आईपीएस ज्योति नारायण को प्रयागराज जोन का नया एडीजी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान एडीजी संजीव गुप्ता का तबादला लखनऊ कर दिया गया है।
इसके साथ ही प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त एन. कोलांची को रेलवे में भेजा गया है। उनकी जगह आईपीएस विजय धुल को नया अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
@Uppolice@dgpup
CHC शंकरगढ़ का ओपीडी खुलने का समय सुबह 8बजे से दोपहर 2 बजे तक बताया जा रहा है,8:30 बजे तक सब नदारद,कुत्ते घूम रहे हैं,साफ-सफाई कोसों दूर,डॉक्टर,स्टाफ की खाली कुर्सीया,एक तरफ अधीक्षक का विडियो वायरल हो रहा,स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल।@yogiadhityanath@DM_PRAYAGRAJ@mpbrijeshpathak
32 नर पिशाच!😡🤬
राजस्थान में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी है जिसमें एक नाबालिक बच्ची के साथ 32 लोगों ने अलग-अलग जगह पर दुष्कर्म किया!
18 जून 2026 की रात बच्ची गायब हो जाती है
एक स्थानीय ई रिक्शा चालक लड़की का अपहरण कर लेता है और उसे होटल में बेच देता है और फिर दरिंदगी का यह सिलसिला चालू हो जाता है!
��ुप्रीम कोर्ट ने अपने केस में "रेयरेस्ट ऑफ दी रेयर" अपराध की परिभाषा तय करी है ये अपराध इसी श्रेणी में आता है और जितने भी दोषी हैं सबको निश्चित रूप से फांसी दी जाएगी!
सभी अभिभावकों से निवेदन है कि अपने बच्चे चाहे वह लड़का हो या लड़की किसी को भी जब तक संभव हो सके अकेला ना छोड़े ,आपकी सतर्कता ही आपका बचाव है!
#JusticeForChild
आज का सबसे बड़ा सवाल यही है –
क्या हम बच्चों को पढ़ा रहे हैं, या सिर्फ किताबों के बोझ तले दबा रहे हैं?
क्लास 1 के बच्चे के बैग में 15–20 किताबें ठूंस दी जाती हैं, मानो ज्ञान का वजन किलो में नापा जाता हो। लेकिन यही बच्चे 20 साल बाद डिग्री लेकर भी बेरोज़गारी की लाइन में खड़े नजर आते हैं। तो समस्या कहां है?
समस्या यह है कि हमने शिक्षा को समझने के बजाय “दिखाने” का माध्यम बना दिया है। ज्यादा किताबें = अच्छी पढ़ाई, इस गलत धारणा ने पूरे सिस्टम को खोखला कर दिया है। असल में बच्चे को समझ, कौशल और सोचने की क्षमता चाहिए न कि हर विषय की मोटी-मोटी किताबें।
इस स्कैम में दोषी सिर्फ स्कूल नहीं हैं,
बल्कि हमारे देश का पूरा शैक्षणिक सिस्टम ही दोषी हैं। प्राइवेट स्कूल शिक्षा के नाम पर किताबों का कारोबार चला रहे हैं। 300–500 रुपये में आने वाली किताबों का सेट, कमीशन के खेल में 5–6 हजार तक पहुंचा दिया जाता है। और ��ुखद यह कि इनमें से कई किताबें सालभर खुलती तक नहीं हैं। इसके बावजूद भी न तो शिक्षा मंत्रालय के कान में जू रेंगता हैं और न ही जनपद स्तरीय पदाधिकारियों को कुछ दिखाई पड़ता है।
आज हर माता-पिता मजबूर हैं –
क्योंकि “अच्छी शिक्षा” के नाम पर सवाल उठाने से डरते हैं। स्कूल जानते हैं कि यही डर उनका सबसे बड़ा बिज़नेस मॉडल है। और इसी डर व बिजनेस मॉडल के बीच में हम बच्चों को “भविष्य” देने के लिए आज ही उनका बचपन और सोचने की आज़ादी छीन रहे हैं। हम सिर्फ किताबों का बोझ बढ़ रहा है, लेकिन समझ और कौशल से बच्चों को बहुत दूर कर रहे हैं।
~ साभार: @NCIBHQ
कोई भी SP/SSP/पुलिस कमिश्नर एवं थाना प्रभारी अपने जिले में थाने में वीडियो बनाने के संबंध में न तो आपको रोक सकता है और न ही हस्तक्षेप कर सकता है।
इसी महत्���पूर्ण विषय पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के अधिवक्ता श्री राकेश पांडे जी ने एक वीडियो के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून के दायरे में रहते हुए नागरिकों को अपने अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।
विदित हो कि एनसीआईबी (@NCIBHQ) द्वारा भी समय-समय पर नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता रहा है। संगठन का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति कानून की सही जानकारी रखे और किसी भी प्रकार के अनुचित दबाव या गलत हस्तक्षेप का सामना करने में सक्षम बने।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अपने अधिकारों को समझें, जागरूक रहें और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी रूप से सही कदम उठाएं।
