आज बहुजन समाज पार्टी ऑल इंडिया की आज प्रदेश कार्यालय लखनऊ में उत्तर प्रदेश की चार बार की मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय बहन कु० मायावती जी के नेतृत्व में यूपी, उत्तराखण्ड एवं पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में आयोजित विशेष बैठक में सम्मिलित होकर आदरणीय बहन जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। आदरणीय बहन जी ने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती एवं निष्ठा से लगकर हर एक मतदाता तक बसपा की नीतियों, सुशासन एवं सरकार में हुए विकास कार्यों को बतलाकर बसपा के पक्ष में सर्वसमाज को एकजुट कर सभी विधानसभाओं से बसपा को विजयी बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्री ईशान आनंद जी को बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया, श्री ईशान आनंद जी को नवदायित्व के लिए ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं, हम सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि मा० बहन जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में श्री ईशान आनंद जी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
@Mayawati@IshuAnandBSP@bspindia@AnandKumar_BSP