाहती है।
यह लड़ाई सिर्फ़ अखिलेश यादव के सम्मान की नहीं, बल्कि उन करोड़ों लोगों के स्वाभिमान की है, जिन्होंने सदियों के अपमान और भेदभाव से लड़कर लोकतंत्र में अपनी जगह बनाई है।
दलित-पिछड़ों व आदिवासियों ने लंबा संघर्ष करके सत्ता में हिस्सेदारी हासिल की है। अब उन्हें उनकी जाति और पेशे के नाम पर छोटा दिखाने की हर कोशिश का जवाब देना होगा। क्योंकि लोकतंत्र में कुर्सी किसी की पैतृक संपत्ति नहीं और सम्मान किसी जाति का विशेषाधिकार नहीं है।
जन्म का संयोग है जाति। इसमें गर्व क्या? या शर्म क्यों?
लेकिन जब जाति को गाली बनाया जाए, तो मुझ जैसे व्यक्ति को भी बोलना पड़ेगा - हाँ, हूँ मैं “अहीर”! हूँ मैं “गँवार”! गर्व है मुझे!
हम सबको पूछने पड़ेंगे सवाल - ABP न्यूज़ से, दिल्ली यूनिवर्सिटी से, आरएसएस से, बीजेपी से, पुलिस प्रशासन से और अपने आप से।
मैं टीचर का बहुत सम्मान करता हूॅं, पर संगीत रागी जी जैसे फटीचर जब टीचर हो जाते हैं, तो पूरी शिक्षक बिरादरी की प्रतिष्ठा धूमिल होती है। इनके जैसे कुंठित, श्रेष्ठतावादी, सांप्रदायिक और रुग्ण जातिवादी सद्विवेवेकी नागरिक-निर्माण की प्रक्रिया में सबसे बड़ी बाधा हैं। ऐसे शिक्षक "राष्ट्रनिर्माता" नहीं, "राष्ट्रध्वंसक" हैं! ये संस्थान-निर्माण नहीं, संस्थान-विनाश करते हैं!
हाॅं, मैं सलमान ख़ान से दिलीप कुमार की भूमिका की उम्मीद भी नहीं करता! संगीत रागी गोपाल गुरु, राजीव भार्गव, सीपी भाम्बरी नहीं न हो जाएंगे! वे कुछ और लोग रहे हैं!
संगीत रागी विभागाध्यक्ष रहते हुए जहां-जहां नियुक्ति-प्रक्रिया को औपचारिक-अनौपचारिक रूप से कुप्रभावित करते रहे हैं, उसकी क़ायदे से जांच हो जाए तो पता चलेगा कि इन्होंने कितने नाकारा लोगों को दिल्ली विश्वविद्यालय में भर कर अगले तीस वर्षों के लिए पठन-पाठन को पंगु बना दिया है! सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों से पढ़ना हर विद्यार्थी का स्वाभाविक अधिकार है, जिससे इन्होंने उन्हें वंचित किया है।
इतना ही कहना चाहता हूॅं कि संगीत जी, मनुष्य बनें, विनम्र बनें, करुणामय बनें, पढ़ने-लिखने का यही अर्थ है, पढ़ाई-लिखाई का इसके सिवा और कोई उद्देश्य नहीं है। हमने यही सीखा-जाना, "विद्या ददाति विनयं, विनयाद्याति पात्रताम्", हमने कभी नहीं सुना, "विद्या ददाति उज्जडपनं, उज्जडपनाद्याति पात्रताम्"।
अपने भीतर के ज़हर को ख़त्म करने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ें, अच्छा संगीत सुनें, अच्छे लोगों के सान्निध्य में रहें! उनका दिल्ली विश्वविद्यालय में होना कम-से-कम राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षार्थी-शोधार्धी की मानसिक सेहत के लिए गंभीर ख़तरा है!
अपने आचरण में जितनी जल्दी सुधार लाएंगे, स्वयं उनके लिए उतना अच्छा होगा। याद रखें, गालीबाज़ों को इतिहास याद नहीं रखता! वे कूड़ेदान के लायक़ भी नहीं समझे जाते!
और, आख़िर में सबसे ज़रूरी बात, यह सरकार हमेशा नहीं रहेगी जिसका आप झाल बजाते रहते हैं।
छोटी-सी ये दुनिया पहचाने रास्ते हैं
तुम कहीं तो मिलोगे कभी तो मिलोगे तो पूछेंगे हाल।
(शैलेन्द्र, रंगोली, 1962)
सद्बुद्धि मिले!