#Awareness #NCIB #LegalRights #PublicAwareness
बिस्तर बदला था… या इंसानियत...🤷
सिर्फ बिस्तर पर सोने की सजा,डंडों से पिटाई अनुशासन के
नाम पर ये कैसा अत्याचार,महर्षि सांदीपनी वेदविद्या संस्��ान
में छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई,
आरोप,सिर्फ दूसरे विद्यार्थी के बिस्तर पर सोने पर शिक्षक ने
अहंकार से बरसा दिया कहर,क्या इतनी सी बात पर इस तरह
की हिंसा जायज है,
अगर यही अनुशासन है तो फिर क्रूरता किसे कहेंगे,
शिक्षा के मंदिर में ये बर्बर चेहरा कार्रवाई कब होगी,
मध्य प्रदेश उज्जैन की घटना इस पर आप क्या कहते हैं।
नव संवत्सर 2083 एवं चैत्र नवरात���रि की हार्दिक शुभकामनाएँ!🌸🙏
ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग् भवेत्॥
माँ दुर्गा की कृपा से यह नया विक्रमी संवत 2083 आपके जीवन में अपार सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और खुशियाँ लेकर आए।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग तेल विपणन कंपनियों द्वारा उपलब्ध कई सुविधाजनक माध्यमों से आसानी से की जा सकती है।
घरेलू एलपीजी उपभोक्ता घर बैठे इन माध्यमों से एलपीजी रिफिल बुक कर सकते हैं:
• WhatsApp के माध्यम से
• SMS / IVRS के माध्यम से
• संबंधित OMC के मोबाइल ऐप के माध्यम से
इसके लिए उपभोक्ताओं को वितरक के पास जाने या कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है।
@IndianOilcl@BPCLimited@HPCL
नगर में पानी की किल्लत पर फूटा आक्रोश,
समाजसेवी रोहित केसरवानी ने खोली जिम्मेदारों की पोल
प्रयागराज। शंकरगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार बनी हुई पानी की समस्या को लेकर अब जन आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। समाजसेवी रोहित केसरवानी ने नगर की जनता की ओर से आवाज उठाते हुए जिम्मेदार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
रोहित केसरवानी का कहना है कि नगर पंचायत की जनता को लगातार गुमराह किया जा रहा है। कई जिम्मेदार लोग यह कहकर लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं कि नगर में पानी की व्यवस्था ठीक हो गई है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों की जिम���मेदारी नगरवासियों को पानी उपलब्ध कराने की है, वही लोग अपने निजी स्वार्थ और कमीशन के खेल में लगे हुए हैं। जनता को पानी मिले या न मिले, इससे उन्हें कोई सरोकार नहीं है।
रोहित केसरवानी ने कहा कि नगर के कई मोहल्लों में आज भी लोग पानी के लिए परेशान हैं और दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नगर की पानी समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
स��ाजसेवी की इस खुली चेतावनी के बाद नगर की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। नगरवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। @CMOfficeUP @DyCMGoUP @DoWRRDGR_MoJS @DM_PRAYAGRAJ @myogioffice @PMOIndia @NigamPrayagraj @
प्रयागराज के नए यमुनापुल से शुभम शर्मा (28 वर्ष) ने कूदकर आत्महत्या कर ली। वे बिजली विभाग में कार्यरत थे और उनकी तबियत ठीक नहीं रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ।
नए यमुनापुल से आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। @aajtak@abplive@Uppolice@DCPYNagarPrj
तमिलनाडु के तेनकासी में एक शिक्षक ने पढ़ाई को यादगार बना दिया।
16 का पहाड़ा सुनाने पर 21 सरकारी स्कूल के छात्रों को चेन्नई हवाई जहाज़ से घुमाने ले गए।
मेहनत का इनाम ऐसा मिला कि बच्चों की पढ़ाई भी मज़ेदार बन गई और उनका पहला हवाई सफर भी पूरा हो गया।
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे, जिसके ��वाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई ।
इस जीत के पीछे कई खिलाड़ियों का अहम योगदान था। @aajtak
@abplive @CMOfficeUP @teemindia @myogioffice @narendramodi @cricketworldcup @ICCLive