आज एबीवीपी न्यूज़ पर मनोज काका जो समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता हैं उन्होंने गाली देते हुए मुझे संबोधित किया । ये पहली बार नहीं है । वे कई बार मुझ पर निजी टिप्पणी करते है जिसमे बेहूदा , गधा ऐसे शब्दों का प्रयोग रहता है । आज जब इस शब्द का प्रयोग किया तो मैंने जवाब में कहा कि ऐसे लोगों के लिए ही हम गवाँर और राड शब्द का प्रयोग करते हैं । उसमें अहीर शब्द का प्रयोग सहचर के तरह हो गया । यह किसी समुदाय पूरे के लिए नहीं था बल्कि उन जैसे गालीबाज़ों के लिए था । कुछ लोगों की भावना आहत हो सकती है इस लिए मैं माफ़ी माँगता हूँ , मेरा ऐसा उद्देश्य नहीं था ।
ये एक बेहद गंभीर समाचार है कि पिछले 10 महीनों में 2 चुनाव आयुक्तों ने निर्वाचन आयोग के गलत निर्णयों पर 14 बार अपनी आपत्ति दर्ज़ कराई है।
इसका सीधा मतलब ये है कि सभी चुनाव आयुक्त अपना सही काम नहीं कर पा रहे हैं। एक स्वतंत्र निकाय के सदस्यों को अगर न्यायपूर्ण कार्य करने की स्वतंत्रता नहीं है या उनकी कोई सुनवाई नहीं है तो ये लोकतंत्र के लिए बेहद घातक और ख़तरनाक हालात हैं। कुछ लोगों द्वारा सत्ता की कठपुतली बनकर लोकतंत्र को धोखा देना घोर सांविधानिक अपराध है। ये लोकतंत्र को मिटाने के किसी षड्यंत्र से कम नहीं है।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय स्वत: संज्ञान ले!
जमुई कांड के वक्त जातीय सम्मेलन कर रहे सम्राट चौधरी ने रात में पुलिस अधिकारी को फ़ोन घुमाकर पूछा
CM: लड़की छेड़ने वाले ने किस रंग का गमछा लपेटा हुआ था?
पुलिस- सर…..भगवा! एकदम आप जैसा
CM:- फिर तो वह भगवा बलात्कारी ना हुआ। मतलब विचार से तो सात्विक और मोदी समर्थक ही होगा ना जी?? अच्छा…ध्यान से देखिए उस भगवा गमछे में कहीं राई भर भी हरा रंग है?
पुलिस:- नहीं हुज़ूर, हमारे IO ने तो आपकी फर्जी AI को दर्जी बनाकर पूछ लिया, कहीं हरा नहीं है। AI कह रहा है कि इन आरोपियों की उम्र में बोरिंग रोड पर आपका CM भी यही काम करता था।
CM:- बकवास बंद करो, जल्दी से आरोपियीं की जाति बताओ?
पुलिस:- सर, ये सब इधर के ही समर्थक है।
CM:- कुछ करो, मुस्लिम और यादव एंगल ढूंढो, कैसे भी।
पुलिस:- सर मुश्किल है
CM:- सस्पेंड कर देंगे तुमको, जो बोला वो करो! किसी दारू और मर्डर केस के आरोपी को इस केस में फँसा दो लेकिन कछु करो यार….
पुलिस:- सर, हम तो आपसे ज्यादे ही व्याकुल है।
CM:- ज़्यादा होशियार बनते है, जल्दी करो!
दाँत पीसते हुए, मोदी जी अब चुनाव में कहाँ से ,“मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे, पॉवर होला ई ख़ाली…जाति में रे”” गाना टेलीप्रॉम्प्टर पर गायेंगे?
बुदबुदाते हुए, ये हरा गमछा और AI वाला डायलॉग हमको कौन अधिकारी रटवाया था रे….दीपक? जरा पता करो…
तत्काल निलंबन हो, बर्ख़ास्तगी हो और ऐसा दंड मिले कि कोई दूसरा अधिकारी फिर कभी ऐसी हिम्मत और दुस्साहस न कर सके।
‘नारी वंदन’ का ढोंग करनेवाली भाजपा सरकार है भी या नहीं।
और कुछ नहीं कहना है।
श्यामलाल यादव जी देश के सबसे बड़े पत्रकार हैं,
RTI में उनका सानी दुनिया मानती है,
India Today, इंडियन एक्सप्रेस जैसे बड़े संस्थानों में क़ाम कर चुके हैं,
लेकिन आपने इनको कभी Tv डिबेट्स में नहीं देखा होगा,
वहाँ सिर्फ हर्षवर्धन त्रिपाठी जैसे स्टिंगर्स बुलाए जाते हैं,
श्यामलाल यादव के सामने जिनकी हैसियत इंटर्न जैसी भी नहीं है,
क्योंकि सबको पता है कि
अपने तर्क और तथ्यों से श्यामलाल यादव
कथित मेरिट की सब पोल खोल देंगे
जैसे आज खोल रहे हैं,
गजब शिगूफा चला है कि मुलायम लालू के बच्चों को भी आरक्षण मिलेगा।
CM PM के बच्चों को भी मिलेगा,विशुद्ध झूठ है। OBC में क्रीमी लेयर है। 70 हजार वालों के बच्चों को भी नहीं मिलता है।
SC/ST से छुआछूत होता है इसलिए पैसे से वहाँ कुछ नहीं बदलता है।
@SanjayAzadSln
कमलेश तिवारी को शायद मालूम नहीं है कि दूध निकालना मेहनतकश और सम्मानजनक काम है, और यह पाखंड के जरिए भोले-भाले लोगों को मूर्ख बनाकर शोषण द्वारा जीवन-यापन करने से बेहतर है।
फिर यही मीडिया कहेगा कि 90 फीसदी आबादी जातिवाद फैलाता है। ऐसे लोगों को Selective कास्टिज्म, सेलेक्टिव सुपरमेसी, सेलेक्टिव शातिरपन बहुत ही अच्छा लगता है, लेकिन बूझते नहीं कि जमाना बदल चुका है। #Castism#Bihar